ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: छत्तीसगढ़ में हर वर्ग के लोगों में आयी खुशहाली: मुख्यमंत्री बघेल
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeaturedRaipur

छत्तीसगढ़ में हर वर्ग के लोगों में आयी खुशहाली: मुख्यमंत्री बघेल

By Sonu Sahu
Published: January 11, 2023
Share
SHARE

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि छत्तीसगढ़ में हमारी सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं के फलस्वरूप हर वर्ग के लोगों में खुशहाली आयी है। यहां ग्रामीण हो व शहरी क्षेत्र, हर अंचल में निवासरत लोगों को उन्नति के भरपूर अवसर उपलब्ध हुए हैं, जिससे उनकी आय में वृद्धि हुई है। 

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल राजधानी के एक निजी होटल में एक चैनल द्वारा आयोजित कार्यक्रम को सम्बोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ के समन्वित विकास के लिए महात्मा गांधी के बताए रास्ते का अनुशरण करते हुए सुराजी गांव योजना का बेहतर ढंग से संचालन किया जा रहा है। जिसका गांव, गरीब, किसान तथा मजदूर आदि वर्ग को भरपूर लाभ मिल रहा है। इससे गांव-गांव का विकास सहित उन्हें स्वावलंबी बनाने का कार्य किया जा रहा है।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने इस दौरान ‘छत्तीसगढिय़ा सबले बढिय़ाÓ कहकर कार्यक्रम की शुरुआत की। उन्होंने इस दौरान जनहित में संचालित विभिन्न योजनाओं राजीव गांधी किसान न्याय योजना, गोधन न्याय योजना तथा राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना आदि कार्यक्रमों का जिक्र करते हुए कहा कि इनसे समाज के खासकर किसान, मजदूर, महिला, आदिवासी तथा युवा वर्ग और गरीब तथा कमजोर वर्ग सहित सभी वर्ग के लोगों की भलाई तथा उत्थान का कार्य हो रहा है। इस तरह सुराजी गांव योजना, गोधन न्याय योजना, राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना से लोगों को सुगमता से रोजगार मिल रहा है।
 
मुख्यमंत्री बघेल ने आगे कहा कि छत्तीसगढ़ में तेंदूपत्ता से लेकर 65 प्रकार के लघु वनोपजों की खरीदी हो रही है। किसानों को धान और गन्ना की कीमत सबसे ज्यादा छत्तीसगढ़ में मिल रही है। कोदो कुटकी और रागी का समर्थन मूल्य पर खरीदी कर रहे हैं। पूरे भारत का 74 प्रतिशत लघु वनोपज यहां पर खरीदी की जा रही है। स्वच्छता में पूरे देश में हम 3 साल से पहले नंबर पर हैं। मुख्यमंत्री बघेल ने इस दौरान प्रदेश में स्वास्थ्य, शिक्षा तथा रोजगार आदि विभिन्न क्षेत्रों में चलाए जा रहे कार्यक्रमों का भी विशेष रूप से उल्लेख किया।

दुर्ग को मिली एक और उपलब्धि : दुर्ग वासियों के सहयोग से ही ओडीएफ प्लस-प्लस का दर्जा मिल पाया है:महापौर
CG News : सारंगढ़ में व्यापारी के घर पर मिले करोड़ों रुपए, चोरी की जांच करने पहुंची थी पुलिस… पढ़ें पूरी खबर
रील से राष्ट्र-निर्माण: युवा भविष्य को किस दिशा में ले जा रहा बजट 2026?
छत्तीसगढ़ में कोरोना: लगातार बढ़ रही प्रदेश में कोरोना की रिकवरी दर, 80 फीसदी से ज्यादा हुए स्वस्थ्य
महाशिवरात्रि पर धर्म सम्मेलन का आयोजन, कलश यात्रा में शामिल हुए 2000 से ज्यादा श्रद्धालु
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article gustakhi Maaf: जब दुर्गवासी पी गए लाश वाला पानी Gustakhi Maaf: जिन्दगी शव पर खत्म या शव से ही शुरू
Next Article धान खरीदी के 48 घंटे के भीतर किसानों को करें राशि का भुगतान: विशेष सचिव सहकारिता

Ro. No.-13759/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?