ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: जल जीवन मिशन: 469 गांवों में शुरू होगी समूह जल प्रदाय योजना…
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeaturedRaipur

जल जीवन मिशन: 469 गांवों में शुरू होगी समूह जल प्रदाय योजना…

By @dmin
Published: July 13, 2022
Share
SHARE

रायपुर। राज्य के 469 गांवों में जल जीवन मिशन के तहत समूह जल प्रदाय योजना के माध्यम से पेयजल की आपूर्ति की जाएगी। साथ ही पांच उद्योगों पॉवर संयंत्रों को भी जरूरत का पानी उपलब्ध कराया जाएगा। मुख्य सचिव अमिताभ जैन की अध्यक्षता में गठित राज्य स्तरीय जल संसाधन उपयोग समिति की बैठक में यह निर्णय लिया गया है।

बिलासपुर के विकासखण्ड कोटा के 21 ग्रामों की चपोरा-बाराडीह-बानाबेल समूह जल प्रदाय योजना के लिए चांपी जलाशय योजना की मुख्य नहर से पानी दिया जाएगा। महासमुंद जिले के विकासखण्ड महासमुंद में 48 ग्रामों की समोदा-अछोला समूह जल प्रदाय योजना के लिए महानदी पर निर्मित समोदा बैराज से पानी दिया जाएगा। मुंगेली जिले के विकासखण्ड पथरिया के 34 गांवों की सांवा-बिरबिरा समूह जल प्रदाय योजना के लिए शिवनाथ नदी पर निर्मित मदकू एनीकट से पानी दिया जाएगा। जिला कोण्डागांव के विकासखण्ड कोण्डागांव में 23 ग्रामों के घोड़ागांव-जोबा समूह जल प्रदाय योजना के लिए कोसारटेडा जलाशय से पानी दिया जाएगा। मुंगेली जिले के लोरमी, मुंगेली पथरिया विकासखण्ड के 206 गांवों की खुडिय़ा समूह जल प्रदाय योजना के लिए मनियारी नदी/मनियारी जलाशय (खुडिय़ा बांध) से पानी की आपूर्ति की जाएगी। बेमेतरा जिले के बेरला विकासखण्ड के 61 ग्रामों की मोतिमपुर समूह जल प्रदाय योजना के लिए शिवनाथ नदी की मोतिमपुर विरोड़ा एनीकट से पानी उपलब्ध कराया जाएगा। सूरजपुर जिले के भैयाथान विकासखण्ड के पहाड़अमोरन में 33 गांवों की सारासोर समूह जल प्रदाय योजना के लिए महानदी से पानी दिया जाएगा। भैयाथान विकासखण्ड के ग्राम पासल में 43 गांवों की झिलमिली समूह जल प्रदाय योजना के लिए रेड़ नदी से पानी दिया जाएगा।

रायगढ़ जिले के विकासखण्ड रायगढ़ में जामगांव के पास संचालित होने वाले एमएसपी स्टील एण्ड पॉवर को कुरनाला पर निर्मित बेहरापानी एनीकट से पानी दिया जाएगा। बलरामपुर जिले के ग्राम परसवाखुर्द के पास प्रस्तावित बायो एथेनाल डिस्टलरी संयंत्र को बॉकी नदी से पानी उपलब्ध कराया जाएगा। जांजगीर-चांपा के तहसील नवागढ़ के ग्राम मुड़पार के पास प्रस्तावित सोना पॉवर प्लांट को महानदी से जल प्रदाय किया जाएगा। नारायणपुर जिले के ग्राम छोटेडोंगर के पास प्रस्तावित जायसवाल निको आयरन ओर प्लांट को मादिन नदी से पानी दिया जाएगा। बलौदाबाजार-भाटापारा के सिमगा स्थित घुघवाडीह गांव के पास प्रस्तावित जी ओएस इस्पात को शिवनाथ नदी पर निर्मित बहिंगा एनीकट से पानी दिया जाएगा।

निगम ने कार्रवाई कर हुक्काबार को किया था सील…. दो दिन बाद ही संचालक ने तोड़ा.. निगम ने ब्लैक्जैक हुक्काबार के खिलाफ कराया एफआईआर
Article 370: राजनीतिक गलियारे में बढ़ी हलचल, कल सुप्रीम कोर्ट के आने वाले फैसले ने बढ़ाई चिंता
निजी अस्पतालों में डॉ खूबचंद बघेल स्वास्थ्य योजना और आयुष्मान भारत योजना के हितग्राहियों के लिए 20 प्रतिशत बिस्तर आरक्षित
संभलकर चल रहे हैं राहुल गांधी, अगर राफेल की तरह पेगासस भी ‘बैकफायर’ कर गया तो होगी दिक्कत
मुख्यमंत्री ने बच्चों संग पिठ्ठुल पर मारी गेंद, खेला सांप-सीढ़ी, लूडो, कैरम और चेस पर हाथ आजमाया, अंक ज्ञान का खेला खेल
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article पूरे देश में छत्तीसगढ़ मॉडल की तारीफ, मिली एक और उपलब्धि, गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने दी बधाई गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने प्रदेशवासियों को दीं गुरु पूर्णिमा की शुभकामनाएं
Next Article इंजीनियरिंग की पढ़ाई-परीक्षा हिंदी में भी, पांच किताबें तैयार, इन छात्रों को मिलेगा लाभ…
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?