ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: अटल जयंती पर विधायक कार्यालय में नि:शुल्क ब्लड टेस्ट सुविधा शुरू, पहले दिन 101 लोगों ने दिया सैंपल
Share
Notification Show More
Latest News
मुर्गी चोरी के शक में हत्या, कोरबा में बाप-बेटों ने मिलकर पीटा… आरोपी गिरफ्तार
October 16, 2026
सीएम साय ने किया सुप्रीम कोर्ट के फैसले का स्वागत, बोले- अवैध धर्मांतरण पर लगेगी रोक
October 16, 2026
किसानों की खुशहाली और समृद्धि हमारी सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : मुख्यमंत्री साय
October 16, 2026
नक्सलवाद से मिले घावों पर मरहम लगाकर हर पीड़ित को सम्मानपूर्ण जीवन देना हमारा संकल्प : अमित शाह
October 16, 2026
दुर्ग कोर्ट में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए जमानत आवेदन का निराकरण, मुंबई और चेन्नई से गवाहों के बयान दर्ज
October 15, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsCG GovermentChhattisgarhDurg-BhilaiFeaturedVaishali Nagar

अटल जयंती पर विधायक कार्यालय में नि:शुल्क ब्लड टेस्ट सुविधा शुरू, पहले दिन 101 लोगों ने दिया सैंपल

By Mohan Rao Published December 25, 2025
Share
अटल जयंती पर विधायक कार्यालय में शुरू हुआ नि:शुल्क रक्त जांच
SHARE

भिलाई। वैशाली नगर विधायक कार्यालय में अब हर रोज नि:शुल्क ब्लड टेस्ट की सुविधा आमजन के लिए शुरू हो गई है। श्वेताम्बर जैन मंदिर जीरो रोड शांति नगर भिलाई स्थित विधायक कार्यालय में पहले ही दिन 101 लोगों ने टेस्ट के लिए अपने सैंपल दिए हैं। भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई की 101वीं जयंती पर क्षेत्रवासियों के लिए इस सुविधा को विधायक रिकेश सेन ने शुरू किया है जो कि तीन वर्षो तक जारी रहेगी।

प्रतिदिन सुबह 8 से 11 बजे तक विधायक कार्यालय में ब्लड सैंपल देकर हीमोग्लोबिन (HB), रक्त समूह और Rh टाइपिंग, एरिथ्रोसाइट सेडिमेंटेशन रेट (ESR), मलेरिया परजीवी परीक्षण (MP), विडाल परीक्षण, रूमेटॉइड फैक्टर (RA फैक्टर), सी-रिएक्टिव प्रोटीन (CRP), एंटी-स्ट्रेप्टोलिसिन O टाइटर (ASO), मूत्र की नियमित जांच और सूक्ष्मदर्शी परीक्षण (R/M), बिलीरुबिन, बलगम परीक्षण/कल्चर/AFB, SGOT/AST (एस्पार्टेट ट्रांसएमिनेस), SGPT/ALT (एलानिन ट्रांसएमिनेस), एल्कलाइन फॉस्फेटेज, रक्त यूरिया, सीरम क्रिएटिनिन, सीरम यूरिक एसिड, कोलेस्ट्रॉल, ट्राइग्लिसराइड, सिकल सेल परीक्षण, हीमोग्लोबिन इलेक्ट्रोफोरेसिस, एचआईवी परीक्षण, वीडीआरएल परीक्षण, एचबीएसएजी (हेपेटाइटिस बी सरफेस एंटीजन), एंटी-एचसीवी परीक्षण, रैंडम ब्लड शुगर (आरबीएस), मूत्र एसीटोन परीक्षण, मूत्र गर्भावस्था परीक्षण (यूपीटी), रक्तस्राव समय (बीटी), रक्त के थक्के बनने का समय (सीटी), ग्लूकोज टॉलरेंस परीक्षण (जीटीटी) हो सकेगा।

विधायक रिकेश सेन ने बताया कि अटलजी की 101वीं जयंती पर प्रथम दिवस 101 लोगों ने सैंपल दिए हैं। सभी रिपोर्ट आज शाम को ही विधायक कार्यालय से प्राप्त की जा सकेगी। विधायक रिकेश सेन ने कहा कि स्टमक संबंधी टेस्ट के लिए ब्लड सैंपल देने के लिए खाली पेट आना जरूरी है। स्वस्थ जीवन के लिए समय समय पर ये सभी चिकित्सकीय जांच आवश्यक होती है। यहां नि:शुल्क जांच होने से क्षेत्रवासियों को आर्थिक भार नहीं पड़ेगा तथा सभी लोग अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहेंगे।

इससे पहले विधायक कार्यालय में अटल बिहारी वाजपेयी के तैल चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन, माल्यार्पण व पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया गया। इस अवसर पर भाजपा जिला भिलाई उपाध्यक्ष त्रिलोचन सिंह, चन्ना केशवलु, शैलेंद्र सिंह, पारस जंघेल, विजय सिंह, अरविंद जैन, रश्मि सिंह, भारती, युवा मोर्चा जिला महामंत्री विनय सेन, संजय साहू, नंदू टंडन, अवतार सिंह, दविंदर सिंह, निखिल सोनी, रमाकांत साहू, आशीष साहू, विवेक सेन, डिंपी सिंह, मनीष सिंह, सोहन देवांगन, बी रामाराव, प्रदीप साहू, सरोज सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता व स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।

You Might Also Like

मुर्गी चोरी के शक में हत्या, कोरबा में बाप-बेटों ने मिलकर पीटा… आरोपी गिरफ्तार

सीएम साय ने किया सुप्रीम कोर्ट के फैसले का स्वागत, बोले- अवैध धर्मांतरण पर लगेगी रोक

किसानों की खुशहाली और समृद्धि हमारी सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : मुख्यमंत्री साय

नक्सलवाद से मिले घावों पर मरहम लगाकर हर पीड़ित को सम्मानपूर्ण जीवन देना हमारा संकल्प : अमित शाह

दुर्ग कोर्ट में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए जमानत आवेदन का निराकरण, मुंबई और चेन्नई से गवाहों के बयान दर्ज

Mohan Rao December 25, 2025
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article राज्यपाल ने पूर्व प्रधानमंत्री वाजपेयी और पंडित मदनमोहन मालवीय के जन्मदिन के अवसर पर उन्हें नमन किया
Next Article मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर दी श्रद्धांजलि

Ro.No.-14097/18

× Popup Image

Ro. No.-14093/1

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?