ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: झमाझम बारिश से अण्डरब्रिजों में भरा पानी, सुपेला क्रासिंग पर बढ़ा ट्रेफिक का दबाव
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

झमाझम बारिश से अण्डरब्रिजों में भरा पानी, सुपेला क्रासिंग पर बढ़ा ट्रेफिक का दबाव

By @dmin
Published: August 10, 2022
Share
झमाझम बारिश से अण्डरब्रिजों में भरा पानी, सुपेला क्रासिंग पर बढ़ा ट्रेफिक का दबाव
झमाझम बारिश से अण्डरब्रिजों में भरा पानी, सुपेला क्रासिंग पर बढ़ा ट्रेफिक का दबाव
SHARE

भिलाई। लगातार 33 घंटे तक होती रही अनवरत बारिश से शहर की दोनों प्रमुख रेलवे अण्डरब्रिज लबालब हो गई। सुबह 9 बजे बारिश थमने के बाद सुपेला रेलवे क्रासिंग पर ट्रेफिक का दबाव काफी ज्यादा बढ़ गया। क्रासिंग के दोनों ओर लंबा जाम लग जाने से वाहन चालकों को अनेक तरह की दिक्कतों के साथ घंटों इंतजार के बाद पटरी पार आने जाने में का मौका नसीब हो पाया।

झमाझम बारिश से अण्डरब्रिजों में भरा पानी, सुपेला क्रासिंग पर बढ़ा ट्रेफिक का दबाव
झमाझम बारिश से अण्डरब्रिजों में भरा पानी, सुपेला क्रासिंग पर बढ़ा ट्रेफिक का दबाव

सावन माह की विदाई से दो दिन पहले हुई झमाझम बारिश ने जनजीवन को अस्त व्यस्त कर डाला है। शहर की निचली बस्तियों में जलभराव से लोगों को रतजगा करनी पड़ी। वहीं चन्द्रा मौर्या और प्रियदर्शिनी परिसर में पटरी पार आने जाने के लिए बने दोनों रेलवे अण्डरब्रिज में पानी भर जाने से लोगों को आवाजाही में दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। आज सुबह लगभग 9 बजे बारिश की बौछार पडऩी थमने के बाद लोग अपने घरों से निकलने लगे। दोनों प्रमुख अण्डरब्रिज में पानी भरे होने से सुपेला रेलवे क्रासिंग पर ट्रेफिक का दबाव काफी ज्यादा बढ़ गया। ट्रेन गुजरने पर क्रासिंग बंद होने से लोगों की आवाजाही रुकते ही लगातार जाम लगने लगा। इससे लोगों को पटरी पार कर गंतव्य तक पहुंचने में घंटो लग गए। रेलवे क्रासिंग के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग जाने से फोरलेन सड़क और टाउनशिप के गैरेज रोड़ की ट्रेफिक व्यवस्था भी प्रभावित होती रही।

भिलाई-3 की सिरसा अण्डरब्रिज भी बंद
बारिश की वजह से भिलाई-3 की सिरसा रेलवे अण्डरब्रिज भी बंद हो गया है। इस अण्डरब्रिज में पानी भर जाने के बाद ट्रेफिक पुलिस ने बेरिकेडिंग कर आवाजाही रोक दी है। इससे पाटन क्षेत्र के सौ से भी अधिक गांव के लोगों का शहर में आना जाना थम गया है। अनेक लोगों को चरोदा और बीएमवाय उरला के रास्ते से होकर आवाजाही करने मजबूर होना पड़ा। रेलवे के पीपी यार्ड और एनएसपीसीएल पावर प्लांट के कर्मचारियों को भी अण्डरब्रिज बंद हो जाने से दूसरे रास्ते का विकल्प तलाशने के लिए इधर उधर भटकते देखा गया।

छत्तीसगढ़ के नये राज्यपाल ने संभाला पदभार; रमेन डेका ने ली पद और गोपनीयता की शपथ
इस दिवालिया कंपनी को खरीदने के लिए अडानी, टाटा समेत 54 कंपनियों ने लगाई बोली, बढ़ेंगे शेयरों के भाव!
रत्नावली को मिली एक और बड़ी जिम्मेदारी, बनी किसान कांग्रेस की प्रदेश उपाध्यक्ष
Loksabha News: हंगामे के चलते स्थगित हुई सदन की कार्यवाही, पूरे शीतकालीन सत्र के लिए सस्पेंड रहेंगे कांग्रेस के पांच सांसद
राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीनिवास बीवी से मिलने युवा कांग्रेस कार्यालय पहुंचे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम…. राष्ट्रीय सचिव मोहम्मद शाहिद ने जताया आभार
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article गुस्ताखी माफ: भाजपा के गढ़े हुए मुद्दे, आयातित नेतृत्व गुस्ताखी माफ: अब क्यों नहीं हो सकता महाभारत
Next Article श्रीकंचनपथ 304 # 17 august 2021 श्रीकंचनपथ 294 # 10 august 2022

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?