ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: जांच शिविर का आयोजन, 40 बच्चों और 20 गर्भवती महिलाओं की हुई जांच
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhDurg-BhilaiFeaturedNews

जांच शिविर का आयोजन, 40 बच्चों और 20 गर्भवती महिलाओं की हुई जांच

By Om Prakash Verma
Published: September 26, 2022
Share
जांच शिविर का आयोजन, 40 बच्चों और 20 गर्भवती महिलाओं की हुई जांच
जांच शिविर का आयोजन, 40 बच्चों और 20 गर्भवती महिलाओं की हुई जांच
SHARE

7 बच्चे गंभीर कुपोषित और 3 हाई रिस्क गर्भवती का किया गया चिन्हांकन
दुर्ग। अनुविभागीय अधिकारी राजस्व धमधा बृजेश सिंह क्षत्रिय के मार्गदर्शन एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ जे पी मेश्राम दुर्ग डॉ डीपी ठाकुर खंड चिकित्सा अधिकारी धमधा के निर्देशानुसार दिनांक रविवार को ग्राम करेली में कुपोषित बच्चों एवं हाई रिस्क गर्भवती माताओं का जांच हेतु शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 40 बच्चों का जांच डॉक्टर वाई के किरण शिशु रोग विशेषज्ञ द्वारा किया गया जांच के दौरान 7 बच्चे गंभीर कुपोषित पाए गए जिन्हें एनआरसी केंद्र भेजा गया।

शिविर में कुल 20 गर्भवती माताओं का जांच डॉक्टर दिशा ठाकुर स्त्री रोग विशेषज्ञ के द्वारा किया गया। जिसमें तीन हाई रिस्क गर्भवती माताएं पाई गई। उपस्थित सभी माताओं का काउंसलिंग एवं जांच डॉक्टर दिशा ठाकुर स्त्री रोग विशेषज्ञ धमधा द्वारा किया गया। काउंसलिंग के दौरान उक्त डॉक्टरों द्वारा गर्भवती माताओं को एवं धात्री माताओं को गर्भधारण के दौरान हाई रिस्क से कैसे बचा जा सकता है एवं छोटे बच्चों को हाई रिस्क कैसे बचाया जा सकता है एवं पोषण आहार के संबंध में उचित जानकारी दिए। शासन द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी खंड विस्तार प्रशिक्षण अधिकारी द्वारा दिया गया।

अनुविभागीय अधिकारी राजस्व धमधा द्वारा निर्देश दिया गया कि स्वास्थ्य विभाग एवं महिला एवं बाल विकास विभाग आपसी समन्वय बनाकर प्रत्येक सेक्टर में शिविर का आयोजन करें। जिससे गर्भवती माताओं एवं छोटे बच्चों को शासन की मंशा अनुसार लाभ मिल सके एवं हाई रिस्क गर्भवती माताओं एवं बच्चों को चिन्हित कर समय अनुसार उचित लाभ दिया जा सके। शिविर में अनुविभागीय अधिकारी राजस्व धमधा एवं खंड चिकित्सा अधिकारी धमधा शिविर में कार्य प्रारंभ से कार्य समाप्ति तक स्वयं उपस्थित रहे।

शिविर में डॉक्टर दिशा ठाकुर स्त्री रोग विशेषज्ञ, डॉक्टर वाई के किरण शिशु रोग विशेषज्ञ, सरपंच जगदीश साहू, उपसरपंच स्वरूप ताम्रकार, संतोष कुंजाम सुपरवाइजर, ईशा सोनकर फार्मासिस्ट, नीलम राय चौधरी एएनएम, टिकेश्वरी बघेल आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, श्रीमती गौरी साहू यामिनी साहू एवं मितानिन अंजलि साहू, संगीता साहू, कोटवार ईश्वरदास मानिकपुरी ने शिविर में अपने- अपने पद अनुसार सेवाएं उपस्थित हितग्राहियों को दिए।

11 साल बाद रेलवे जोन में युनियन चुनाव, मान्यता पाने यूनियनों ने झोंकी ताकत… जानिए किसके बीच है मुकाबला
गुणवत्ता पूर्ण सड़कों के लिए लोकनिर्माण मंत्री ताम्रध्वज साहू की पहल: अंतिम भुगतान के पूर्व थर्ड पार्टी करेगी जांच
भेंट-मुलाकात में मुख्यमंत्री की बड़ी घोषणा : लाल बहादुर नगर बनेगा नगर पंचायत, सरकारी इंगलिश मीडियम स्कूल की भी घोषणा
आईपीएल-2022: अब नए नियमों के साथ होगा आईपीएल, एक मैच में आठ डीआरएस, कैच आउट का नियम भी बदला
तापमान में राहत के लिए करना होगा इंतजार, आगे बढ़ सकता है मानसून…
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article छत्तीसगढ़ सरकार की नई उद्योग नीति से प्रदेश में बन रहा औद्योगिक विकास के लिए अच्छा माहौल
Next Article खौफनाक मर्डर : राजधानी में युवक की हत्या के बाद चेहरे की खाल व आंखें नोच ली कातिल ने.. लाश देखकर पुलिस भी हैरान
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?