ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: जम्मू-कश्मीर: टेरर फंडिंग केस में एनआईए का बड़ा एक्शन, चार जगहों पर रेड, अब तक 6 गिरफ्तार
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

जम्मू-कश्मीर: टेरर फंडिंग केस में एनआईए का बड़ा एक्शन, चार जगहों पर रेड, अब तक 6 गिरफ्तार

By @dmin
Published: July 11, 2021
Share
Al-Qaeda's 10th terrorist caught by NIA
पीएफआई के खिलाफ एनआईए की बड़ी कार्रवाई, इन दो राज्यों के कई ठिकानों पर छापेमारी
SHARE

श्रीनगर (एजेंसी)। जम्मू-कश्मीर में आतंकियों की मदद के आरोप में 11 सरकारी कर्मचारियों की बर्खास्तगी के बाद एक और बड़ी खबर है। कश्मीर में टेरर फंडिंग केस में एनआईए ने बड़ा एक्शन लिया है और जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग समेत कई जगहों पर एनआईए छापेमारी कर रही है। अनंतनाग में जहां चार जगहों तो श्रीनगर में एक जगह पर छापेमारी हो रही है। समाचार एजेंसी एएनआई के मुतुाबिक, अनंतनाग में चार जगहों पर छापेमारी के दौरान एनआईए ने पांच लोगों को गिरफ्तार किया है, वहीं, एक श्रीनगर से गिरफ्तार हुआ है।

बताया जा रहा है कि आतंकियों को फंडिंग के मामले में एनआईए को अहम सुराग मिले हैं। एनआईए की ये छापेमारी ऐसे वक्त में हो रही है, जब एक दिन पहले ही जम्मू कश्मीर सरकार ने आतकंवादी संगठनों के सहयोगी के रूप में कथित तौर पर काम करने को लेकर हिज्बुल मुजाहिदीन सरगना सैयद सलाहुद्दीन के दो बेटों और दो पुलिस कर्मियों सहित अपने 11 कर्मचारियों को बर्खास्त कर दिया।

Visuals from Anantnag: NIA raids underway at multiple locations in Jammu and Kashmir. pic.twitter.com/njWgje2Y1Q

— ANI (@ANI) July 11, 2021

अधिकारी ने बताया कि बर्खास्त किये गये कर्मचारी शिक्षा, पुलिस, कृषि, कौशल विकास, बिजली, स्वास्थ्य विभाग तथा एसकेआईएमएस (शेर ए कश्मीर इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज से थे। अधिकारियों ने बताया कि इन 11 कर्मचारियों में अनंतनाग से चार, बडगाम से तीन और बारामूला, श्रीनगर, पुलवामा तथा कुपवाड़ा से एक-एक हैं। उन्हें भारतीय संविधान के अनुच्छेद 311 के तहत बर्खास्त किया गया है। इस अनुच्छेद के तहत कोई जांच नहीं की गई और बर्खास्त कर्मचारी राहत पाने के लिए सिर्फ उच्च न्यायालय का रुख कर सकते हैं।

अधिकारियों ने बताया कि इस तरह के मामलों की निगरानी के लिए गठित समिति ने अपनी दूसरी और चौथी बैठक में क्रमश: तीन और आठ कर्मचारियों को सरकारी सेवा से बर्खास्त करने की सिफारिश की थी। उन्होंने बताया कि हिज्बुल मुजाहिदीन के सरगना के बेटों सैयद अहमद शकील और शाहिद युसूफ को भी आतंकी वित्त पोषण में कथित तौर पर संलिप्त रहने को लेकर सेवा से बर्खास्त कर दिया गया है। अधिकारियों ने बताया कि उनमें से एक एसकेआईएमएस में कार्यरत था जबकि दूसरा शिक्षा विभाग में था।

उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण ने दोनों व्यक्तियों के तार आतंकी वित्त पोषण से जुड़े होने का पता लगाया था। उन्होंने बताया कि समिति की दूसरी बैठक में जिन तीन कर्मचारियों की बर्खास्तगी की सिफारिश की गई, उनमें कुपवाड़ा में आईटीआई में कार्यरत एक व्यक्ति भी शामिल है जो आतंकी संगठन लश्कर ए तैयबा को मदद पहुंचाता था। अधिकारियों ने बताया कि वह सुरक्षा बलों की आवाजाही के बारे में आतंकी संगठनों को सूचना देता था और आतंकवादियों को गुप्त तरीके से गतिविधियां करने में मदद करता था।

उन्होंने बताया कि उसके अलावा दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग के दो शिक्षक राष्ट्रविरोधी गतिविधियों में संलिप्त पाये गये। वे जमात इस्लामी और दुख्तारन ए मिल्लत की अलगाववादी विचारधारा का प्रसार कर रहे थे। अधिकारियों ने बताया कि समिति की चौथी बैठक में जिन आठ सरकारी कर्मचारियों की बर्खास्तगी की सिफारिश की गई, उनमें जम्मू कश्मीर पुलिस के दो कांस्टेबल भी शामिल हैं, जिन्होंने पुलिस विभाग के अंदर से आतंकवाद को सहयोग दिया और आतंकवदियों को आंतरिक सूचना मुहैया की तथा साजो सामान से मदद की।

अधिकारियों ने बताया कि सेवा से बर्खास्त कर दिये गये शिक्षा विभाग में कार्यरत जब्बार अहमद पारे और निसार अहमद तंत्राये पाकिसतान से प्रायोजित अलगावादी एजेंडा को बढ़ाने और जमात ए इस्लामी की विचारधारा का प्रसार करने में सक्रिय रूप से संलिप्त था। उन्होंने बताया कि बिजली विभाग में निरीक्षक के रूप में कार्यरत शाही अहमद लोन को हिज्बुल मुजाहिदीन के लिए हथियारों की तस्करी और परिवहन में संलिप्त पाया गया। उन्होंने बताया कि वह पिछले साल जनवरी में दो आतंकवादियों के साथ श्रीनगर-जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग पर यात्रा करने और हथियार, गोला बारूद तथा विस्फोटक ले जाते पाया गया था।

CM भूपेश बघेल ने दुर्ग ग्रामीण विधानसभा के जनता को दी अनेक विकास कार्याे की सौगात…
गुस्ताखी माफ: छत्तीसगढिय़ा सीएम ने समझाया बकैती का मतलब
जूस मिलाकर बेहोश कर युवती से दुष्कर्म, वीडियो बनाकर बार-बार करता था दुष्कर्म… आरोपी गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ हर्बल्स के उत्पादों के बिक्री का आंकड़ा लगातार बढ़ रहा
जिन स्वास्थ्य कर्मचारियों को लगा टीका, उन्हें अब फोन पर मिलेगा अगली डोज का मैसेज
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Lokvani: Chief Minister Bhupesh Baghel showed a new era of development लोकवाणी: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने दिखाया विकास का नया दौर, कहा- हमारे लिए छत्तीसगढिय़ा भाई-बहनों की आंखों की चमक और चेहरे की मुस्कुराहट महत्वपूर्ण
Next Article गरीब कल्याण रोजगार अभियान का शुभारंभ, प्रवासी मजदूरों को मिला केंद्र सरकार का तोहफा, 50 हजार करोड़ किये जाएंगे खर्च पीएम मोदी की देशवासियों से अपील, प्रेरणादायी शख्सियतों को करें पद्म पुरस्कार के लिए नॉमिनेट

Ro.-13624/52

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?