ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: जयंती विशेष : भिलाई बिरादरी ने पं. रवि शंकर शुक्ल और पं. विद्याचरण शुक्ल को श्रद्धासुमन अर्पित किया
Share
Notification Show More
Latest News
संगठन विस्तार की रणनीति पर मंथन, अपना दल (एस) ने तेज की 2028 की तैयारी
संगठन विस्तार की रणनीति पर मंथन, अपना दल (एस) ने तेज की 2028 की तैयारी
September 29, 2026
पर्यटन के नक्शे पर जशपुर की नई पहचान, ‘ट्रिप्पी हिल्स’ को सर्वश्रेष्ठ एडवेंचर टूरिज्म अवॉर्ड
September 29, 2026
सिंगापुर-इंडिया नेटवर्क फॉर ग्रोथ फोरम के लिए छत्तीसगढ़ का चयन, सीएम साय करेंगे नेतृत्व
September 29, 2026
छत्तीसगढ़ हॉकी लीग : चयन ट्रायल के पहले दिन 223 खिलाड़ी उतरे मैदान पर
September 29, 2026
मुख्यमंत्री साय की घोषणा पर अमल, कुनकुरी में दो विकास कार्यों को मिली स्वीकृति
September 29, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

जयंती विशेष : भिलाई बिरादरी ने पं. रवि शंकर शुक्ल और पं. विद्याचरण शुक्ल को श्रद्धासुमन अर्पित किया

By Om Prakash Verma Published August 2, 2023
Share
जयंती विशेष : भिलाई बिरादरी ने पं. रवि शंकर शुक्ल और पं. विद्याचरण शुक्ल को श्रद्धासुमन अर्पित किया
जयंती विशेष : भिलाई बिरादरी ने पं. रवि शंकर शुक्ल और पं. विद्याचरण शुक्ल को श्रद्धासुमन अर्पित किया
SHARE

भिलाई। अविभाजित मध्यप्रदेश के प्रथम मुख्यमंत्री, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एवं जननेता स्व. पंडित रविशंकर शुक्ल की जयंती के अवसर पर 2 अगस्त, 2023 को भिलाई के सेक्टर-9 स्थित जवाहरलाल नेहरू चिकित्सालय एवं अनुसंधान केन्द्र, सेक्टर-9 के सम्मुख स्थापित पं. शुक्ल की प्रतिमा के समक्ष प्रात: 9.30 बजे एक समारोह का आयोजन कर भिलाई बिरादरी ने श्रद्धासुमन अर्पित कर स्मरण किया। इस अवसर पर पूर्व केन्द्रीय मंत्री और जननेता स्व. पं. विद्याचरण शुक्ल को भी श्रद्धासुमन अर्पित कर भिलाई बिरादरी ने स्मरण किया।

बारिश के बावजूद भिलाई बिरादरी के सदस्यों ने पंडित रविशंकर शुक्ल और उनके सबसे छोटे पुत्र स्व. पं. विद्याचरण शुक्ल के तैल चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और उनके कार्यों का स्मरण किया गया। इस अवसर पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं नागरिक सहकारी बैक के पूर्व अध्यक्ष श्री मोहन लाल गुप्ता, दुर्ग जिला कांगे्रस कमेटी के अध्यक्ष श्री मुकेश चंद्राकर, श्रीमती माया रानी शुक्ल ने समारोह को संबोधित किया। पं. रविशंकर शुक्ल और उनके पुत्र स्व. विद्याचरण शुक्ल के योगदानों की चर्चा की गई। प्रारंभ में नागरिकों ने स्व. पं. रवि शंकर शुक्ल और स्व. पं. विद्याचरण शुक्ल तैल चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। शुक्ल जयंती समारोह के आयोजन में पूर्व स्व. श्री विद्याचरण शुक्ल को भी उनके जन्म दिवस पर याद किया।

इस अवसर पर भिलाई के महापौर श्री नीरज पाल, दुर्ग जिला कांग्रेस के प्रवक्ता जावेद खान, श्री सतीश कुमार पारेख, कान्यकुब्ज समाजिक चेतना मंच, भिलाई-दुर्ग के उपाध्यक्ष श्री संतोष दीक्षित, श्री स्वदेश शुक्ल, श्री राकेश शुक्ल, श्री जयेष शुक्ल, श्री ए के बाजपेयी, भिलाई इस्पात संयंत्र के महाप्रबंधक (जनसंपर्क) श्री प्रशान्त तिवारी, उप महाप्रबंधक (क्रीड़ा, सांस्कृतिक एवं नागरिक सुविधाएं) श्री एस आर जाखड, उप प्रबंधक (क्रीड़ा, सांकुतिक एवं नागरिक सुविधाएं) श्री अभिजीत भौमिक, श्री प्रभजंय चतुर्वेदी, श्री सुनील देशमुख, श्रीमती जानकी देवी, श्री आर डी कोरी, श्री नीतिन कष्यप् सहित इस्पात नगरी के नागरिकों ने पं. रविशंकर शुक्ल के चित्र पर पुष्प अर्पित किये और पं. शुक्ल के योगदानों का स्मरण करते हुए उनके बताये मार्ग पर चलने आग्रह किया।

कार्यक्रम का संचालन पं रवि शंकर शुक्ल सामाजिक एवं सांस्कृतिक समिति के महासचिव श्री मनोज मिश्रा ने किया और अंत में धन्यवाद ज्ञापन कान्यकुब्ज समाजिक चेतना मंच, भिलाई-दुर्ग के स्वदेश शुक्ल ने किया। इस अवसर पर जिला कांग्रेस के पदाधिकारीगण, कांग्रेस सेवादल के सदस्य, कान्यकुब्ज सामाजिक चेतना मंच के पदाधिकारीगण और भिलाई इस्पात संयंत्र के अधिकारियों के साथ इस्पात नगरी के नागरिक उपस्थित थे।

You Might Also Like

पर्यटन के नक्शे पर जशपुर की नई पहचान, ‘ट्रिप्पी हिल्स’ को सर्वश्रेष्ठ एडवेंचर टूरिज्म अवॉर्ड

सिंगापुर-इंडिया नेटवर्क फॉर ग्रोथ फोरम के लिए छत्तीसगढ़ का चयन, सीएम साय करेंगे नेतृत्व

छत्तीसगढ़ हॉकी लीग : चयन ट्रायल के पहले दिन 223 खिलाड़ी उतरे मैदान पर

मुख्यमंत्री साय की घोषणा पर अमल, कुनकुरी में दो विकास कार्यों को मिली स्वीकृति

बस्तर दशहरा के मुरिया दरबार में शामिल होंगी राष्ट्रपति मुर्मू, 23 अक्टूबर को जगदलपुर में होगा आयोजन

Om Prakash Verma August 2, 2023
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article भूपेश है तो भरोसा है के मुहिम को घर-घर तक पहुंचाएंगे युकां, विधायक वोरा ने भी भरा छग हितग्राही फार्म भूपेश है तो भरोसा है के मुहिम को घर-घर तक पहुंचाएंगे युकां, विधायक वोरा ने भी भरा छग हितग्राही फार्म
Next Article CG Crime : पत्नी व तीन बेटियों की हत्या कर पति फरार, तीन दिन घर पर बंद रहे चार शव…. आरोपी गिरफ्तार

Ro.No.-13998/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?