ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: जिले में उत्साह और उमंग के साथ कृष्ण कुंज का हुआ शुभारंभ
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeatured

जिले में उत्साह और उमंग के साथ कृष्ण कुंज का हुआ शुभारंभ

By @dmin
Published: August 19, 2022
Share
SHARE

कोरिया। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मंशानुरूप आज कृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर जिले के सभी 07 नगरीय निकायों में कृष्ण कुंज का शुभारंभ किया गया। कलेक्टर कुलदीप शर्मा ने विकासखण्ड बैकुण्ठपुर के गेज रोपणी में पूजा-अर्चना कर फीता काटकर कृष्ण कुंज का लोकार्पण किया। उन्होंने आठवीं कक्षा के विद्यार्थी संगीत के साथ कृष्ण कुंज में आम का पौधा लगाया। इस अवसर पर वनमण्डल अधिकारी बैकुंठपुर ऐमूतेम्सु आओ, जिला पंचायत सीईओ कुणाल दुदावत, स्थानीय जनप्रतिनिधियों, गणमान्य नागरिकों, अधिकारी-कर्मचारियों, मीडिया के प्रतिनिधियों और स्कूली बच्चों ने भी रक्तचन्दन, दहिमन, पीपल, कदम्ब, नीम, आम, गंगा बेर, आंवला, सहित अन्य पौधे लगाए। 

Contents
  • संचालक, सीजीएमएससी व मनेन्द्रगढ़ विधायक डॉ जायसवाल ने मनेन्द्रगढ़ और चिरमिरी में किया कृष्ण कुंज का शुभारंभ’
  • एकरूपता दर्शाने बाउण्ड्रीवाल गेट एवं कृष्ण कुंज का लोगो किया गया तैयार

संचालक, सीजीएमएससी व मनेन्द्रगढ़ विधायक डॉ जायसवाल ने मनेन्द्रगढ़ और चिरमिरी में किया कृष्ण कुंज का शुभारंभ’

नगरीय निकाय चिरमिरी और मनेन्द्रगढ़ में संचालक, सीजीएमएससी व मनेन्द्रगढ़ विधायक डॉ विनय जायसवाल एवं महापौर कंचन जायसवाल में पौधरोपण कर कृष्ण कुंज का शुभारंभ किया। आने वाली पीढ़ी को वृक्षों के सांस्कृतिक, धार्मिक एवं पर्यावरणीय मूल्यों से परिचित कराने मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार राज्य के सभी नगरीय निकायों में कृष्ण कुंज बनाए गए हैं। जहां सांस्कृतिक महत्व के पौधों के साथ ही साथ औषधीय पौधों का भी रोपण किया गया। जिले के चिन्हाकित स्थलों में आज लोकार्पण के साथ 3 हजार से अधिक पौधे लगाए गए हैं। 

’एकरूपता दर्शाने बाउण्ड्रीवाल गेट एवं कृष्ण कुंज का लोगो किया गया तैयार’एकरूपता दर्शाने बाउण्ड्रीवाल गेट एवं कृष्ण कुंज का लोगो किया गया तैयार

    नगरीय क्षेत्रों में व्यापक पैमाने पर वृक्षारोपण कर वृक्षों के संरक्षण के प्रति जागरूकता एवं वृक्षों के महत्व से जनसामान्य को परिचित कराने के लिए शासन द्वारा कृष्ण कुंज की पहल की गई है। कृष्ण कुंज को विशिष्ट पहचान दिलाने के लिए राज्य में एकरूपता प्रदर्शित करने हेतु बाउण्ड्रीवाल गेट एवं कृष्ण कुंज का लोगो तैयार किया गया है। कृष्ण कुंज के लोगों में एवं बाउण्ड्रीवाल गेट में हमारी छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक महत्व एवं परम्परा दर्शित है, जिसे देखने मात्र से ही छत्तीसगढ़ की अस्मिता प्रकट होती है। 

Happy Birthday: गुनीत मोंगा के साथ मिलकर एक नई फिल्म के साथ अपना 40वां जन्मदिन मना रहीं ताहिरा कश्यप खुराना
सीएम बघेल का भाजपा पर हमला, बोले- भाजपा को हिंसा पसंद, शांत महौल को ईडी से गर्म कर रही केन्द्र सरकार
लोन मोरेटोरियम पर सरकार का बड़ा निर्णय: जिन्होंने समय पर भरी है किस्तें उनके लिए कैशबैक का लाभ … जाने कैसे और कब मिलेगा कैशबैक
चार राज्यों में कोरोना के मामलों में सबसे अधिक वृद्धि…. दूसरी लहर की दहलीज पर भारत…. पिछले 24 घंटों में सामने आए 14264 नए मामले
मिजोरम में पहली बार चुनाव लड़ रही जेडपीएम को बहुमत, 40 में से जीती 27 सीटें
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article बच्चों को नशे से दूर रखने के लिए खेल और व्यस्त दिनचर्या से जोड़े: भूपेश बघेल अभिषेक बच्चन ने मुझे देखा और बोले आपको तो हीरोइन होना चाहिए: चार्मी कौर
Next Article मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने जन्माष्टमी के अवसर पर राजधानी के 'कृष्ण-कुंज' को किया लोकार्पित मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने जन्माष्टमी के अवसर पर राजधानी के ‘कृष्ण-कुंज’ को किया लोकार्पित

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?