ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: टोक्यो ओलंपिक: पीएम मोदी ने खिलाडिय़ों से कहा- अपेक्षाओं के बोझ तले दबने की जरूरत नहीं
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNationalSports

टोक्यो ओलंपिक: पीएम मोदी ने खिलाडिय़ों से कहा- अपेक्षाओं के बोझ तले दबने की जरूरत नहीं

By @dmin
Published: July 13, 2021
Share
टोक्यो ओलंपिक: पीएम मोदी ने खिलाडिय़ों से कहा- अपेक्षाओं के बोझ तले दबने की जरूरत नहीं
टोक्यो ओलंपिक: पीएम मोदी ने खिलाडिय़ों से कहा- अपेक्षाओं के बोझ तले दबने की जरूरत नहीं
SHARE

स्पोर्ट्स डेस्क/नई दिल्ली (एजेंसी)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए टोक्यो ओलंपिक में भाग लेने वाले भारतीय एथलीटों से बातचीत कर रहे हैं। पीएम मोदी मंगलवार को ओलंपिक जाने वाले 15 खिलाडिय़ों से बात कर रहे हैं। प्रधानमंत्री ने कहा कि खिलाड़ी जापान में जमकर खेलें। उन्होंने खिलाडिय़ों से कहा कि अपेक्षाओं के बोझ तले दबने की जरूरत नहीं है। पीएम जिन खिलाडिय़ों से बात कर रहे हैं। उनमें एमसी मैरीकॉम (मुक्केबाजी), सानिया मिर्जा (टेनिस), तीरंदाज दीपिका कुमारी और प्रवीण जाधव के अलावा भाला फेंक खिलाड़ी नीरज चोपड़ा शामिल जैसे चर्चित नाम हैं। इनके अलावा दुती चंद (एथलेटिक्स), आशीष कुमार (कुश्ती), पीवी सिंधु (बैडमिंटन), एलावेनिल वलारिवन (शूटर), सौरभ चौधरी (शूटर), शरथ कमल (टेबल टेनिस), मनिका बत्रा (टेबल टेनिस), विनेश फोगट (कुश्ती), साजन प्रकाश (तैराकी) और मनप्रीत सिंह (हॉकी) शामिल हैं।

PM Narendra Modi interacts with Indian athletes’ contingent bound for #TokyoOlympics. Union Sports & Youth Affairs Minister Anurag Thakur, MoS Nisith Pramanik & Law Minister Kiren Rijiju also present. pic.twitter.com/mTbETk01sM

— ANI (@ANI) July 13, 2021

निर्भीक होकर खेलें खिलाड़ी, पूरा भारत खिलाडिय़ों के साथ
पीएम मोदी ने खिलाडिय़ों से कहा कि वे निर्भीक होकर खेलें। पूरा भारत खिलाडिय़ों के साथ है। सभी खिलाडिय़ों को मेरी शुभकामनाएं। बता दें कि 23 जुलाई से टोक्यो ओलंपिक की शुरुआत हो रही है। 

मनप्रीत और मैरी कॉम भारतीय ध्वजवाहक
दिग्गज महिला मुक्केबाज एमसी मैरीकॉम और भारतीय हॉकी टीम के कप्तान मनप्रीत सिंह को टोक्यो ओलंपिक खेलों के लिए भारतीय दल का ध्वजवाहक चुना गया है। दोनों खिलाड़ी 23 जुलाई को होने वाले टोक्यो खेलों के उद्घाटन समारोह में भारतीय दल की अगुवाई करेंगे। वहीं, बजरंग पूनिया 8 अगस्त को समापन समारोह में भारतीय ध्वजवाहक की भूमिका निभाएंगे।

17 जुलाई को रवाना होगा भारतीय दल का पहला जत्था
बता दें कि वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के दौरान खेल मंत्री अनुराग ठाकुर, निसिथ प्रमाणिक और कानून मंत्री किरेन रिजिजू भी मौजूद हैं। इसके तीन दिन बाद यानी 17 जुलाई को भारतीय एथलीटों का जत्था टोक्यो ओलंपिक में भाग लेने के लिए रवाना होगा। 

नए कृषि कानूनों में किसानों की आय बढ़ाने की क्षमता, लेकिन सामाजिक सुरक्षा की जरूरत: IMF
राज्य स्तरीय शिक्षक पात्रता परीक्षा में होगी कड़ी सुरक्षा, 1 फरवरी को होगी टीईटी परीक्षा
ई-पॉस के जरिए अब खाद्यान्न का वितरण, राशन कार्डधारी अपनी पसंद की दुकानों से प्राप्त कर सकेंगे खाद्यान्न सामग्री
राशन कार्ड बनवाने के लिए अब तक आए 1092 आवेदन, कार्ड बनवाने 2 दिन का समय शेष
Breaking News : छत्तीसगढ़ में एक अप्रेल से होगा ग्रामीण परिवारों का सामाजिक व आर्थिक सर्वे, सीएम बघेल ने दिए मुख्य सचिव को निर्देश
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article अनोखा मामला: अपनी ही औलाद से शादी करने को अदालत से मांगी इजाजत, बना दुनिया भर में चर्चा का विषय शादी के बीच हुआ बवाल, सजी-धजी दुल्हन पहुंची थाने, ससुराल जाने से किया इनकार, पढि़ए पूरा मामला
Next Article मणिपुर में भी कांग्रेस पस्त, विपक्ष में रहने लायक सीटें भी नहीं मिल रहीं, भाजपा बहुमत की ओर पश्चिम बंगाल: बीजेपी के 8 विधायकों ने विधानसभा की समितियों से दिया इस्तीफा

Ro. No.-13759/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?