ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: डेंगू का कहर : छह और मरीजों ने गंवाई जान, अब तक 15 की मौत
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

डेंगू का कहर : छह और मरीजों ने गंवाई जान, अब तक 15 की मौत

By @dmin
Published: December 6, 2021
Share
डेंगू के मामले 1,000 के पार; एक सप्ताह में 283 नए मरीज मिले, साल 2018 के बाद से सबसे अधिक मामले
डेंगू के मामले 1,000 के पार; एक सप्ताह में 283 नए मरीज मिले, साल 2018 के बाद से सबसे अधिक मामले
SHARE

दिल्ली (एजेंसी)। दिल्ली में डेंगू से छह और लोगों ने जान गंवाई है। इस साल अब तक 15 लोगों की मौत हो चुकी है। यह आंकड़ा पिछले छह वर्षों की तुलना में सबसे अधिक है। इससे पहले साल 2016 में दस लोगों की मौत हुई थी। सरकारी आंकड़ों के अनुसार राष्ट्रीय राजधानी में 2021 में डेंगू के कुल 8975 मामले दर्ज किए गए हैं।

दिल्ली सरकार व तीनों नगर निगमों को न्यायालय की कड़ी फटकार
उच्च न्यायालय ने बीते सप्ताह राजधानी में डेंगू के प्रसार को नियंत्रित करने में विफल रहने पर दिल्ली सरकार व तीनों नगर निगमों को कड़ी फटकार लगाई थी। अदालत ने कहा अधिकारियों की लापरवाही के कारण मरीजों की संख्या इस साल दोगुनी हो गई है। अदालत ने नाराजगी जताते हुए कहा कि राष्ट्रीय राजधानी में यह एक बहुत ही खेदजनक स्थिति है। अदालत ने कहा कि नागरिक प्रशासन को पूरी तरह लकवा मार गया है क्योंकि किसी को भी मौतों की परवाह नहीं है। अधिकारी इस रवैये के साथ जी रहे हैं कि चूंकि एक बड़ी आबादी है, इसलिए बीमारी आएगी और जाएगी।

बारिश को बताया प्रसार का कारण
एसडीएमसी की ओर से पेश वकील ने कोर्ट को बताया कि इस साल डेंगू की संख्या इतनी अधिक होने का कारण अक्तूूबर के महीने में हुई अभूतपूर्व बारिश है। उन्होंने कहा कि कई रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन (आरडब्ल्यूए) अधिकारियों के साथ सहयोग नहीं कर रहे हैं जब वे फॉगिंग के लिए जाते हैं और मच्छरों के प्रजनन पर नजर रखते हैं। उन्होंने आग्रह किया कि अधिकारियों को रोकने पर जुर्माने की सीमा को 500 रुपये से बढ़ाकर 10,000 रुपये करने का निर्देश दिया जाए। पीठ ने उनके आग्रह को खारिज करते हुए कहा कि वह ऐसा कोई निर्देश नहीं देगी और अगर अधिकारी चाहें तो वे डेंगू से वैसे ही निपट सकते हैं जैसे कोविड-19 में किया गया था। पीठ ने कहा मलेरिया और चिकनगुनिया जैसी बीमारियों सहित कई मुद्दों पर गौर करने के लिए वे मामले में न्याय मित्र नियुक्त करेंगे। 

क्या किडनी स्टोन भी हो सकता है कैंसर का लक्षण? जांच जरूरी
WhatsApp Web के लिए जारी हुआ बायोमेट्रिक सिक्योरिटी लेयर, जानें इसके फायदे
अटल जयंती पर विधायक कार्यालय में नि:शुल्क ब्लड टेस्ट सुविधा शुरू, पहले दिन 101 लोगों ने दिया सैंपल
सुने मकान में सेंधमारी : बदमाशों ने घर के बर्तनों पर किया हाथ साफ, शिकायत के बाद पकड़ाए तीन आरोपी
भिलाई में बदमाशों के हौसले बुलंद : कुल्फी बेचने वाले का रास्ता रोक शराब पीने मांगे रुपए, नहीं दिया तो जमकर पीटा
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article सुप्रीम कोर्ट ने पलटा हाईकोर्ट का फैसला, समूह की कंपनियों को अंतरिम राहत से इनकार सुको का फैसला: निकाय चुनावों में ओबीसी के लिए 27 फीसदी आरक्षण पर रोक
Next Article भाजपा गलत कर रही है, इसलिए नाम वापस लेकर सिखाया सबक भाजपा गलत कर रही है, इसलिए नाम वापस लेकर सिखाया सबक

Ro. No.-13759/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?