ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: जिला स्तरीय छत्तीसगढिय़ा ओलंपिक का शुभारंभ: विधायक ने पिट्टूल में लगाया निशाना और बचपन की यादों को किया महसूस
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

जिला स्तरीय छत्तीसगढिय़ा ओलंपिक का शुभारंभ: विधायक ने पिट्टूल में लगाया निशाना और बचपन की यादों को किया महसूस

By Om Prakash Verma
Published: October 7, 2022
Share
जिला स्तरीय छत्तीसगढिय़ा ओलंपिक का शुभारंभ: विधायक ने पिट्टूल में लगाया निशाना और बचपन की यादों को किया महसूस
जिला स्तरीय छत्तीसगढिय़ा ओलंपिक का शुभारंभ: विधायक ने पिट्टूल में लगाया निशाना और बचपन की यादों को किया महसूस
SHARE

छत्तीसगढिय़ा ओलंपिक में भाग लेने वाले बच्चों से लेकर बड़ों में दिखा उत्साह
6 स्तरों में होंगे आयोजन महिला और पुरूष के होंगे अलग-अलग वर्ग
दलीय एवं एकल श्रेणी में 14 तरह के पारंपरिक खेल होंगे शामिल
दुर्ग। विधायक अरूण वोरा के हाथ से छूटी गेंद और पिट्टूल हुआ ढेर इसी के साथ आज छत्तीसगढ़ ओलंपिक का आज शानदार आगाज हुआ जो आज से 03 माह चलेगा। छत्तीसगढ़ के पारंपरिक खेलकूद को सम्मान देने के लिए विधायक अरूण वोरा की उपस्थिति में जे.आर.डी. स्कूल स्थित मैदान में खिलाडिय़ों के बीच छत्तीसगढ़ के क्षेत्रीय खेल गिल्ली, डंडा, भौरा, बांटी, बिल्लस, फुगड़ी, लंगड़ी, खो-खो, कबड्डी, गेड़ी इत्यादि का प्रदर्शन किया गया। आज के इस खेल कार्यक्रम में विधायक ने भी अपना हाथ अजमाया और अपने बचपन के दिनों को याद किया। पिट्टूल के खेल में निशाना लगने पर उन्होंने कहा कि उन्हें वही रोमांच महसूस हुआ जो उन्हें बचपन में खेलने पर प्रतीत होता था। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के मंशानुरूप विलुप्त हो रहे छत्तीसगढ़ के क्षेत्रीय खेलों को पुनस्र्थापित करने का कार्य छत्तीसगढ़ शासन व प्रशासन द्वारा किया जा रहा है। छत्तीसगढ़ के सभी परंपरागत खेलों को राज्य स्तर पर पहुंचाने के लिए मंच भी उपलब्ध कराया जा रहा है। ताकि युवा इन खेलों के प्रति आकर्षित हों।

छत्तीसगढिय़ा ओलम्पिक में दलीय एवं एकल श्रेणी में 14 प्रकार के पारंपरिक खेलों को शामिल किया गया है। पारंपरिक खेलों की यह प्रतियोगिता 6 स्तरीय होगी। जोन स्तर, विकासखंड स्तर, नगर स्तर, जिला स्तर, संभाग स्तर और अंतिम में राज्य स्तर खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। इस प्रतियोगिता में युवा से लेकर बुजुर्ग सभी शामिल हो सकेगें। यह प्रतियोगिता 6 अक्टूबर से प्रारंभ होकर 6 जनवरी 2023 तक चलेगी। पुरूषों और महिलाओं के लिए अलग-अलग वर्ग निर्धारित होंगे जिनमें स्पर्धाओं का आयोजन किया जाएगा जिसमें टीम व एकल प्रतियोतिाएं सम्मिलित होंगी। छत्तीसगढिय़ा ओलम्पिक में पारम्परिक खेल प्रतियोगिताओं में दलीय श्रेणी के अंतर्गत गिल्ली डंडा, पिट्टूल, संखली, लंगड़ी दौड़, कबड्डी, खो-खो, रस्साकसी और बांटी (कंचा) जैसी खेल विधाएं शामिल की गई हैं। वहीं एकल की श्रेणी के अंतर्गत बिल्लस, फुगड़ी, गेड़ी दौड़, भंवरा, 100 मीटर दौड़ एवं लम्बी कूद शामिल है। आज जिले के सभी राजीव युवा मितान क्लब में भी छत्तीसगढिय़ा ओलपिंक का विधिवत शुभारंभ किया गया।

इस अवसर पर विधायक अरुण वोरा और महापौर धीरज बाकलीवाल, सभापति राजेश यादव और खेल कूद प्रभारी मनदीप सिंह भाटिया ने पिट्टूल खेलकर खिलाडिय़ों को प्रोत्साहित किया। इसके अलावा आयोजन में इस अवसर पर सभापति राजेश यादव, गयाजी पटेल, दीपक साहू, संजय कोहले, श्रद्धा सोनी, एल्डरमेन रत्ना नारमदेव सहित उपायुक्त मोहेंद्र साहू, ईई प्रमोद दुबे, एस.डी शर्मा, प्रकाश चंद थावनी, जितेंद्र समैया, अनिल सिंह, विनोद मांझी, आसमा डहरिया व अन्य अधिकारी और कर्मचारीगण उपस्थित थे।

सेना के हेलीकॉप्टर की खेत में इमरजैंसी लैंडिंग, तकनीकी खराबी बनी वजह
छत्तीसगढ़ आएंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु, राज्यपाल अनुसुइया उइके ने तीन कार्यक्रमों में चीफगेस्ट बनने का दिया आमंत्रण
भारत-श्रीलंका वनडे मैच में भिड़ गए श्रीलंकाई फील्डर, बाउंड्री बचाने के चक्कर में हुई भयानक टक्कर.. देखें Video
ट्रैक्टर परेड में हिंसा: हाईकोर्ट ने कहा-सरकार के पास जादू की छड़ी नहीं, याचिका वापस लो नहीं तो जुर्माना ठोक देंगे
कांग्रेस वर्किंग कमेटी में जगह मिलने से ताम्रध्वज साहू के समर्थको में हर्ष, खरगे की नयी टीम तैयार
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article घर वालों ने सोचा घूमने गई है बेटी इधर प्रेमी के साथ पेड़ पर लटके मिली लड़की की लाश, दोनों परिवार सदमे में घर वालों ने सोचा घूमने गई है बेटी इधर प्रेमी के साथ पेड़ पर लटके मिली लड़की की लाश, दोनों परिवार सदमे में
Next Article फर्जी जज बनकर विधवा व तलाकशुदा महिलाओं को देता था झांसा… पुलिस ने विज्ञापन निकालकर दबोचा

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?