ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: जल्द सुलझ सकता है कोयला ब्लॉक का मुद्दा, राज्यों के मुख्यमंत्री से मिलेंगे राहुल गांधी
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNationalPolitics

जल्द सुलझ सकता है कोयला ब्लॉक का मुद्दा, राज्यों के मुख्यमंत्री से मिलेंगे राहुल गांधी

By @dmin
Published: March 1, 2022
Share
पंजाब में जारी किसान आंदोलन में शामिल हो सकते हैं राहुल गांधी !
पंजाब में जारी किसान आंदोलन में शामिल हो सकते हैं राहुल गांधी !
SHARE

नई दिल्ली (एजेंसी)। राजस्थान और छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार के बीच कोयला ब्लॉक को लेकर चल रहा खींचतान जल्द सुलझ सकता है। अगले कुछ दिनों में राहुल गांधी दोनों राज्यों के मुख्यमंत्री से मुलाकात करेंगे। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार रविवार को राहुल गांधी ने इस मुद्दे का समाधान निकालने के लिए अपने निवास पर अशोक गहलोत और भूपेश बघेल से चर्चा की थी।

राजस्थान कोयले की आपूर्ति के लिए छत्तीसगढ़ में परसा कोयला ब्लॉक के आवंटन की मांग कर रहा है। इसको लेकर छत्तीसगढ़ ने क्षेत्र के आदिवासियों की चिंताओं को उठाया है। सूत्रों के अनुसार राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा दोनों ही छत्तीसगढ़ की चिंता से अवगत हैं और पार्टी नेतृत्व अगले कुछ दिनों में इसके समाधान निकालने का काम कर रहा है।

इस मामले को लेकर गहलोत पहले ही सोनिया गांधी को पत्र लिख चुके हैं, जिसमें गर्मी के मौसम से पहले राजस्थान में बिजली संयंत्रों के लिए कोयला खनन के लिए मंजूरी में तेजी लाने के लिए उनसे हस्तक्षेप करने की मांग की गई है।

गहलोत ने कहा था कि छत्तीसगढ़ कोयला ब्लॉक से कोयला अनुपलब्धा की स्थिति में राजस्थान को बिजली संकट का सामना करना पड़ेगा। जोकि आने वाले चुनाव में पार्टी की छवि के लिए अच्छा नहीं होगा। राहुल गांधी ने छत्तीसगढ़ में सरकारी कर्मचारियों के लिए पुरानी पेंशन योजना को राजस्थान की तर्ज पर लागू करने को लेकर चर्चा की थी। गांधी चाहते हैं कि राजस्थान मॉडल अन्य कांग्रस शासित राज्यों में भी लागू किया जाए, लेकिन छत्तीसगढ़ ने अपने खराब वित्तीय स्वास्थ्य के कारण अपनी चिंता व्यक्त की।

सूत्रों के अनुसार दोनों मुख्यमंत्रियों ने गांधी के साथ बैठक में उत्तरप्रदेश विधानसभा चुनाव और अगले साल अन्य राज्यों में होने वाले चुनावों को लेकर पार्टी की संभावनाओं पर भी चर्चा की। साथ ही गांधी ने छत्तीसगढ़ में आगामी राज्यसभा चुनाव के लिए पार्टी के उम्मीदवारों के बारे में चर्चा की। इस दौरान बघेल ने स्थानीय नेताओं को राज्य सभा में नामित करने के लिए दबाव डाला। बता दें कि छत्तीसगढ़ से राज्यसभा में दो रिक्तियां हैं, जिन्हें भरना होगा।

सेवलाइफ फाउंडेशन और पार्ले बिस्कुट्स प्राइवेट लिमिटेड ने नागपुर के ग्रामीण अस्पतालों को महत्वपूर्ण शल्य चिकित्सा उपकरण सौंपे
आरबीआई गवर्नर का बड़ा ऐलान…. स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए देंगे 50 हजार करोड़ का कर्ज… वैक्सीन मैन्युफैक्चर्स, वैक्सीन ट्रांसपोर्ट, निर्यातकों को मिलेंगे आसान किस्तों पर लोन
निगम की बड़ी कार्रवाई: अवैध प्लाटिंग पर निर्माणाधीन स्ट्रक्टर को ढहाया, समान जब्त कर थमाया नोटिस
इतिहास रचने को तैयार भिलाई, 8 मार्च को निकलेगी भोले बाबा की बारात…. दया सिंह ने बताया इस बार क्या कुछ है खास
रायगढ़ में लाखों के सरिया की हेराफेरी, ट्रक चालक ने पार किया 35 टन सरिया, शहडोल मध्यप्रदेश में व्यापारी को बेचा, दो गिरफ्तार
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने गो-सेवा की सनातन परंपरा को समृद्ध किया : शंकराचार्य स्वामी आत्मानंद सरस्वती राज्यसभा जाएंगे चरणदास महंत?: विधानसभा अध्यक्ष की इच्छा पर बोले बघेल- यह तय करना हाईकमान का काम
Next Article यूक्रेन संकट: कीव शहर से किसी भी हालत में आज बाहर निकलें भारतीय छात्र, दूतावास ने जारी की एडवाइजरी यूक्रेन संकट: कीव शहर से किसी भी हालत में आज बाहर निकलें भारतीय छात्र, दूतावास ने जारी की एडवाइजरी

Ro. No.-13759/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?