ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: छत्तीसगढ़ को लघु वनोपज प्रोसेसिंग के क्षेत्र में अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर एक और उपलब्धि… अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर दिख रहा छत्तीसगढ़ मॉडल का प्रभाव
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

छत्तीसगढ़ को लघु वनोपज प्रोसेसिंग के क्षेत्र में अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर एक और उपलब्धि… अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर दिख रहा छत्तीसगढ़ मॉडल का प्रभाव

By @dmin
Published: June 28, 2022
Share
छत्तीसगढ़ को लघु वनोपज प्रोसेसिंग के क्षेत्र में अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर एक और उपलब्धि… अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर दिख रहा छत्तीसगढ़ मॉडल का प्रभाव
छत्तीसगढ़ को लघु वनोपज प्रोसेसिंग के क्षेत्र में अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर एक और उपलब्धि… अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर दिख रहा छत्तीसगढ़ मॉडल का प्रभाव
SHARE

छत्तीसगढ़ को संधारणीय विकास, गरीबी उन्मूलन और महिला सशक्तिकरण के लिए अंतर्राष्ट्रीय पुरस्कार
सिंगापुर में छत्तीसगढ़ राज्य लघु वनोपज संघ सहित जगदलपुर और कोरबा के दो महिला स्व-सहायता समूह होंगे पुरस्कृत
संधारणीय विकास लक्ष्यों को प्राप्त करने के उत्कृष्ट काम के लिए मिलेगा छत्तीसगढ़ को ग्रिट अवार्ड
अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर दिख रहा छत्तीसगढ़ मॉडल का प्रभाव
मुख्यमंत्री श्री बघेल और वन मंत्री श्री मोहम्मद अकबर ने दी बधाई

रायपुर । छत्तीसगढ़ को राष्ट्रीय स्तर पर ही नहीं अपितु अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर भी एक बड़ी उपलब्धि हासिल हुई है। इस तरह अब विकास के छत्तीसगढ़ मॉडल का प्रभाव अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर प्रदर्शित होने लगा है। यह गौरव की बात है कि छत्तीसगढ़ राज्य लघु वनोपज संघ तथा छत्तीसगढ़ राज्य लघु वनोपज संघ तथा जगदलपुर जिले के वनधन विकास केन्द्र बकावण्ड और कोरबा जिले के डोंगानाला के दो स्व-सहायता समूह को प्रतिष्ठित ग्रिड पुरस्कार के लिए ई.एस.जी. वर्ल्ड समिट में नामित एवं चयनित किया गया है।

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल और वन मंत्री मोहम्मद अकबर ने छत्तीसगढ़ की इस महत्वपूर्ण उपलब्धि के लिए राज्य लघु वनोपज संघ सहित सभी वनधन केन्द्र के समूहों को बधाई और शुभकामनाएं दी है। गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ को यह पुरस्कार संधारणीय विकास,गरीबी उन्मलन तथा महिला सशक्तिकरण की श्रेणियों में प्राप्त हुए हैं। विजेताओं का चयन लगभग तीन माह चले तीन चरणों में कठोर परीक्षण मापदंडों पर प्रस्तावों के विश्लेषण के आधार पर किया गया। सिंगापुर के कार्प स्टेज तथा ई.एस.जी रिसर्च फाउंडेशन का उद्देश्य ईएसजी मापदंड विकास के लक्ष्यों तथा प्रभावों को विस्तारित करना तथा संयुक्त राष्ट्रसंघ द्वारा निर्धारित संधारणीय विकास लक्ष्यों की स्थापना है। इन पुरस्कारों के लिए ‘संधारणीय विकास लक्ष्यों’ की श्रेणियों के अनुसार, पूरे विश्व के व्यवसायियों से नामांकन प्राप्त किए गए थे।

ई.एस.जी ग्रिट पुरस्कार समारोह सिंगापुर में आगामी 22 और 23 जुलाई को आयोजित किया जाएगा। इसमें भाग लेने विजेता स्व-सहायता समूहों की 2-2 महिला सदस्य पुरस्कार लेने सिंगापुर भेजा जाएगा। यह आदिवासी महिलाएं पहली बार विदेश यात्रा करेंगी। चयनित महिलाओं में डोंगानाला से सुश्री सरोज पटेल तथा फूल बाई नेती और बकावण्ड से सुश्री पद्मिनी बघेल तथा बेला बाई कश्यप शामिल है। प्रतिनिधि मंडल का नेतृत्व जगदलपुर वन मंडल अधिकारी सुश्री स्टाइलो मंडावी करेंगी। जिसमें 150 देशों के प्रतिनिधि, पूरे विश्व के 200 से अधिक संस्थानों के एक्सीक्यूटिव, बड़े संस्थानों के प्रतिनिधि उद्यमी बैंक से निवेशक, समाजसेवी, सामाजिक संगठन, पर्यावरणविद् शासकीय तथा अन्य प्रतिनिधि सम्मिलित होंगे।

सुश्री रेबेका फातिमास्ता मारिया, कार्यकारी संचालक एशिया पैसेफिक इकॉनामिक कार्पाेरेशन काउन्सिल समारोह की मुख्य अतिथि होगी। अन्य विशिष्ट प्रतिनिधि उरेना जुबेचेेविका, संयुक्त राष्ट्र आर्थिक एवं सामाजिक विकास विभाग, डॉ. अलिये सेलिक, ए.एस. हैबिटेट एण्ड यू.सी.एल.जी. है।

जल्द ही आने वाली है अनिकृति चौहान और दिलेश साहू का छत्तीसगढ़ी सांग तोर मुस्कान
सौर ऊर्जा से रोशन होंगे शहर के प्रमुख चौक-चौराहे, नगर निगम की पहले चरण की तैयारी पूरी
Durg Breaking : गोवंश का कटा सिर मिलने से सनसनी, हिन्दी वादी संगठनों ने दर्ज कराई शिकायत
खुर्सीपार से पकड़ाए पांच गांजा तस्कर, भारी मात्रा में गांजा बरामद, पुलिस ने कार भी किया जब्त
लॉकडाउन की व्यवस्था देखने उतई, पाटन व अमलेश्वर पहुंचे एसपी प्रशांत ठाकुर… नाकेबंदी का किया निरीक्षण
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article भिलाई निगम क्षेत्र में लगा पहला आधुनिक वाटर एटीएम… विधायक, महापौर एवं पीडब्ल्यूडी प्रभारी ने वार्डवासियों के साथ किया उदघाटन भिलाई निगम क्षेत्र में लगा पहला आधुनिक वाटर एटीएम… विधायक, महापौर एवं पीडब्ल्यूडी प्रभारी ने वार्डवासियों के साथ किया उदघाटन
Next Article लॉकडाउन खत्म होते ही इन देशों में फिर से टूटा कोरोना का कहर, दोबारा बंद हुए ये शहर कोरोना महामारी के खिलाफ सख्त हुई भूपेश सरकार, राज्य के एयरपोर्ट और सीमाओं पर कोविड टेस्ट किया अनिवार्य

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?