ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: सबसे ज्यादा आयुष्मान कार्ड पंजीयन का रिकॉर्ड छत्तीसगढ़ के नाम…. अब तक योजना पहुंची 86 प्रतिशत परिवारों तक… 30 सितंबर तक नि:शुल्क बनवा सकेंगे कार्ड
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeaturedRaipur

सबसे ज्यादा आयुष्मान कार्ड पंजीयन का रिकॉर्ड छत्तीसगढ़ के नाम…. अब तक योजना पहुंची 86 प्रतिशत परिवारों तक… 30 सितंबर तक नि:शुल्क बनवा सकेंगे कार्ड

By @dmin
Published: September 23, 2021
Share
The record of maximum Ayushman card registration is in the name of Chhattisgarh
The record of maximum Ayushman card registration is in the name of Chhattisgarh
SHARE

रायपुर। छत्तीसगढ़ में आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना डॉ. खूबचंद बघेल स्वास्थ्य सहायता योजना के अंतर्गत आयुष्मान कॉर्ड पंजीयन का दायरा लगातार बढ़ रहा है। प्रदेश के 86 फीसदी परिवारों में किसी एक सदस्य का आयुष्मान कार्ड बनाया जा चुका है। योजना के तीन वर्ष पूरे होने पर देशभर में आयुष्मान पखवाड़ा का आयोजन किया जा रहा है। छत्तीसगढ़ में भी 15 सितम्बर से 30 सितंबर तक आयुष्मान पखवाड़ा संचालित किया जा रहा है। इस दौरान नि:शुल्क आयुष्मान कॉर्ड बनाए जा रहे हैं।

छत्तीसगढ़ में 16 सितम्बर 2018 से प्रारंभ आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना डॉ. खूबचंद बघेल स्वास्थ्य सहायता योजना के सभी क्षेत्रों में राज्य ने अच्छा प्रदर्शन किया है। प्रदेश की 44 फीसदी आबादी ऐसी है, जिनका आयुष्मान कार्ड का पंजीयन हो चुका है। पंजीकृत हितग्राही अनुबंधित अस्पतालों में जाकर अपना आयुष्मान कॉर्ड दिखाकर सीधे योजना का लाभ ले सकते हैं। राज्य में आपके द्वार आयुष्मान अभियान के तहत् लगभग एक करोड़ पांच लाख हितग्राहियों के आयुष्मान कार्ड का पंजीयन किया गया था। पंजीकृत हितग्राहियों को संबंधित चॉइस सेंटर से ही पीवीसी आयुष्मान कार्ड) उपलब्ध कराए जा रहे हैं।

छत्तीसगढ़ आयुष्मान कार्ड पंजीयन में देश में तीसरे स्थान पर
राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण के आंकड़ों के मुताबिक छत्तीसगढ़ आयुष्मान कार्ड पंजीयन के मामले में देश में तीसरे स्थान पर हैं। राज्य में योजना की शुरूआत से अभी तक लगभग एक करोड़ 37 लाख हितग्राहियों के आयुष्मान कार्ड का पंजीयन किया जा चुका हैं और यह क्रम अनवरत जारी हैं। वर्तमान में संचालित आयुष्मान पखवाड़ा के दौरान भी प्रदेश भर में बड़े पैमाने पर आयुष्मान कार्ड का पंजीयन किया जा रहा हैं।

छत्तीसगढ़ ने रचा कीर्तिमान
आपके द्वार आयुष्मान अभियान के तहत छत्तीसगढ़ ने पूरे देश में कीर्तिमान रचा था। 01 मार्च से 30 अप्रैल 2021 तक चले इस अभियान में 25 मार्च की तारीख कीर्तिमान के रूप में दर्ज है। इस दिन एक ही दिन में राज्य में छह लाख 26 हजार से अधिक आयुष्मान कार्ड का पंजीयन किया गया था। तब पूरे अभियान के दौरान 97 लाख से ज्यादा आयुष्मान कार्ड का पंजीयन किया गया था।

छत्तीसगढ़ में युवा कांग्रेस नेता के घर पर लाखों की चोरी, एडजास्ट फैन तोड़कर घर में घुसे थे बदमाश
लेजेंडरी एक्टर मिथुन चक्रवर्ती को दादा साहेब फाल्के अवार्ड की घोषणा, छत्तीसगढ़ के सीएम साय ने कह दी यह बात
प्रतिमाओं के विसर्जन होते ही तालाबों की सफाई में जुटा निगम का अमला
shreekanchanpath 329 # 12 Sep 2024
कार में आई नई तकनीक: चेहरा पहचानते ही खुल जाएगा गाड़ी का दरवाजा, नहीं पड़ेगी चाबी की जरूरत…. जाने स्मार्ट कार के स्मार्ट फीचर
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Organizing a Mahapariksha Abhiyan on 30th September for the assessment of adult learners प्रौढ़ शिक्षार्थी के आंकलन के लिए 30 सितंबर को महापरीक्षा अभियान का आयोजन… प्रदेश में इस वर्ष ढाई लाख असाक्षरों को साक्षर किए जाने का लक्ष्य
Next Article तालिबान के लिए इस मांग पर चीन UNSC में अकेला पड़ा, सबने मानी भारत की बात तालिबान के लिए इस मांग पर चीन UNSC में अकेला पड़ा, सबने मानी भारत की बात

Ro.No.-13895/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?