ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: छत्तीसगढ़ में बागियों की हो सकती है वापसी! विधानसभा चुनाव के दौरान चला था निष्कासन और निलंबन का दौर
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhFeaturedPoliticsRaipur

छत्तीसगढ़ में बागियों की हो सकती है वापसी! विधानसभा चुनाव के दौरान चला था निष्कासन और निलंबन का दौर

By Om Prakash Verma
Published: May 22, 2024
Share
छत्तीसगढ़ में बागियों की हो सकती है वापसी! विधानसभा चुनाव के दौरान चला था निष्कासन और निलंबन का दौर
छत्तीसगढ़ में बागियों की हो सकती है वापसी! विधानसभा चुनाव के दौरान चला था निष्कासन और निलंबन का दौर
SHARE

रायपुर (एजेंसी)। लोकसभा चुनाव 2024 के लिए देश में 5 चरणों में चुनाव संपन्न हो चुके हैं और अभी दो चरणों के चुनाव अभी बाकी है। छठे चरण का चुनाव 25 मई को होने हैं, जबकि अंतिम और सातवें चरण का चुनाव 1 जून होने हैं। चुनाव नतीजे 4 जून को आएंगे, इससे पहले भाजपा और कांग्रेस ने अपनी-अपनी जीत का दावा करना शुरू कर दिया है। वहीं सूत्रों से मिल रही जानकारी के अनुसार छत्तीसगढ़ के नेताओं की घर वापसी के संकेत मिल रहें है।

लोकसभा चुनाव 2024 में मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में कांग्रेस के लिए कुछ खास नजर नहीं आ रहा है। दोनों जगह भाजपा की सरकार है, दोनों जगह भाजपा ने विधानसभा चुनाव में जोरदार जीत के साथ सत्ता में पहुंची हैं। माना जा रहा है मध्य प्रदेश में इस बार भी पार्टी 1-2 सीट पर सिमट सकती है। छत्तीसगढ़ में कांग्रेस पिछला प्रदर्शन दोहराती है, तो बड़ी बात होगी।

छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव के दौरान कई कांग्रेस पार्टी के नेताओं पर अंतर्कलह के साथ बागी होने की वजह से निष्कासन, निलंबन और जवाब दो नोटिस की कार्रवाई की गई थी। कांग्रेस पार्टी ने विधानसभा चुनाव से लेकर अब तक कुल 35 पार्टी के नेताओं को बाहर का रास्ता दिखा दिया गया था। इसके अलावा 15 ऐसे नेता है जिन्हें पार्टी ने कारण बताओं नोटिस दिया था। वही कांग्रेस पार्टी ने दो नेताओं को निलंबित भी कर दिया था। इन नेताओं में अब तक कांग्रेस पार्टी ने पूर्व विधायक विनय जायसवाल, रामशरण यादव और प्रेम चंद जायसी की वापसी कर चुकी है। यह नेता लोकसभा चुनाव के दौरान पार्टी के चुनाव प्रचार प्रसार में सक्रिय भी दिखाई दिए थे।

छत्तीसगढ़ में कांग्रेस पार्टी के वह नेता जिन्होंने प्रदेश में हुए विधानसभा चुनाव के दौरान या तो निर्दलीय रूप से चुनाव लड़ा या फिर पार्टी और पार्टी के नेताओं पर टिप्पणी करने के आरोप में पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से बाहर कर दिए गए थे। लोकसभा चुनाव परिणाम के बाद बहुत जल्द वापस कांग्रेस पार्टी में उन्हें बिना विरोध के शामिल किया जा सकता है। जिन नेताओं के पार्टी में वापसी की चर्चा चल रही है उनमें पूर्व विधायक बृहस्पति सिंह, पार्षद अजीत कुकरेजा, आनंद कुकरेजा समेत कई चर्चित नाम जिन पर कांग्रेस पार्टी ने अनुशासनहीनता की बात कहते हुए 6 साल के लिए बाहर का रास्ता दिखा दिया था।

इसके अलावा छत्तीसगढ़ में पार्टी से बाहर चल रहे बृहस्पति सिंह, सागर सिंह बैस, गोरेलाल बर्मन, किस्मत लाल नंद, हलधर साहू, मीना साहू, अनूप नाग, कांति नाग, अजीत कुकरेजा और आनंद कुकरेजा यह कुछ बड़े नेता हैं जो अब कांग्रेस पार्टी की सदस्यता से बाहर किए जा चुके हैं। इसके साथ ही पूर्व विधायक विनय जायसवाल के कांग्रेस पार्टी में वापसी के साथ ही उनके साथी बृहस्पति सिंह की भी चर्चा तेजी से हो रही है। वही रायपुर से पार्षद और पूर्व एमआईसी अध्यक्ष अजीत कुकरेजा और आनंद कुकरेजा भी वापस कांग्रेस पार्टी का हाथ थाम कर साथ आ सकते हैं।

वही इस बीच पत्रकारों से चर्चा में कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने बागियों की घर वापसी को लेकर एक बात साफ कर दी है। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने यह कहा कि इस बात को लेकर पार्टी विचार करेगी। अभी 4 जून को नतीजे आना बाकी है। नतीजे आने के बाद हम सीनियर नेताओं और प्रदेश के प्रभारी से इस बारे में चर्चा करेंगे। उसके बाद आगे जो भी फैसला होगा वह पार्टी के सीनियर नेता लेंगे।

युवा राष्ट्र निर्माण में भागीदार बने और अपने देश पर गर्व करें- राज्यपाल हरिचंदन
केवल पानी के लिए कर दी बचपन के दोस्त की हत्या, फिर शव के साथ भी दिखाई क्रुरता
हाथों को मॉइश्चराइज और मुलायम बनाए रखने में मदद कर सकते हैं ये पांच स्क्रब
छत्तीसगढ़ विधानसभा का मानसून सत्र आज से, बिजली दरों में बढ़ोत्तरी को लेकर सरकार को घेरने की तैयारी में कांग्रेस
ई-श्रम कार्ड बनाने यहां लगेगा शिविर, श्रमायुक्त ने जारी किया शेड्यूल, जानिए क्या है श्रम कार्ड के फायदे
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article shreekanchanpath 331 # 14 Sep 2024 shreekanchanpath 218 # 22 May 2024
Next Article ई-श्रम कार्डधारी पात्रता के अनुसार राशनकार्ड बनवाने के लिए स्थानीय निकाय से करें संपर्क ई-श्रम कार्डधारी पात्रता के अनुसार राशनकार्ड बनवाने के लिए स्थानीय निकाय से करें संपर्क

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?