ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: छावनीवासियों को मिली इंग्लिश मिडियम स्कूल की सौगात, जल्द होगा शुरू
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

छावनीवासियों को मिली इंग्लिश मिडियम स्कूल की सौगात, जल्द होगा शुरू

By @dmin
Published: June 26, 2022
Share
छावनीवासियों को मिली इंग्लिश मिडियम स्कूल की सौगात, जल्द होगा शुरू
छावनीवासियों को मिली इंग्लिश मिडियम स्कूल की सौगात, जल्द होगा शुरू
SHARE

भिलाई। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय छावनी को आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल बना दिया गया है। इसके साथ ही अब जल्द ही यहां स्कूल में बच्चों का प्रवेश शुरू कर दिया जाएगा। छावनी क्षेत्र में रहने वाले लोगों के लिए यह बड़ी सौगात है। भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव ने यह सौगात क्षेत्र के बच्चों के बेहतर भविष्य केे लिए दी है। 25 जून दोपहर दो बजे भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव छावनी स्कूल पहुंचे। जहां उन्होंने छावनी स्कूल के शिक्षकों से मुलाकात की और स्कूल के संबंध में पूरी जानकारी ली। शिक्षकों ने स्कूल के बारे में बताया कि कितने क्लास है, कितना विद्यार्थी है आदि। इसके साथ ही विधायक देवेंद्र यादव का शिक्षकों ने आभार जताया कि इस स्कूल को आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल बनाया गया है। इससे क्षेत्र के बच्चों को काफी लाभ होगा। जिन बच्चों के पालक उन्हें प्राइवेट स्कूल में पढ़ा नहीं पाते थे, अब वे इस अंग्रेजी माध्यम स्कूल में पढ़ाई कर सकेंगे। इसके लिए भिलाई नगर विधायक का पूरा सहयोग रहा।

जनता की मांग पर विधायक देवेंद्र यादव ने विशेष तौर पर इस स्कूल को अंग्रेजी माध्यम में बदलने के लिए सीएम भूपेश बघेल से मांग किए थे। जनता की मांग को देखते हुए सीएम ने स्कूल को अंग्रेजी माध्यम बना दिया है। अब अंग्रेजी माध्यम स्कूल के अनुसार स्कूल में इसी सत्र से कुछ दिनों में प्रवेश लेना भी शुरू कर दिया जाएगा। इसकी तैयारी का जायजा लेने के लिए विधायक देवेंद्र यादव स्कूल पहुंचे। जहां शिक्षकों ने बताया कि पूरी तैयारी हो गई है। हजारों की संख्या में शामिल हुए क्षेत्र के लोगों ने भी विधायक देवेंद्र यादव का आभार जताया और कहा कि भूपेश है तो भरोसा और देवेंद्र है तो पूरा विश्वास है।

सीएम की पहल से जनता की मांग हुई पूरी
छावनी क्षेत्र की जनता ने मांग की थी कि उनके क्षेत्र में भी एक आत्मानंद स्कूल खोला जाए। क्योंकि छावनी क्षेत्र में अधिकांश लोग सामान्य परिवार के हैं। जो अपने बच्चों को बड़े प्राइवेट इंग्लिश मिडियम स्कूल में नहीं पढ़ा पाते हैं। इसलिए जनता की मांग पर छावनी स्कूल को अंग्रेजी माध्यम बनाया गया है। हमारे मुखिया प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री के समक्ष हमने जनता की मांग रखी, जिसे उन्हें तत्काल स्वीकार किया और स्कूल की घोषणा करने के साथ ही प्रवेश भी अब जल्द प्रारंभ कर दिया जाएगा।
देवेंद्र यादव, विधायक भिलाईनगर

शहीदों की माताओं को सम्मानित कर मनाया आजादी का महोत्सव
93 लाख टन खरीदी के साथ-साथ धान के दाने-दाने का जतन भी…. संग्रहण केंद्रों में मौसम, चूहों और दीमकों से होने वाली फसल-बरबादी को रोकने 7 हजार 606 पक्के चबूतरों का निर्माण
कार्ति चिदंबरम को एससी ने दी विदेश जाने की इजाजत, लेकिन जमा कराने होंगे 2 करोड़
Nasa: स्पेसएक्स का कैप्सूल धरती के लिए रवाना, 17 घंटे का होगा सुनीता विलियम्स और विल्मोर का सफर
CG Big Accident : जशपुर में 50 फीट खाई में गिरा ऑटो, पति-पत्नी सहित चार की मौत…. शादी समारोह से लौट रहे थे सभी
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article मैं यह नहीं कहता हूं कि नक्सलवाद पूरी तरह से खत्म हो गया-सीएम बघेल सियासी संकट: भाजपा पैदा कर रही अस्थिरता, 2024 में भुगतना होगा अंजाम-सीएम बघेल
Next Article मन की बात में बोले पीएम मोदी: सामूहिक शक्ति ही कर सकती है कोरोना को परास्त, इसी संकल्प के साथ 2022 में करें प्रवेश आपातकाल: ‘मन की बात’ में बोले पीएम मोदी- ‘लोकतंत्र को हुआ था कुचलने का प्रयास’

Ro.-13624/52

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?