ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: टिप्पणी: बच्चे सात बजे स्कूल जा सकते हैं, तो जज नौ बजे कोर्ट क्यों नहीं आ सकते-सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस यू यू ललित
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

टिप्पणी: बच्चे सात बजे स्कूल जा सकते हैं, तो जज नौ बजे कोर्ट क्यों नहीं आ सकते-सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस यू यू ललित

By @dmin
Published: July 15, 2022
Share
टिप्पणी: बच्चे सात बजे स्कूल जा सकते हैं, तो जज नौ बजे कोर्ट क्यों नहीं आ सकते-सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस यू यू ललित
टिप्पणी: बच्चे सात बजे स्कूल जा सकते हैं, तो जज नौ बजे कोर्ट क्यों नहीं आ सकते-सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस यू यू ललित
SHARE

नई दिल्ली (एजेंसी)। अगर बच्चे सुबह सात बजे स्कूल जा सकते हैं तो जज और वकील 9 बजे से अपना काम क्यों नहीं शुरू कर सकते? यह टिप्पणी की है सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश यू यू ललित ने। उन्होंने यह टिप्पणी शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट में समय से पहले सुनवाई शुरू करने के बाद की।

सुप्रीम कोर्ट की बेंच साढ़े दस बजे असेंबल होती है और उसके बाद मामलों की सुनवाई शुरू होती है, जो चार बजे तक चलती है। इसी दौरान एक से दो बजे के दौरान लंच ब्रेक रहता है। हालांकि, इस प्रैक्टिस के उलट जस्टिस ललित ने शुक्रवार को साढ़े नौ बजे केस की सुनवाई शुरू कर दी। उनकी बेंच में जस्टिस एस रविंद्र भट और सुधांशु धूलिया भी हैं।

जमानत के एक मामले में पेश हुए देश के पूर्व अटॉर्नी जनरल और नामी वकील मुकुल रोहतगी ने तय वक्त से पहले कार्यवाही शुरू करने के लिए बेंच की तारीफ की और कहा कि मैं यह कहना चाहूंगा कि यही वक्त कोर्ट की कार्यवाही शुरू करने के लिए ज्यादा उचित है।

इसपर जस्टिस ललित ने जवाब दिया कि मेरा हमेशा से यह मत रहा है कि कोर्ट की कार्यवाही जल्दी शुरू होनी चाहिए। उन्होंने कहा, आदर्श रूप से तो हमें सुबह 9 बजे शुरू कर देना चाहिए। जब बच्चे सुबह सात बच्चे स्कूल जाते हैं तो हम 9 बजे काम शुरू क्यों नहीं कर सकते हैं।

जस्टिस ललित इस साल अगस्त में चीफ जस्टिस बनने वाले हैं। मुख्य न्यायाधीश एन वी रमना के रिटायर होने के बाद वह 27 अगस्त से 8 नवंबर तक वह चीफ जस्टिस रहेंगे। उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट की बेंच 9 बजे शुरू होनी चाहिए और साढ़े ग्यारह बजे आधे घंटे का ब्रेक हो। उन्होंने आगे कहा कि इसके बाद 12 बजे शुरू करके दो बजे तक सुनवाई होनी चाहिए। इससे शाम शाम को ताजा मामलों और ऐसे मामलों के लिए ज्यादा वक्त मिलेगा, जिनके लिए लंबी सुनवाई की जरूरत होती है।

क्षेत्रीय लोकसंपर्क कार्यालय के आईकॉप में बोले सांसद साव…. सभी को सही पोषण मिलने से ही पूरा होगा सक्षम भारत का सपना
सिंगलयूज प्लास्टिक रखने वाले दुकानदारों भिलाई निगम की कार्रवाई, 12 हजार से ज्यादा का वसूला जुर्माना
महंगाई पर चर्चा में वोरा ने केंद्र सरकार की नीतियों पर कसा तंज, दो करोड़ नौकरी देने की जगह लोगों का घर चलाना किया दूभर: वोरा
मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने 13.22 करोड़ रूपये के विकास कार्यों का किया शुभारंभ
Blast in Brick Kiln: 7 लोगों की मौत, 24 से ज्यादा लोगों की दबे होने की आशंका, Pm Modi ने किया Tweet
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article गुस्ताखी माफ: भाजपा के गढ़े हुए मुद्दे, आयातित नेतृत्व गुस्ताखी माफ: यूथ स्किल डेवलपमेंट डे
Next Article 18 जुलाई से 30 जुलाई तक होगा स्कूलों का आकस्मिक निरीक्षण एवं मॉनिटरिंग…

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?