ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: प्रदेश की बेशकीमती ड्राईफ्रुट फसल को भारी नुकसान, पेड़ों की अवैध कटाई से पड़ा असर, किसानों में मायूसी
Share
Notification Show More
Latest News
खेल अकादमियों में प्रवेश के लिए 169 खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम
October 1, 2026
रायपुर में 7-8 अक्टूबर को राज्यस्तरीय रोजगार मेला, 10 हजार से ज्यादा युवाओं को मिलेंगे रोजगार के अवसर
October 1, 2026
राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान दिवस पर सीमा सुरक्षा बल का प्रेरक आयोजन, भिलाई में रक्तदान शिविर सम्पन्न
October 1, 2026
वरिष्ठजनों का अनुभव हमारी शक्ति और उनकी गरिमा हमारी जिम्मेदारी : मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े
October 1, 2026
नवजात की खबर मिलते ही सीएचएमओ से फोन पर की चर्चा, स्वास्थ्य की ली जानकारी
खेत में मिली मासूम के लिए आगे आए पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल, सुरक्षा के दिए निर्देश
October 1, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeaturedRaipur

प्रदेश की बेशकीमती ड्राईफ्रुट फसल को भारी नुकसान, पेड़ों की अवैध कटाई से पड़ा असर, किसानों में मायूसी

By @dmin Published May 16, 2022
Share
प्रदेश की बेशकीमती ड्राईफ्रुट फसल को भारी नुकसान, पेड़ों की अवैध कटाई से पड़ा असर, किसानों में मायूसी
प्रदेश की बेशकीमती ड्राईफ्रुट फसल को भारी नुकसान, पेड़ों की अवैध कटाई से पड़ा असर, किसानों में मायूसी
SHARE

जशपुर (एजेंसी)। जशपुर जिले के जंगलों से मिलने वाली बेशकीमती ड्राईफ्रूट चिरोंजी के ज्यादातर पेड़ अवैध कटाई और आग की भेंट चढ़ जाने से गरीब तबके के वनोपज संग्राहक काफी मायूस हो गए हैं। पूर्व मंत्री गणेश राम भगत ने रविवार को कहा कि जशपुर वन मंडल में अवैध कटाई और जंगलों में आग की लगातार घटनाओं से इस वर्ष गरीब परिवार के लोगों के जीवनयापन का सबसे बड़ा सहारा चिरोंजी की फसल पर सबसे ज्यादा बुरा असर पड़ा है।

भगत ने कहा कि जंगलों से वनोपज एकत्रित करने वाले गरीब परिवार के लोग चिरोंजी वनोपज को बड़े व्यापारियों के पास बेचने के बाद यहां के जंगलों से संग्रहण की गई सैकड़ों क्विंटल चिरोंजी की फसल को देश के महानगरों के साथ विदेशों में भी निर्यात किया जाता है। लेकिन इन दिनों जशपुर वन मंडल के जंगलों में चिरोंजी के पेड़ आग की लपटों से बर्बाद हो गए हैं, जिसने वनोपज संग्रहण करने वाले हजारों गरीबों को मायूस कर दिया है। उन्होंने कहा कि स्थानीय बाजार में एक हजार रुपये प्रति किलोग्राम से अधिक भाव पर बिकने वाली चिरोंजी को स्थानीय व्यापारी हाथों हाथ खरीद लेने के चलते ग्रामीणों को इस फसल का बेकरारी से इंतजार रहता है।

अवैध कटाई से हो रहा भारी नुकसान
भगत ने कहा कि अपने आसपास के जंगलों से इस वनोपज को संग्रहण कर प्रत्येक गरीब परिवार का सदस्य 30 से 40 हजार रुपये की अतिरिक्त आमदनी कर लेता था। उन्होंने कहा कि दरअसल जशपुर वन मंडल के जंगलों में लगातार अवैध कटाई से 2 लाख हेक्टेयर में फैली हरियाली का रकबा आधा से भी कम हो गया है। उन्होंने कहा कि यहां के जंगलों में गर्मी के मौसम में भीषण आग पर काबू नहीं पाने से चिरोंजी, महुआ, तेन्दू वनोपज के पेडों को काफी नुकसान पहुंचाने के अलावा जंगलों में अवैध कटाई से जंगलों को काफी नुकसान पहुंचा है।

पूर्व मंत्री ने कहा कि पत्थलगांव, कुनकुरी क्षेत्र के सागौन जंगलों के अलावा बादलखोल अभ्यारण्य और कैलाश गुफा की पहाडिय़ों पर हरे भरे पेडों की अवैध कटाई से इन जंगलों में चिरोंजी के पेड़ लुप्त हो गये हैं, जिसने वनोपज संग्राहकों की चिंता बढ़ाई है।

You Might Also Like

खेल अकादमियों में प्रवेश के लिए 169 खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

रायपुर में 7-8 अक्टूबर को राज्यस्तरीय रोजगार मेला, 10 हजार से ज्यादा युवाओं को मिलेंगे रोजगार के अवसर

राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान दिवस पर सीमा सुरक्षा बल का प्रेरक आयोजन, भिलाई में रक्तदान शिविर सम्पन्न

वरिष्ठजनों का अनुभव हमारी शक्ति और उनकी गरिमा हमारी जिम्मेदारी : मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े

खेत में मिली मासूम के लिए आगे आए पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल, सुरक्षा के दिए निर्देश

@dmin May 16, 2022
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article गौतम अडाणी को झटका: फ्रीज हुए 43500 करोड़ के शेयर, कंपनियों के शेयरों में लगा लोअर सर्किट एशिया के सबसे अमीर शख्स की सीमेंट किंग बनने की तैयारी, जानें क्या है गौतम अडानी की योजना
Next Article Chhattisgarh Corona update: All the records in the state so far broken, 15 corona patients died in a single day…. 1287 new infected people surfaced ये गिरते आंकड़े दे रहे हैं संकेत, क्या देश से टल गया कोरोना की चौथी लहर का खतरा?
× Popup Image

Ro. No.-14093/1

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?