ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: छह जुलाई के बाद भारी बारिश का अलर्ट, आज भी ज्यादातर जिलों में गरज चमक के साथ बारिश की संभावना
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhFeaturedRaipur

छह जुलाई के बाद भारी बारिश का अलर्ट, आज भी ज्यादातर जिलों में गरज चमक के साथ बारिश की संभावना

By Om Prakash Verma
Published: July 4, 2024
Share
छह जुलाई के बाद भारी बारिश का अलर्ट, आज भी ज्यादातर जिलों में गरज चमक के साथ बारिश की संभावना
छह जुलाई के बाद भारी बारिश का अलर्ट, आज भी ज्यादातर जिलों में गरज चमक के साथ बारिश की संभावना
SHARE

रायपुर। छत्तीसगढ़ में इन दिनों ज्यादातर जिलों में बारिश हो रही है। राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के कई जिलों में आज सुबह से ही बारिश हो रही है। इससे मौसम ठंडा हो गया है। कई जगहों पर गरज चमक के साथ तेज हवाएं चलने की संभावना है। कई जगहों पर रुक-रुक बारिश हो रही है। लगातार बारिश होने की वजह से कई जिलों के अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। प्रदेश में सर्वाधिक अधिकतम तापमान माना में दर्ज किया गया है।

मौसम विभाग के अनुसार, छत्तीसगढ़ के उत्तर और मध्य क्षेत्र में 6 जुलाई तक बारिश की गतिविधि में हल्की कमी रहने की संभावना है। इसके बाद फिर से बारिश की गतिविधि बढ़ेगी। गरज चमक के साथ तेज हवाएं और भारी बारिश की संभावना है। हालांकि इस बीच में बारिश की गतिविधि जारी रहेगी। मानसून सक्रिय होने से प्रदेशभर में गरज चमक के साथ भारी बारिश के आसार हैं। साथ ही तेज हवाएं भी चल सकती है।

मौसम एक्सपर्ट के अनुसार, एक द्रोणिका उत्तर-पूर्व मध्य प्रदेश से उत्तरी छत्तीसगढ़ और झारखंड होते हुए मणिपुर तक समुद्र तल से 0.9 किलोमीटर ऊपर स्थित है। एक चक्रवती परिसंचरण बांग्लादेश के ऊपर समुद्र तल से 1.5 और 7.6 किलोमीटर ऊपर स्थित है जो ऊंचाई के साथ दक्षिण की ओर झुका हुआ है। इसके प्रभाव से प्रदेश में मौसम का मिजाज बदला हुआ है वहीं बारिश की गतिविधि बनी हुई है। आज प्रदेश के कई इलाकों में गरज चमक के साथ तेज हवाएं और बारिश की संभावना है।

बुधवार को प्रदेश में सर्वाधिक अधिकतम तापमान माना में 33.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। वहीं सबसे कम न्यूनतम तापमान 20.4 डिग्री सेल्सियस नारायणपुर में दर्ज किया गया। राजधानी रायपुर में 32.9, बिलासपुर, राजनांदगांव में 32, दुर्ग में 31.6, जगदलपुर में 30.2, अंबिकापुर में 28.5 और 15 रोड में 29.5 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज किया गया है।

छत्तीसगढ़ राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के उपाध्यक्ष आर एन वर्मा ने किया छात्रावासों का निरीक्षण, कहा निर्माण में गुणवत्ता का रखें ध्यान
आज रात 8 बजे पीएम मोदी की हाई लेवल बैठक, टीकाकरण और कोरोना की स्थिति की करेंगे समीक्षा
गैंग रेप के बाद पीडि़ता ने कर ली आत्महत्या, पिता ने खाया जहर तब तीन महीने बाद पुलिस ने दर्ज की FIR
बिलासपुर-भोपाल के बीच उड़ान पांच जून से, एयरपोर्ट अथोरिटी ऑफ इंडिया ने दिखाई हरी झंडी
प्रदेश में लेखन कौशल और रचनात्मक लेखन को प्रोत्साहित करने की पहल: स्कूलों में बच्चों द्वारा तैयार की जाएगी हस्तपुस्तिका… स्कूल से संकुल, विकासखंड एवं जिला स्तर पर होगी प्रतियोगिता
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Bhilai : ऑनलाइन सट्टा कारोबार में हवाला की एंट्री…. मुंबई में बैठकर रायपुर भेजता था रकम, 1 से 20 के नोट कोडवर्ड
Next Article gustakhi Maaf: जब दुर्गवासी पी गए लाश वाला पानी Gustakhi Maaf: भगदड़ में गंवाई जान

Ro.-13624/52

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?