ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: छत्तीसगढ़ में किसानों सहित सभी वर्गों में आई संपन्नता: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeaturedRaipur

छत्तीसगढ़ में किसानों सहित सभी वर्गों में आई संपन्नता: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल

By Om Prakash Verma
Published: December 18, 2022
Share
छत्तीसगढ़ में किसानों सहित सभी वर्गों में आई संपन्नता: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल
छत्तीसगढ़ में किसानों सहित सभी वर्गों में आई संपन्नता: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल
SHARE

मुख्यमंत्री से अखिल भारतीय कुर्मी क्षत्रिय महासभा के प्रतिनिधिमंडल ने की सौजन्य मुलाकात
छत्तीसगढ़ की किसान हितैषी नीतियों की सराहना
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से उनके निवास कार्यालय में अखिल भारतीय कुर्मी क्षत्रिय महासभा के प्रतिनिधिमंडल ने सौजन्य मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को छत्तीसगढ़ सरकार के 4 वर्ष पूर्ण होने पर बधाई दी। इस अवसर पर विभिन्न राज्यों तमिलनाडु, उत्तरप्रदेश, महाराष्ट्र, केरल, मध्यप्रदेश, बिहार आदि से आए कुर्मी समाज के प्रतिनिधियों ने छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा किसानों के हित में किए जा रहे कार्यों के लिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को धन्यवाद दिया।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रतिनिधिमंडल को संबोधित करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ में हमारी सरकार बनते ही हमने सबसे पहले किसानों के हित में महत्वपूर्ण फैसले किए। हमने किसानों की कर्ज माफी की। देश में सबसे ज्यादा धान का मूल्य देने का फैसला किया। छत्तीसगढ़ में किसानों, मजदूरों, महिलाओं, आदिवासियों सहित सभी वर्गों के हितों को ध्यान में रखते हुए हमने जो नीति बनाई, उससे सभी वर्गों को आगे बढऩे का बेहतर अवसर मिला है। इसके जरिए गांव-गांव में लोगों को रोजगार मिला है और पलायन रुका है।

प्रदेश में हर वर्ग के लोगों की आय बढ़ी है। राज्य में आज संपन्नता दिखाई दे रही है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि छत्तीसगढ़ में हम राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की ग्राम सुराज की परिकल्पना को साकार कर रहे हैं। गांव-गांव में लोगों को आजीविका के साधन उपलब्ध हुए हैं, जिससे उन्हें आमदनी का अच्छा स्रोत उपलब्ध हो गया है। मुख्यमंत्री ने बताया कि हाल ही में उनसे तमिलनाडु के तंजावुर से आए किसानों के प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की थी। तंजावुर के किसानों ने छत्तीसगढ़ में सरकार द्वारा उठाए जा रहे किसान हितैषी फैसलों के लिए आभार जताया था।

इस अवसर पर अखिल भारतीय कुर्मी क्षत्रिय महासभा के अध्यक्ष सर्वेश कटिहार, उत्तम प्रकाश सिंह, उमाकांत वर्मा, चंद्र भूषण वर्मा, श्रीमती रश्मि सिंह, श्रीमती सरिता वर्मा, श्रीमती सरोज पटेल, प्रहलाद पटेल, सदानंद, के श्रीनिवास, उमेश बाबू, विश्वनाथन, उमाकांत वर्मा, अमर बहादुर पटेल, सचिन पटेल सहित अनेक सदस्यगण उपस्थित थे।

CG News : किसान के भेस में पेटला धान उपार्जन केंद्र पहुंचे कलेक्टर, लापरवाही पर समिति प्रबंधकों को दी चेतावनी
विधायकों का दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम, सीएम साय बोले-सीखने की प्रवृत्ति से जनप्रतिनिधियों की भूमिका होगी प्रभावी
मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने उचित मूल्य दुकान सह गोदाम का किया लोकार्पण
किसान कल्याण के लिए डिजिटल माध्यमों से नई रणनीतियाँ तैयार: दक्ष वैद्य साहू
Big Breaking: महिला बाल विकास विभाग का बाबू 50 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार, ACB के एक्शन से सकते में बाकी कर्मचारी
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article वनडे में हार के बाद टेस्ट में भारत का कमाल, बांग्लादेश को उसकी धरती पर हराया… 188 रनों से जीता चटगांव टेस्ट
Next Article CG Breaking : अब घर बैठे बनेगा पैन कार्ड, मुख्यमंत्री मितान योजना में जुड़ी नई सेवा… सरकार के चार साल पूरे होने पर मिली नई सौगात

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?