ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: झटका: केंद्रीय बैंक ने बढ़ाई फीस, कल से दूसरे बैंक के एटीएम से पैसा निकालना पड़ेगा महंगा
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
BusinessFeatured

झटका: केंद्रीय बैंक ने बढ़ाई फीस, कल से दूसरे बैंक के एटीएम से पैसा निकालना पड़ेगा महंगा

By @dmin
Published: July 31, 2021
Share
झटका: केंद्रीय बैंक ने बढ़ाई फीस, कल से दूसरे बैंक के एटीएम से पैसा निकालना पड़ेगा महंगा
झटका: केंद्रीय बैंक ने बढ़ाई फीस, कल से दूसरे बैंक के एटीएम से पैसा निकालना पड़ेगा महंगा
SHARE

बिजनेस डेस्क (एजेंसी)। ग्राहकों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए बैंक कई तरह की सेवाएं उपलब्ध कराते हैं। लेकिन अगर आप ऐसा सोचते हैं कि एटीएम इस्तेमाल करने पर बैंक आपसे पैसे नहीं वसूलते हैं, तो यह गलत है। आमतौर पर ग्राहकों के लिए एक माह में एटीएम के जरिए पांच लेनदेन बिल्कुल मुफ्त होते हैं। इसके साथ ही किसी अन्य बैंक के एटीएम से तीन लेनदेन और मुफ्त दिए जाते हैं। अगर आप एक माह में एटीएम के जरिए इस लिमिट से ज्यादा लेनदेन करते हैं, तो बैंक आपसे शुल्क वसूल सकते हैं।

इंटरचेंज शुल्क बढ़ाने की छूट
भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने एक अगस्त 2021 से बैंकों को वित्तीय लेनदेन के लिए प्रति लेनदेन इंटरचेंज शुल्क 15 रुपये से बढ़ाकर 17 रुपये और सभी केंद्रों में गैर-वित्तीय लेनदेन के लिए यह शुल्क पांच रुपये से बढ़ाकर छह रुपये करने की अनुमति दी है। आइए जानते हैं यह इंटरचेंज शुल्क आखिर है क्या और इससे आप पर क्या असर पड़ेगा।

क्या है इंटरचेंज शुल्क?
अगर किसी एक बैंक का ग्राहक किसी अन्य बैंक के एटीएम से अपने कार्ड का इस्तेमाल कर पैसे निकालता है, तो ऐसी स्थिति में जिस बैंक के एटीएम से पैसे निकाले जाते हैं, वह मर्चेंट बैंक हो जाता है। ऐसे में आपके बैंक को मर्चेंट बैंक को एक निश्चित शुल्क का भुगतान करना होता है, जिसे एटीएम इंटरचेंज शुल्क कहा जाता है। इंटरचेंज शुल्क दूसरे बैंक के एटीएम से एक सीमा के बाद निकासी करने पर लगाया जाता है।

इसलिए बढ़ाया गया शुल्क
आरबीआई ने कहा है कि एटीएम लगाने और उसके मेंटनेंस के खर्च में बढ़ोतरी की वजह से शुल्क बढ़ाया गया है। एटीएम ऑपरेटर की मांग थी कि शुल्क बढ़ाया जाए। लेकिन बैंक इसके लिए तैयार नहीं था। केंद्रीय बैंक ने जून 2019 में एटीएम चार्ज और फीस की समीक्षा के लिए एक कमेटी का गठन किया था। कमेटी की सिफारिशों पर चर्चा करने के बाद एटीएम ट्रांजेक्शन फीस में बढ़ोतरी का फैसला लिया गया। इससे पहले एटीएम के इंटरचेंज फीस स्ट्रक्चर में अगस्त 2012 को बदलाव किया गया था। इसके साथ ही कोरोना काल में ऑनलाइन ट्रांजेक्शन बढऩे से एटीएम ट्रांजेक्शन में कमी आई है। इस हिसाब से एटीएम लगाने की लागत बैंकों को भारी पड़ रही है।

मासिक सीमा से अधिक लेन-देन पर भी ज्यादा शुल्क 
मालूम हो कि भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने बैंकों को मुफ्त मासिक सीमा से ज्यादा बार एटीएम से लेन-देन करने वाले ग्राहकों से ज्यादा शुल्क लेने की भी इजाजत दे दी है। एटीएम इस्तेमाल करने वाले ग्राहकों को एक जनवरी 2022 से 21 रुपये प्रति ट्रांजेक्शन शुल्क चुकाना पड़ेगा। अभी मुफ्त सीमा से ज्यादा बार लेन-देन करने पर 20 रुपये प्रति ट्रांजेक्शन शुल्क लिया जाता है। 

Bhilai Breaking: घंटों बैठक के बाद भी तय नहीं हुआ भिलाई निगम का नेता प्रतिपक्ष, 24 पार्षदों से हुई चर्चा
भारत में कोरोना: दैनिक संक्रमितों का आंकड़ा घट रहा और मौतों की संख्या में बढ़ोत्तरी… बीते 24 घंटे में रिकार्ड 4529 मरीजों की गई जान, तेजी से घट रही सक्रिय मरीजों की संख्या
छत्तीसगढ़ में कोरोना वैक्सीन की पहली डोज लेने वालों की संख्या डेढ़ करोड़ पार…. 66.09 लाख लोग लगवा चुके हैं दोनों टीका
भिलाई व रिसाली निगम के आयुक्त का दौरा: शिकायतों को नजर अंदाज करने वाली एजेंसी आईएचपी को फटकार…. लिकेज ठीक और मरम्मत कार्य को पूर्ण करने अल्टीमेटम
करनाल में प्रशासन और किसानों के बीच गतिरोध खत्म, कई मुद्दों पर बनी सहमति
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article श्रीकंचनपथ 304 # 17 august 2021 श्रीकंचनपथ 288 # 31 july 2021
Next Article व्यापार ऐसा जो घर बैठे हो, समूह की महिलाओं को राखी बनाने दिया प्रशिक्षण व्यापार ऐसा जो घर बैठे हो, समूह की महिलाओं को राखी बनाने दिया प्रशिक्षण
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?