रायपुर। राज्य शासन के सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा टीएस सिंहदेव को छत्तीसगढ़ राज्य का उप मुख्यमंत्री नियुक्त करने के संबंध में जारी अधिसूचना आज छत्तीसगढ़ राजपत्र में प्रकाशित कर दी गई है। अधिसूचना के अनुसार छत्तीसगढ़ के राज्यपाल द्वारा मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की सलाह पर त्रिभुवनेश्वर शरण सिंहदेव (TS सिंहदेव) को छत्तीसगढ़ राज्य का उप मुख्यमंत्री नियुक्त किया गया है।
बता दें बीते दिनों दिल्ली में छत्तीसगढ़ कांग्रेस के नेताओं व राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक हुई थी। इस बैठक के बाद देर शाम को टीएस सिंहदेव को छत्तीसगढ़ का उप मुख्यमंत्री बनाया गया था। इस संबंध में शुक्रवार को छत्तीसगढ़ राजपत्र में सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा टीएस सिंह देव को छत्तीसगढ़ का उप मुख्यमंत्री बनाए जाने संबंधी अधिसूचना का प्रकाशन कर दिया गया है।




