ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: जवाहर मार्केट में व्यापारियों ने दुकानें बंद कर किया प्रदर्शन, एसपी को ज्ञापन सौंप रखी यह मांग
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

जवाहर मार्केट में व्यापारियों ने दुकानें बंद कर किया प्रदर्शन, एसपी को ज्ञापन सौंप रखी यह मांग

By @dmin
Published: September 15, 2022
Share
SHARE

भिलाई। बीती रात जवाहर मार्केट में लगी आग के बाद गुरुवार को व्यापारियों ने अपनी दुकानें बंद रखकर प्रदर्शन किया। व्यापारियों ने मार्केट से किसी भी तरह की रैलियों को निकलने से रोकने के लिए मार्केट के दोनों ओर गर्डर लगाने की मांंग की। यही नहीं जिस समिति के कारण प्रकाश गारमेंट्स में आग लगी उस समिति िके खिलाफ कार्रवाई की मांग भी की गई। इस दौरान व्यापारियों ने अपनी मांगों का ज्ञापन भी सौंपा।

बता दें बुधवार रात को जवाहर मार्केट स्थित प्रकाश गारमेंट में आग लग गई थी। आग लगने की वजह यहां से निकाली गई विसर्जन रैली थी। वसिर्जन रैली के दौरान आतिशबाजी की जा रही थी। आतिशबाजी के कारण एक चिंगारी के कारण दुकान में आग लग गई। इस आगजनी में दुकान का सारा सामान जल गया और दुकानदार को काफी नुकसान हुआ। हादसे के बाद से ही व्यापारियों में नाराजगी थी।

जवाहर मार्केट व्यापारी संघ के अध्यक्ष गुरुमीत वाधवा का कहना है कि रात को दुकान में आग लगने की घटना बेहद दुखद है। हम हमेशा से मांग करते रहे हैं कि मार्केट के इंटरेंस में गर्डर लगाकर चार पहिया वाहनों को रोका जाए। वहीं मार्केट के बीच किसी भी तरह की रैली को अनुमति न दिया जाए। मांगों को लेकर हमने आज प्रदर्शन किया है। मौके पर एसपी डॉ अभिषेक पल्लव को ज्ञापन सौंपा गया है। एसपी ने मांगों को सुना और उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

दुकान में लगाए फायर इक्वीपमेंट

जवाहर मार्केट पहुंचे एसपी अभिषेक पल्लव ने बाजार में सभी दुकानदारों को अपनी दुकानों में फायर इक्वीपमेंट रखने की सलाह दी है। उन्होंने कहा है कि सभी दुकानों में फायर इक्वीपमेंट अनिवार्य रूप से होना चाहिए। इसके होने से आगजनी की घटनाओं को रोका जा सकता है। इस दौरान एसपी ने सभी बाजारों में फायर इक्वीपमेंट की जांच का निर्देश भी दिया है। यही नहीं एसपी ने जवाहर मार्केट के व्यापारियों की मांगों पर जांच के बाद कार्रवाई का निर्देश दिया है।

Breaking News : 17 नक्सलियों के एनकाउंटर के बाद बीजापुर में 50 नक्सलियों ने किया सरेंडर, सीएम साय ने दी बधाई  
कोरोना को लेकर सोनिया गांधी ने की सीएम बघेल से बात, सीएम ने कहा-सारे आवश्यक व्यवस्थाएं दुरूस्त
Breaking News : रायपुर रेलवे स्टेशन पर नहीं जा सकेंगी यात्री ट्रेनें, 100 से ज्यादा मेल एक्सप्रेस ट्रेनें प्रभावित….. रेलवे ने बताई यह वजह
कल से खुलेगा एक सप्ताह के लिए लगा लॉकडाउन: रात 8 बजे तक दुकानों के खुलने पर बनी सहमति
थोक अनाज मार्केट और थोक किराना मार्केट को अब कृषि उपज मंडी परिसर में शिफ्ट करने की तैयारी
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Breaking: CM के गृह जिले में DGP ले रहे सात जिलों के SP और राजपत्रित अधिकारियों की बड़ी बैठक, Video
Next Article पारदर्शी प्रशासन और योजनाओं का लाभ देकर उन्हें आगे बढ़ाना सरकार की प्राथमिकता : भूपेश बघेल
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?