ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: 100 करोड़ वैक्सीनेशन पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का देश के नाम संबोधन: कहा- कवच कितना भी आधुनिक हो, युद्ध चल रहा हो तो हथियार नहीं डाले जाते
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

100 करोड़ वैक्सीनेशन पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का देश के नाम संबोधन: कहा- कवच कितना भी आधुनिक हो, युद्ध चल रहा हो तो हथियार नहीं डाले जाते

By @dmin
Published: October 22, 2021
Share
विश्व युवा कौशल दिवस: कौशल आपको दूसरों से अलग बनाता है-पीएम मोदी
विश्व युवा कौशल दिवस: कौशल आपको दूसरों से अलग बनाता है-पीएम मोदी
SHARE

नई दिल्ली (एजेंसी)। 100 करोड़ वैक्सीनेशन का आंकड़ा पार करने के बाद शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश को संबोधित किया। उन्होंने इस उपलब्धि के लिए देशवासियों को बधाई दी साथ ही उन्होंने कहा कि त्योहारों में हमें और सतर्क व सजग होने की जरूरत है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि हमने 100 करोड़ लोगों को वैक्सीन लगा दी है, लेकिन त्योहार आ रहे हैं इसलिए हमें और भी ज्यादा सजग होने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि कवच कितना भी आधुनिक हो, कितना भी उत्तम हो। जब तक युद्ध चल रहा है हथियार नहीं डाले जाते। कहा कि जैसे जूते पहनकर बाहर जाने की आदत लग गई है, वैसे ही मास्क को भी आदत बना लें। 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि महामारी के शुरुआत में लोगों को आशंका थी कि भारत जैसे देश में इस महामारी से लडऩा मुश्किल होगा। यह कहा जा रहा था कि इतना संयम, इतना अनुशासन यहां कैसे चलेगा, लेकिन हमारे लिए लोकतंत्र का मतलब है सबका साथ। इसलिए मुफ्त वैक्सीन का अभियान शुरू किया। उन्होंने कहा कि देश का एक ही मंत्र रहा कि बीमारी भेदभाव नहीं करती इसलिए वैक्सीन में भेदभाव नहीं हो सकता है। वैक्सीनेशन अभियान में वीआईपी कल्चर हावी नहीं होने दिया गया। कोई कितने भी बड़े पद पर न रहा हो। सुनिश्चित किया गया कि वैक्सीन सामान्य नागरिक की तरह ही मिले। 

मेड इन इंडिया की ताकत बढ़ी
पीएम ने कहा कि पहले मेड इन ये कंट्री वो कंट्री… इसी का बोलबाला था। आज देशवासी यह साक्षात अनुभव कर रहा है कि मेड इन इंडिया की ताकत बड़ी होती है। हर छोटी से छोटी चीज मेड इन इंडिया हो, जिसे बनाने में किसी भारतवासी का पसीना बना हो, उसे खरीदना चाहिए। भारत में बनी चीज खरीदना, वोकल फॉर लोकल हमें व्यवहार में लाना होगा। सबके प्रयास से हम यह भी करके रहेंगे। 

वैक्सीन से लोगों के मन में पैदा हुआ विश्वास 
राष्ट्र के नाम संबोधन में प्रधानमंत्री ने कहा कि पिछली दीपावली में लोगों के मन में कोरोना को लेकर एक तनाव था, लेकिन इस बार 100 करोड़ वैक्सीनेशन से सभी के मन में विश्वास पैदा हुआ है।  

रिकॉर्ड लेवल पर हो रही अनाज की खरीद
पीएम ने कहा कि कोरोना काल में कृषि क्षेत्र ने हमारी अर्थव्यवस्था को मजबूती से संभाले रखा। आज रिकॉर्ड लेवल पर अनाज की खरीद हो रही है। किसानों के बैंक खाते में सीधे पैसे जा रहे हैं। वैक्सीन के बढ़ते कवरेज के साथ हर क्षेत्र में सकारात्मक गतिविधियां तेज हो रही हैं।

कोविन ने दी सबको सहूलियत 
कोविड-19 वैक्सीन को लेकर बनाए गए कोविन प्लेटफॉर्म पर पीएम ने कहा कि हमारे देश ने कोविन प्लेटफॉर्म की जो व्यवस्था बनाई है, वो भी विश्व में आकर्षण का केंद्र है। भारत में बने कोविन प्लेटफॉर्म ने न केवल आम लोगों को सहुलियत दी, बल्कि मेडिकल स्टाफ के काम को भी आसान बनाया है।

जम्मू-कश्मीर: राजोरी के जंगल में आतंकी ठिकाना ध्वस्त, हथियारों का जखीरा बरामद
सीएम साय ने सूरजपुर में 211 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों का किया लोकार्पण व भूमिपूजन
आकांक्षा महिला स्वयं सहायता समूह द्वारा स्थापित पोषण आहार निर्माण से यूनिट मिला रोजगार का अवसर
कांग्रेस अंतरिम अध्यक्ष के रूप में सोनिया गांधी का कार्यकाल बढ़ाने की तैयारी, जल्द होगी CWC की बैठक
CG Cabinet: सीएम-डिप्टी सीएम के बाद अब नई केबिनेट का इंतजार, जल्द शपथ ले सकते हैं 10 मंत्री
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article इस दिवाली भिलाई में धमाका सेल…. जैन भवन सेक्टर-6 में 1 नवंबर तक करें जमकर खरीदी… सस्ते दामों पर घर ले जाएं शानदार वैरायटी इस दिवाली भिलाई में धमाका सेल…. जैन भवन सेक्टर-6 में 1 नवंबर तक करें जमकर खरीदी… सस्ते दामों पर घर ले जाएं शानदार वैरायटी
Next Article क्या है पिनाका लॉन्चर जिसे भारत ने चीन बॉर्डर पर तैनात कर दिया है क्या है पिनाका लॉन्चर जिसे भारत ने चीन बॉर्डर पर तैनात कर दिया है

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?