ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: छत्तीसगढ़ में टीकाकरण: अब तक 8 लाख 14 हजार बच्चों को लग चुका वैक्सीन
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeaturedRaipur

छत्तीसगढ़ में टीकाकरण: अब तक 8 लाख 14 हजार बच्चों को लग चुका वैक्सीन

By @dmin
Published: January 12, 2022
Share
छत्तीसगढ़ में टीकाकरण: अब तक 8 लाख 14 हजार बच्चों को लग चुका वैक्सीन
छत्तीसगढ़ में टीकाकरण: अब तक 8 लाख 14 हजार बच्चों को लग चुका वैक्सीन
SHARE

12 जिलों ने दसवें दिन ही पार किया 50 प्रतिशत का आंकड़ा, कुल 22 जिलों में 40 प्रतिशत या इससे ज्यादा बच्चे लगवा चुके हैं टीका
रायपुर। छत्तीसगढ़ में 15 से 18 वर्ष की आबादी के आधे किशोरों को कोरोना से बचाव का टीका लगाया जा चुका है। इस महीने 3 जनवरी से इस आयु वर्ग के टीकाकरण की शुरूआत के बाद दसवें दिन ही राज्य ने 50 प्रतिशत का आंकड़ा छू लिया है। प्रदेश के 12 जिले 50 प्रतिशत या इससे ज्यादा तथा कुल 22 जिले 40 प्रतिशत या इससे ज्यादा किशोरों को कोरोना वैक्सीन का पहला टीका लगा चुके हैं। प्रदेश में 12 जनवरी को दोपहर साढ़े तीन बजे तक आठ लाख 14 हजार 097 किशोरों को टीका लगाया जा चुका है।

मुंगेली जिले में 15 से 18 वर्ष के किशोरों के निर्धारित लक्ष्य के 74 प्रतिशत को टीका लगाया जा चुका है। वहीं राजनांदगांव में 65 प्रतिशत, धमतरी में 64 प्रतिशत, बेमेतरा और महासमुंद में 62-62 प्रतिशत, बालोद में 58 प्रतिशत, कांकेर में 56 प्रतिशत, दुर्ग में 54 प्रतिशत, गरियाबंद में 53 प्रतिशत, बलौदाबाजार-भाटापारा में 52 प्रतिशत, बिलासपुर में 51 प्रतिशत और रायपुर में 50 प्रतिशत किशोरों का टीकाकरण हो गया है। प्रदेश भर में इस आयु वर्ग के कुल 16 लाख 39 हजार 811 किशोरों को टीका लगाया जाना है। सभी जिलों में बनाए गए टीकाकरण साइट्स में किशोर-किशोरी उत्साह से पहुंचकर टीका लगवा रहे हैं। वर्ष 2005, 2006 और 2007 में पैदा हुए किशोरों को इन केंद्रों में टीका लगाया जा रहा है।

कोरोना सक्रंमण से बचाव के लिए अब तक मुंगेली जिले में 35 हजार 910, राजनांदगांव में 63 हजार 352, धमतरी में 31 हजार 114, बेमेतरा में 34 हजार 609, महासमुंद में 40 हजार 295, बालोद में 28 हजार 294, कांकेर में 25 हजार 534, दुर्ग में 56 हजार 569, गरियाबंद में 19 हजार 704, बलौदाबाजार-भाटापारा में 48 हजार 852, बिलासपुर में 56 हजार 066, रायपुर 72 हजार 065, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही में दस हजार 162 और दंतेवाड़ा में 8488 किशोरों को टीका लगाया गया है।

कोरोनारोधी टीके की पहली खुराक जांजगीर-चांपा जिले में 49 हजार 675 किशोरों को, कबीरधाम में 26 हजार 762 को, कोंडागांव में 16 हजार 812, रायगढ़ में 39 हजार 911, कोरिया में 16 हजार 670, सूरजपुर में 20 हजार 126, बलरामपुर-रामानुजगंज में 18 हजार 828, जशपुर में 20 हजार 702, बस्तर में 19 हजार 212, सरगुजा में 19 हजार 157, कोरबा में 25 हजार 392, सुकमा में 4126, बीजापुर में 3747 तथा नारायणपुर में 1933 किशोर-किशोरियों को टीका लगाया जा चुका है।

भारत में कोरोना : कोरोना के दैनिक मामलों में गिरावट…. पिछले 24 घंटे में आए 15510 नए केस…. 106 ने गंवाई जान
स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के निर्देश पर नशीली दवाइयों की अवैध बिक्री पर खाद्य एवं औषधि विभाग की सख्त कार्रवाई
रायपुर में समाजसेवी ममता शर्मा व उसके पति संजय शर्मा पर धोखाधड़ी का केस दर्ज, गाड़ी छीनने का भी आरोप
आदिवासी समुदाय से मुख्यमंत्री चुने जाने पर प्रदेश में उत्साह का माहौल, सभी वर्गों को सामाजिक उत्थान और विकास की उम्मीद
बच्चों का क्लासमेट बताकर बुजुर्ग दंपती से सवा करोड़ की ठगी, पता बदलकर छिप रहे ठग… अब आए पुलिस के हाथ
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article नेवई गोठान में आमदनी बढ़ाने महिला समूह को जोड़े - महापौर शशि सिन्हा नेवई गोठान में आमदनी बढ़ाने महिला समूह को जोड़े – महापौर शशि सिन्हा
Next Article क्वांटिफायबल डाटा आयोग 4 मार्च को बिलासपुर नगर निगम और मुंगेली जिले की नगर पंचायतों में सर्वे कार्य की करेगा समीक्षा अपूर्ण सर्वे वाले नगरीय निकायों और जनपद पंचायतों की समीक्षा बैठक कल
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?