ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: जो रूट ने इंग्लैंड टेस्ट टीम की कप्तानी छोड़ी, विंडीज से मिली हार के बाद लिया फैसला, भावुक होकर कही यह बात
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedSports

जो रूट ने इंग्लैंड टेस्ट टीम की कप्तानी छोड़ी, विंडीज से मिली हार के बाद लिया फैसला, भावुक होकर कही यह बात

By @dmin
Published: April 15, 2022
Share
SHARE

लंदन। जो रूट ने इंग्लैंड टेस्ट टीम की कप्तानी छोड़ दी है। ऑस्ट्रेलिया और वेस्टइंडीज के खिलाफ खराब प्रदर्शनों की वजह से उन्होंने टेस्ट कप्तानी छोड़ने का निर्णय लिया। 31 साल के जो रूट को एलस्टर कुक के बाद टेस्ट टीम की कप्तानी सौंपी गई थी। जो रूट के नाम सबसे ज्यादा मैच खेलने और जीतने का रिकॉर्ड है। उन्होंने इंग्लैंड के दूसरे कप्तानों की तुलना में सबसे ज्यादा 64 टेस्ट खेले हैं। जिनमें से 27 में जीत मिली है। जबकि माइकल वॉन को 26, एलस्टर कुक और एंड्रयू स्ट्रॉस को 24-24 जीत मिली है। जो रूट की कप्तानी में इंग्लैंड टीम ने बड़ी-बड़ी सफलताएं हासिल कीं। जिनमें भारत के खिलाफ 4-1 से सीरीज जीतना भी शामिल है। आपको बता कें कि इंग्लैंड ने साल 2018 में भारत को उसी की जमीं पर 4-1 सीरीज हराई थी। इसके बाद साल 2020 में साउथ अफ्रीका में 3-1 से सीरीज जीती थी। साल 2018 में जो रूट ने एक ऐसी उपलब्धि हासिल की जो इंग्लैंड के अच्छे से अच्छा कप्तान अपने टेस्ट कॅरियर में नहीं कर पाया। दरअसल, साल 2001 से इंग्लैंड का कोई भी कप्तान श्रीलंका में टेस्ट सीरीज नहीं जीत पाया था लेकिन 2018 में जो रूट ने यह कारनामा कर दिखाया और उन्होंने 2021 में इसे फिर से दोहराया और श्रीलंका के खिलाफ 2-0 से जीत दर्ज की।

कप्तानी छोड़ने के फैसले पर जो रूट ने बताया कि वेस्टइंडीज दौरे से लौटने के बाद मैंने टेस्ट क्रिकेट की कप्तानी छोड़ने का निर्णय लिया। यह मेरे कॅरियर का सबसे चुनौतीपूर्ण निर्णय रहा है। लेकिन मैंने अपने परिवार और मेरे सबसे करीबी लोगों के साथ चर्चा के बाद यह निर्णय लिया और मुझे पता है कि यह सही समय है।
उन्होंने कहा कि मुझे अपने देश की कप्तानी करने पर बहुत गर्व है और मैं पिछले 5 सालों को बड़े गर्व के साथ देखूंगा। इस दौरान उन्होंने सभी खिलाड़ी, कोच और सहयोगी स्टाफ का शुक्रियाअदा किया। उन्होंने कहा कि इस यात्रा में उनके साथ होना मेरे लिए बड़े सौभाग्य की बात है। उन्होंने कहा कि मैं इंग्लैंड के सभी समर्थकों को उनके अटूट समर्थन के लिए धन्यवाद देना चाहता हूं। हम भाग्यशाली हैं कि दुनिया में सबसे अच्छे प्रशंसक हैं, और हम जहां भी खेलते हैं, सकारात्मकता एक ऐसी चीज है जिसे हम हमेशा संजोते हैं।

टिप्पणी: बच्चे सात बजे स्कूल जा सकते हैं, तो जज नौ बजे कोर्ट क्यों नहीं आ सकते-सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस यू यू ललित
CG Breaking : राह चलती महिलाओं पर भद्दे कमेंट, वीडियो बनाकर दोस्तों को किया शेयर, पांच गिरफ्तार
Video: भव्य मंडई मेला का आयोजन 24 से 26 जनवरी को ग्राम कुरूद में
Bhilai Crime : बाइक चुराने वाला देवार गिरोह पकड़ाया, पांच आरोपियों से 14 मोटरसाकिल बरामद
पीएम मोदी देश के 5000 स्थानों से वर्चुअली छात्रों को किया संबोधित, 2047 तक विकसित भारत बनाने का लक्ष्य
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article श्रीकंचनपथ 304 # 17 august 2021 श्रीकंचनपथ 177 # 15 April 2022
Next Article महावीर जयंती पर धूमधाम से निकली शोभायात्रा विधायक वोरा व महापौर बाकलीवाल हुए शामिल

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?