ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: तालिबान के लिए इस मांग पर चीन UNSC में अकेला पड़ा, सबने मानी भारत की बात
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNationalWorld

तालिबान के लिए इस मांग पर चीन UNSC में अकेला पड़ा, सबने मानी भारत की बात

By @dmin
Published: September 23, 2021
Share
तालिबान के लिए इस मांग पर चीन UNSC में अकेला पड़ा, सबने मानी भारत की बात
तालिबान के लिए इस मांग पर चीन UNSC में अकेला पड़ा, सबने मानी भारत की बात
SHARE

संयुक्त राष्ट्र (एजेंसी)। संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में तालिबान नेताओं को यात्रा में मिली 90 दिनों की छूट की समयसीमा बढ़ाकर 180 दिन करने के अपने प्रस्ताव पर एक भी सदस्य देश का साथ न मिलने के बाद आखिरकार चीन नरम पड़ गया है। दो दिन पहले ही चीन ने इस मसले पर वार्ता रोक दी थी। चीन समयसीमा को बढ़ाकर 180 दिन करने का प्रस्ताव भारत की अध्यक्षता वाली कमेटी के सामने रखा था।

चीन के दबाव बनाने के बावजूद बाकी देशों ने इस प्रस्ताव को स्वीकार करने से मना कर दिया। सदस्य देशों का मानना है कि तालिबान पर फिलहाल नजर रखने की जरूरत है।

यात्रा में छूट की समयावधि बढ़ाने के लिए चीन ने ऐसे समय में मांग की है जब तालिबान ने न्यूयॉर्क में जारी मौजूदा संयुक्त राष्ट्र महासभा में अपने लिए जगह मांगी है। तालिबान ने इसके लिए संयुक्त राष्ट्र महासचिव को चि_ी भी लिखी है और अपने प्रवक्ता सुहैल शाहीन को संयुक्त राष्ट्र में अपना स्थायी राजदूत भी नियुक्त किया है। तालिबान की इस मांग को अब यूएन की क्रीडेंशियल कमेटी के आगे रखा जाएगा।

रूस के स्थायी राजदूत वैसिली नेबेनजिया ने कहा कि तालिबान से प्रतिबंध हटाना फिलहाल संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के एजेंडे में नहीं है। उन्होंने यह भी कहा कि इसको लेकर हड़बड़ी करने की जरूरत नहीं है और किसी भी कदम को उठाने से पहले उसपर सोचना जरूरी है। बता दें कि तालिबान नेताओं को यात्रा प्रतिबंधों से मिली छूट 20 सितंबर को खत्म हो गई है और इसलिए इसे बढ़ाकर 22 दिसंबर तक किए जाने की मांग की जा रही थी।

तालिबान की सरकार में फिलहाल 14 ऐसे सदस्य हैं तो संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की टेररिजम ब्लैकलिस्ट में हैं। इनमें अफगानिस्तान के प्रधानमंत्री मुल्ला मोहम्मद हसन अखुंद और सिराजुद्दीन हक्कानी भी शामिल है। सिराजुद्दीन के सर पर अमेरिका ने 1 करोड़ डॉलर का इनाम भी रखा है।

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना : राजधानी में 25 फरवरी को वृृृहद सामूहिक विवाह आयोजन
महिला एवं बाल विकास विभाग की सक्षम योजना: एक महिला की सक्षमता से खुली बसनी में दर्जन भर उद्यमियों की सफलता की राह
बॉलीवुड और साउथ की टक्कर से दहलेगा बॉक्स ऑफिस, सिनेमाघरों में रिलीज होंगी छह बड़ी फिल्में
छत्तीसगढ़ में मिले 39 नए केस…. संक्रमण दर 0.14 फीसदी… दुर्ग सहित 13 जिलों में नहीं मिले एक भी मरीज
कभी संजय दत्त को फेवरेट पार्टनर मानती थीं माधुरी दीक्षित, एक्टर के जेल जाने के बाद बदल गया सबकुछ
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article The record of maximum Ayushman card registration is in the name of Chhattisgarh सबसे ज्यादा आयुष्मान कार्ड पंजीयन का रिकॉर्ड छत्तीसगढ़ के नाम…. अब तक योजना पहुंची 86 प्रतिशत परिवारों तक… 30 सितंबर तक नि:शुल्क बनवा सकेंगे कार्ड
Next Article भारत की IT कंपनी ने बदली किस्मत, एक झटके में 500 लोग बन गए करोड़पति भारत की IT कंपनी ने बदली किस्मत, एक झटके में 500 लोग बन गए करोड़पति

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?