ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: मुख्यमंत्री बघेल ने पाटन में 7.22 करोड़ की लागत से निर्मित विभिन्न भवनों का किया लोकार्पण…. नवनिर्मित भवनों में विश्राम भवन सहित यह भवन शामिल
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Durg-BhilaiFeatured

मुख्यमंत्री बघेल ने पाटन में 7.22 करोड़ की लागत से निर्मित विभिन्न भवनों का किया लोकार्पण…. नवनिर्मित भवनों में विश्राम भवन सहित यह भवन शामिल

By @dmin
Published: October 13, 2021
Share
Chief Minister Baghel reviewed the works of the Culture Department
Chief Minister Baghel reviewed the works of the Culture Department
SHARE

दुर्ग। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पाटन में 7 करोड़ 22 लाख रूपए से अधिक की लागत से नवनिर्मित विभिन्न भवनों का लोकार्पण किया। इन नवनिर्मित भवनों में पाटन विश्राम भवन (सर्किट हाउस), नवीन जनपद पंचायत भवन, जनपद संसाधन केंद्र और अनुविभागीय कार्यालय भवन शामिल है। इन भवनों में सर्किट हाउस 3 करोड़ 86 लाख रुपए की लागत से बना है। वहीं एक करोड़ 30 लाख रुपये की लागत से नवीन जनपद पंचायत भवन, एक करोड़ 26 लाख रुपए की लागत से जनपद संसाधन केंद्र और लगभग 80 लाख रुपए की लागत से अनुविभागीय अधिकारी (एसडीएम) कार्यालय भवन का निर्माण किया गया है। इसके अलावा मुख्यमंत्री ने पाटन में बैडमिंटन, वॉलीबॉल, क्रिकेट आदि खेलों के लिए ओपन कोर्ट तथा मनवा कुर्मी क्षत्रिय समाज के नवनिर्मित सामुदायिक भवन का भी उद्घाटन किया।

मुख्यमंत्री बघेल ने सर्किट हाऊस लोकार्पण के पश्चात् पूजा-अर्चना कर सर्किट हाऊस का अवलोकन किया। सर्किट हाउस प्रवेश करते हीे हॉल में छत्तीसगढ़ का राज्य गीत अरपा पैरी के धार से अंकित आकर्षक शिलालेख देखकर उन्होंने खुशी जताई और उसकी प्रशंसा की। प्रदेश के राज्य गीत को देख मन में गौरव की भावना आती है। उन्होंनेे कहा कि सर्किट हाउस सुंदर कलाकृतियों से सजाया गया है, ऐसा हमारे परंपरागत घरों में होता रहा है।

मुख्यमंत्री ने सर्किट हाउस में बैठक कक्ष का भी निरीक्षण किया। सर्किट हाउस में छोटी बैठकों के लिए यह बैठक कक्ष बनाया गया है। मुख्यमंत्री ने इस बैठक कक्ष के नामकरण के लिए उपस्थित लोगों से सुझाव आमंत्रित किए। उपस्थित सदस्यों ने कहा कि हॉल का नाम बैठका होना चाहिए तो किसी ने कहा कि हाल का नाम कुरिया होना चाहिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि हॉल का चाहे जो भी नाम रखें, नामकरण में हमारी मिट्टी की झलक नजर आनी चाहिए।

मुख्यमंत्री बघेल ने इस मौके पर नवनिर्मित जनपद पंचायत भवन का भी लोकार्पण किया। इस भवन की लागत एक करोड़ 30 लाख रुपये है। जनपद पंचायत के नए प्रशासनिक भवन के बनने से जनपद सदस्यों, अधिकारियों-कर्मचारियों के बैठने की दिक्कत दूर होगी। साथ ही यहां हितग्राहियों की भी परेशानी नहीं होगी। मुख्यमंत्री ने इस दौरान पर कहा कि कार्यालयों में नागरिकों के लिए जितनी अधिक सुविधा बढ़ाई जाए, उतना ही प्रशासन की नजदीकी नागरिकों से होती है। हमारी पहली प्राथमिकता होनी चाहिए कि जो नागरिक सरकारी कार्यालयों में आए उनका काम जल्द से जल्द हो सके। साथ ही कार्यालयों में लोगों के लिए बैठने, पेयजल आदि के लिए बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध हो सके। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने जनपद संसाधन केंद्र का लोकार्पण भी किया। जनपद संसाधन केंद्र एक करोड़ 26 लाख रुपए की लागत से बना है।

मुख्यमंत्री ने लगभग 80 लाख रुपए की लागत से बने अनुविभागीय अधिकारी (एसडीएम) कार्यालय का उद्घाटन भी किया। उन्होंने कहा कि पाटन ब्लाक में नए प्रशासनिक कार्यालय बन जाने से अधिकारियों को सुविधा होगी। उन्होंने इस दौरान ओपन कोर्ट का भी उद्घाटन किया। ओपन कोर्ट के स्थापित हो जाने से बैडमिंटन, वॉलीबॉल, क्रिकेट आदि खेलों के लिए युवाओं को काफी सुविधा मिलेगी तथा वे यहां निरंतर प्रैक्टिस कर सकेंगे। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने पाटन में कुर्मी भवन का भी लोकार्पण किया। उन्होंने कहा कि अब यह भवन सामाजिक जरूरतों के लिए अधिक उपयोगी हो सकेगा।

कस्टम मिलिंग के लिए 98 लाख मीट्रिक टन धान का उठाव
खेत में पड़ा मिला युवक का शव, चेहरे पर चोट के निशान, हत्या कर फेंकने की आशंका
मुख्यमंत्री हेल्पलाइन वंचितों की आवाज अब सीधे पहुंचेगी शासन तक : रत्नावली कौशल
साइकिल से कोचिंग जा रहे बच्चों के समूह को बेकाबू ट्रक ने रौंदा, दो की मौत, तीन घायल
मानसून सत्र: लोकसभा में हंगामे पर बोले पीएम मोदी- दलितों, पिछड़ों और महिलाओं को मंत्री नहीं देखना चाहता विपक्ष
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Marking the houses of positive patients living in home isolation…. Corporation workers are putting stickers outside homes आर्यन खान को नहीं मिली जमानत, अब गुरुवार सुबह 11 बजे होगी सुनवाई
Next Article पांच राज्यों में होने वाले चुनाव में अनुचित लाभ लेने का प्रयास कर रही भाजपा: श्रीमती तुलसी साहू बैरिस्टर ठाकुर छेदीलाल पुरस्कार के निर्णायक मंडल की सदस्य बनी जिला कांग्रेस भिलाई की प्रथम अध्यक्ष श्रीमती तुलसी साहू…. इन्हें भी मिली जिम्मेदारी

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?