ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: छह माह से मनरेगा का भुगतान नहीं मिलने से मजूदर दूसरे राज्य में पलायन करने हो रहे मजबूर
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeaturedRaipur

छह माह से मनरेगा का भुगतान नहीं मिलने से मजूदर दूसरे राज्य में पलायन करने हो रहे मजबूर

By Om Prakash Verma
Published: March 30, 2023
Share
छह माह से मनरेगा का भुगतान नहीं मिलने से मजूदर दूसरे राज्य में पलायन करने हो रहे मजबूर
छह माह से मनरेगा का भुगतान नहीं मिलने से मजूदर दूसरे राज्य में पलायन करने हो रहे मजबूर
SHARE

बीजापुर (एजेंसी)। बीजापुर में उसूर जनपद के अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत हीरापुर में मजदूर अब दूसरे राज्यों को पलायन करने के लिए मजबूर हो रहे हैं। बताया जा रहा है कि पिछले छह माह से इन मजदूरों को मनरेगा के तहत भुगतान नहीं किया गया है। मजदूर लगातार भुगतान की मांग कर रहे हैं। इसके बावजूद उनकी सुनवाई नहीं हुई।

ग्राम पंचायत हीरापुर के सचिव राजेश अंगनपल्ली ने बताया कि छह महीने पहले यहां मनरेगा के तहत डबरी निर्माण व नाला बंधान का काम करवाया गया था। इस काम में 50 से 60 मजदूरों ने मजदूरी की थी। जिनका करीब चार लाख रुपये भुगतान अब तक लंबित हैं। सचिव का कहना है कि मजदूरी भुगतान की राशि आगे से ही नहीं भेजी जा रही हैं। जिसके चलते भुगतान अटका हुआ हैं। मार्च में भुगतान होने की संभावना थी, लेकिन अब तक कुछ नहीं हुआ।

डेढ़ हजार मजदूरों का लाखों बकाया
मनरेगा के सहायक परियोजना अधिकारी मनीष सोनवानी ने बताया कि जिले के 46 ग्राम पंचायतों के डेढ़ हजार मजदूरों का 31 लाख 28 हजार रुपये का मजदूरी भुगतान 18 मार्च से लंबित हैं। जिन पंचायतों में छह महीने या उससे ज्यादा समय से भुगतान नहीं होने की बात जो सामने आ रही है। कभी ऐसा भी होता है कि पंचायतों में मजदूरों ने काम कर लिया, लेकिन उनका मस्टरोल ही नहीं निकला या मस्टरोल ही नहीं बनवाए गए होंगे। ये जांच का विषय है और यह जांच के बाद साफ हो पायेगा।

भक्त माता कर्मा जयंती पर विधायक देवेंद्र ने साहू समाज को दी बड़ी सौगात, खुर्सीपार में बना साहू सदन, गार्डन भी हो रहा तैयार
बड़ा कदम: देशभर में सभी वाहनों के लिए बनेगा एक जैसा PUC सर्टिफिकेट, सरकार ने बनाए ये नए नियम
हार्दिक और क्रुणाल पंड्या से से हुई 4.3 करोड़ की ठगी, सौतेले भाई ने लगाया चूना
पबजी ने निगली दो और जिंदगी: ट्रेन से कटकर किशोर समेत युवक की मौत, मोबाइल में चलता मिला गेम
दर्दनाक हादसा: बंद झोपड़ी में जिंदा जलकर 4 मासूमों की मौत, कोरोना से बचाव के लिए बच्चों को झोपड़ी में किया था लॉक
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article भिलाई चेम्बर ने किया श्रीकंचनपथ समूह का सम्मान, अध्यक्ष ने बताया व्यापारी हितैषी अखबार
Next Article सीजी में फिर आइईडी विस्फोट: सीआरपीएफ जवान घायल, दो दिन पहले भी हुआ था ब्लास्ट
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?