ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: Bhilai : ऑनलाइन सट्टा कारोबार में हवाला की एंट्री…. मुंबई में बैठकर रायपुर भेजता था रकम, 1 से 20 के नोट कोडवर्ड
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhCrimeDurg-BhilaiFeatured

Bhilai : ऑनलाइन सट्टा कारोबार में हवाला की एंट्री…. मुंबई में बैठकर रायपुर भेजता था रकम, 1 से 20 के नोट कोडवर्ड

By Mohan Rao
Published: July 4, 2024
Share
एसपी जितेन्द्र शुक्ला
SHARE

भिलाई। छत्तीसगढ़ में अब ऑनलाइन सट्टा कारोबार में हवाला की एंट्री हो गई है। पुलिस अब तक महादेव एप, रेड्डी अन्ना, लोटस जैसे गेमिंग ऐप के जरिए ऑनलाइन सट्टा का कारोबार करने वालों को पकड़ रही थी। पहली आर पुलिस ने रायपुर में मुंबई के हवाला कारोबारी नीरू भाई के ठिकाने पर दबिश दी। यहो से पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर मौके से 81 लाख 75 हजार रुपये बरामद किए हैं। खासबात यह है कि पुलिस को यहां 1 रुपए, दो रुपए, पांच रुपए, 10 रुपए व 20 रुपए के नोट के बंडल मिले हैं। हवाला कारोबारी नीरू भाई खाइवालों की रकम हवाला के जरिए भेजता है। 1 से 20 रुपए के नोट इसके कोडवर्ड होते हैं।

दरअसल पुलिस ने 28 जून को रुआबांधा निवासी विनय कुमार यादव को अपनी कार में दक्षिण गंगोत्री सुपेला के मैदान कार में बैठकर ऑन-लाईन गेमिंग ऐप से सट्टा का कारोबार करते पकड़ा गया था। आरोपी से पूछताछ में पता चला कि उसने 5 लाख रुपए, 10 लाख रुपए, 4.50 लाख रुपए व 6 लाख रुपए हवाला के माध्यम से दिया था। उसने बताया कि वह मुंबई के हवाला कारोबारी नीरू भाई के खाईवाल के रूप में काम करता था। जिसके बाद पुलिस ने एक टीम गठित कर आरोपी विनय यादव की निशादेही पर नीरूभाई के रायपुर शंकर नगर स्थित दफ्तर में दबिश दी।

जहां तीन आरोपी हवाला के कारोबार का संचालन करते गिरफ्तार किए गए, जहां से पुलिस ने 81 लाख 75 हजार नकदी रकम बरामद की है। वहीं, तीन नोट गिनने वाली मशीन भी बरामद किया है पुलिस ने शक्ति जटेजा, जयेंद्र जटेजा और आकाश दवे को गिरफ्तार किया है। सभी आरोपी गुजरात के रहने वाले हैं और हाल फिलहाल रायपुर में रह रहे थे। पकड़े गए आरोपियों के पास से दो मोबाइल, 12,510 रुपये के आठ बंडल नोट समेत 81 लाख 75 हजार नकदी रकम बरामद की है। आरोपी इस नोट को टोकन बनाकर पासवर्ड के रूप में इस्तेमाल करते थे। वहीं, दफ्तर का संचालन करने वाला दिनेश भाई व्यास फरार बताया जा रहा है।

मुंबई से देश के अलग अलग हिस्सों में हवाला
नीरू भाई मुंबई में बैठकर देश के अलग-अलग ठिकानों में अपने दफ्तर खोलकर ऑनलाइन सट्टे को ऑपरेट करता है। वहां से हवाला की रकम कई जगह ठिकाने लगाई जाती है। आरोपियों पूछताछ में बताया कि रायपुर शंकर नगर स्थित दफ्तर से सोशल मीडिया के माध्यम से टोकन से नंबर प्रदाय करते थे। आरोपियों के द्वारा अलग-अलग नोट को टोकन बनाकर पासवर्ड की तरफ इस्तेमाल करते थे। आरोपी वाट्सएप के माध्यम से टोकन देने के बाद हवाले कारोबारी करने वाले नोट के नंबर के आधार पर दफ्तर जाने पर पैसे उपलब्ध करते थे। दफ्तर का संचालन अहमदाबाद निवासी दिनेश भाई व्यास के द्वारा किया जा रहा था जो कि अभी फरार है।

प्रदेश में लगातार तीसरे दिन चार की मौत, कोरोना के 5476 नए मरीज मिले, प्रदेश में 27425 एक्टिव केस
नर्सिंग की पढ़ाई कर भारतीय सेना का हिस्सा बनीं सुष्मिता और कविता… लेफ्टिनेंट बन मिलिट्री हॉस्पिटल में दे रहीं अपनी सेवाएं
छत्तीसगढ़ पुलिस में बड़े पैमाने पर तबादले… 4 ASP और 46 DSP का ट्रांसफर…. देखें पूरी सूची
बम्पर भर्ती: हेल्थ सेक्टर में खुले करियर के द्वार, स्वास्थ्य विभाग में 910 पदों पर होगी भर्ती
सीएम भूपेश से विभिन्न प्रतिनिधिमंडल ने की भेंट, स्वच्छता व देश में सर्वश्रेष्ठ मुख्यमंत्री चुने जाने पर दी बधाई
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article सरकार ने किया राज्य प्रशासनिक सेवा के 19 अफसरों का तबादला…. देखिए पूरी सूची
Next Article छह जुलाई के बाद भारी बारिश का अलर्ट, आज भी ज्यादातर जिलों में गरज चमक के साथ बारिश की संभावना छह जुलाई के बाद भारी बारिश का अलर्ट, आज भी ज्यादातर जिलों में गरज चमक के साथ बारिश की संभावना

Ro.No.-13848/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?