ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: ट्रेन से शराब की तस्करी: नागपुर से लाकर दुर्ग में करते थे सप्लाई, 2 गिरफ्तार, 382 बोतलें जब्त
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

ट्रेन से शराब की तस्करी: नागपुर से लाकर दुर्ग में करते थे सप्लाई, 2 गिरफ्तार, 382 बोतलें जब्त

By @dmin
Published: July 27, 2022
Share
SHARE

दुर्ग। दुर्ग रेलवे स्टेशन से जीआरपी ने भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों से पूछताछ में पता चला कि वो लोग नागपुर (महाराष्ट्र) से शराब लाकर दुर्ग में सप्लाई करते थे। इससे पहले भी वो लोग ट्रेन के माध्यम से शराब की तस्करी कर चुके हैं।

जानकारी के मुताबिक जीआरपी के जवान मंगलवार को दुर्ग रेलवे स्टेशन में गश्त पर थे। माल धक्का पानी टंकी के पास उन्हें एक व्यक्ति संदिग्ध अवस्था में घूमता दिखा। जब उसे रोककर पूछताछ करने की कोशिश की गई तो वह भागने लगा। पुलिस ने उसे घेराबंदी कर पकड़ा। पूछताछ करने पर उसने अपना नाम स्वप्निल रामभाऊ भडगरे (32) निवासी सिद्धार्थ वार्ड वरोरा जिला- चंद्रपुर (महाराष्ट्र) बताया। जब उसकी तलाशी ली गई तो उसके पास से 2 नग नीले रंग का कार्टून मिला। कार्टून के अंदर से 180 एमएल क्षमता वाले 382 नग अंग्रेजी शराब की बोतलें मिली। जब्त की गई शराब की कीमत 84 हजार रुपए बताई जा रही है।

दुर्ग जीआरपी से मिली जानकारी के मुताबिक आरोपी काफी समय से शराब की तस्करी करता आ रहा है। वह नागपुर से आने वाली ट्रेन में अपने साथियों से शराब को रखवाता था और दुर्ग रेलवे स्टेशन में उतार लेता था। इसके बाद उसे दुर्ग में अपने साथियों के माध्यम से अलग-अलग जगह सप्लाई करवा देता था।

जीआरपी को शराब तस्करी की सूचना मुखबिर से मिली थी। मुखबिर के बताने पर ही जीआरपी ने आरोपी को गिरफ्तार किया। इस गैरकानूनी कार्य में और भी लोगों के शामिल होने की बात बताई जा रही है। जीआरपी ने आरोपी के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।

किसानों को तोहफा: खरीफ की फसलों के लिए 62 % तक बढ़ी एमएसपी, केंद्रीय कैबिनेट का फैसला
बोल बम सेवा एवं कल्याण समिति का सराहनीय प्रयास: कोरोना काल में भूखे पशुओं को खिला रहे फल, सब्जियां व ब्रेड
shreekanchanpath 328 # 11 Sep 2024
कवर्धा नगर पालिका में अध्यक्ष पद के लिए दोबारा होगा चुनाव…. हाईकोर्ट का आदेश
बीएम शाह हॉस्पिटल ट्रस्ट की नेेक पहल: लॉकडाउन में कड़ी धूप में काम कर रहे पुलिसकर्मियों को बांटे पानी के बॉटल
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article नशे में चाकू लेकर मारने दौड़ा तो पत्नी ने पति को मार डाला, फिर पुलिस को किया कॉल
Next Article खतरे में तेलुगू इंडस्ट्री! अगस्त से रोकी गई शूटिंग, प्रभावित होंगी प्रभास-महेश बाबू की फिल्में

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?