ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री बदलेगी कांग्रेस? बघेल बोले- हाई कमान कहे तो तैयार
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeaturedNationalRaipur

छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री बदलेगी कांग्रेस? बघेल बोले- हाई कमान कहे तो तैयार

By @dmin
Published: July 11, 2021
Share
छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री बदलेगी कांग्रेस? बघेल बोले- हाई कमान कहे तो तैयार
सीएम भूपेश बघेल
SHARE

नई दिल्ली/रायपुर (एजेंसी)। क्या छत्तीसगढ़ में कांग्रेस पार्टी भूपेश बघेल को मुख्यमंत्री पद से हटाने जा रही है? अटकलों के बीच दिल्ली पहुंचे बघेल ने कहा है कि यदि हाई कमान किसी और को मुख्यमंत्री बनाना चाहता है तो वह इसके लिए तैयार हैं। 10 जनपथ में बैठक के बाद बाहर निकले बघेल ने कहा कि उन्होंने हाई कमान के कहने पर ही शपथ ली थी और शीर्ष स्तर से कहे जाने पर हटने को तैयार हैं। हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि उनकी मुलाकात सोनिया गांधी से नहीं, महासचिव प्रियंका गांधी के साथ हुई है।

ढाई साल के लिए मुख्यमंत्री बनाए जाने की शर्त को लेकर चल रही अटकलों पर बघेल ने कहा, ‘हाई कमान ने मुझे शपथ (मुख्यमंत्री पद) लेने को कहा था, इसलिए मैंने लिया। जब वे कहेंगे कि कोई और मुख्यमंत्री बनेगा तो ऐसा ही होगा। इस तरह के समझौते (ढाई साल सीएम) गठबंधन सरकार में होते हैं। 10 जनपथ के बाहर पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने यह भी कहा कि वह अगले साल उत्तर प्रदेश में होने जा रहे विधानसभा चुनाव में जिम्मेदारी लेने को तैयार हैं।

बघेल ने कहा, ‘छत्तीसगढ़ में कांग्रेस के पास दो-तिहाई बहुमत है। मैंने प्रियंका गांधी जी से मुलाकात की अब पीएल पुनिया जी से मिलना है। यदि हाई कमान मुझे आने वाले यूपी चुनाव में जिम्मेदारी देता है तो मैं इसके लिए तैयार हूं। हालांकि, इस बीच छत्तीसगढ़ के प्रभारी पूनिया ने एएनआई को बताया कि कुछ साल में मुख्यमंत्री बदलने का कोई फॉर्म्यूला नहीं है।

पूनिया ने कहा, ‘जैसा की बघेल जी ने भी साफ किया इस तरह का कोई फॉर्म्यूला नहीं है। इस तरह के फॉम्र्यूले की कोई बात नहीं है क्योंकि कांग्रेस पार्टी के पास तीन-चौथाई बहुमत है। इस तरह की चीजें गठबंधन सरकार में होती हैं। छत्तीसगढ़ में सरकार तीन चौथाई बहुमत के साथ चल रही है।

गुटीय संतुलन पर लौटेगी कांग्रेस, पार्टी के अन्य धड़ों को मिलेगी तवज्जो, संगठन में नीचे से ऊपर तक फेरबदल के संकेत
इस नवरात्रि रहेगा गरबा की धूम, गुंजन आयोजन करने जा रहा है शानदार इवेंट
सियासी सुगबुगाहट: सपा को छोड़ कांग्रेस के साथ गठबंधन करेगा रालोद? जयंत को राज्यसभा भेजने की पेशकश
बाघ-बाघिन की लड़ाई में बाघिन की मौत, घटना कानन पेंडारी जूलॉजिकल गार्डन बिलासपुर की
बहू को टिकट नहीं देने पर गृहमंत्री की साफगोई – जीत तय थी, महापौर बनना भी, फिर भी किया कार्यकर्ताओं के लिए त्याग
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article नए आईटी मंत्री ने 'कू' पर की पहली पोस्ट, कहा- नए नियम सोशल मीडिया को यूजर्स के लिए बनाएंगे सुरक्षित नए आईटी मंत्री ने ‘कू’ पर की पहली पोस्ट, कहा- नए नियम सोशल मीडिया को यूजर्स के लिए बनाएंगे सुरक्षित
Next Article बिना अनुमति लगा रहा था एयरटेल का टॉवर, निगम की टीम ने की जप्ती की कार्यवाही बिना अनुमति लगा रहा था एयरटेल का टॉवर, निगम की टीम ने की जप्ती की कार्यवाही

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?