ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: छत्तीसगढ़ में कलाकारों को उपलब्ध कराया जा रहा बेहतर मंच – मुख्यमंत्री बघेल
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeaturedRaipur

छत्तीसगढ़ में कलाकारों को उपलब्ध कराया जा रहा बेहतर मंच – मुख्यमंत्री बघेल

By Om Prakash Verma
Published: March 12, 2023
Share
छत्तीसगढ़ में कलाकारों को उपलब्ध कराया जा रहा बेहतर मंच - मुख्यमंत्री बघेल
छत्तीसगढ़ में कलाकारों को उपलब्ध कराया जा रहा बेहतर मंच - मुख्यमंत्री बघेल
SHARE

दिव्यांग चित्रकार बंसत साहू को 5 लाख रूपए की आर्थिक सहायता प्रदान करने की घोषणा
छत्तीसगढ़ मूर्तिकार चित्रकार संघ के राष्ट्रीय अधिवेशन में शामिल हुए मुख्यमंत्री
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल राजधानी रायपुर के पंडित डीडीयू में छत्तीसगढ़ मूर्तिकार चित्रकार संघ के तत्वाधान में आयोजित राष्ट्रीय अधिवेशन में शामिल हुए। उन्होंने इस दौरान उत्कृष्ट कलाकारों को सम्मानित कर प्रोत्साहित किया साथ ही राष्ट्रीय स्तर के प्रतिष्ठित चित्रकार तथा दिव्यांग श्री बसंत साहू को 5 लाख रूपए की आर्थिक सहायता प्रदान करने की घोषणा की। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री श्री बघेल ने मिसेज यूनिवर्स 2022-23 प्रतियोगिता में दो खिताब अपने नाम करने वाले भिलाई-छत्तीसगढ़ की प्रेरणा धाबर्डे को भी सम्मानित किया। उन्होंने इस अवसर पर छत्तीसगढ़ मूर्तिकार चित्रकार संघ के तत्वाधान में प्रकाशित ”छत्तीसगढ़ कला दर्पण” पत्रिका का विमोचन किया।

मुख्यमंत्री बघेल ने कलाकारों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ में हमारी सरकार मूर्तिकार तथा चित्रकार सहित हर कलाकार को बेहतर से बेहतर मंच उपलब्ध कराने सतत् प्रयासरत है, जिससे वे अपनी कला में पूरी तरह से निखार ला सकें। इस तारतम्य में उन्होंने कहा कि ग्रामीण तथा शहरी दोनों क्षेत्रों में खोले जा रहे रीपा केन्द्रों में वहां के कलाकारों को जगह देकर उनकी प्रतिभा प्रदर्शन के लिए अवसर उपलब्ध कराए जाएंगे। मुख्यमंत्री बघेल ने यह भी बताया कि कलाकार का जीवन संघर्षपूर्ण होता है। इसे ध्यान में रखते हुए छत्तीसगढ़ सरकार कलाकारों को मदद पहुंचाने तथा उनके उत्थान के लिए निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि कलाकार अपनी कला का जीवंत प्रदर्शन कर देश और दुनिया में अपने क्षेत्र तथा समाज को गौरान्वित करते हैं।

छत्तीसगढ़ मूर्तिकार चित्रकार संघ के तत्वाधान में आयोजित अधिवेशन में आज पूरे दिवस चित्रकारी प्रदर्शनी तथा स्कूली बच्चों का चित्रकारी प्रतियोगिता एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। संघ में छत्तीसगढ़ के 15 हजार से अधिक चित्रकार मूर्तिकार आदि कलाकार जुड़े हुए हैं। कार्यक्रम में आज विभिन्न प्रदेशों के राष्ट्रीय स्तर के कलाकार उपस्थित थे।

फिर हिंसा की आग में बंगाल, तृणमूल कांग्रेस नेता की हत्या के बाद फूंके घर, 10 लोग जिंदा जले
आईपीएल इतिहास में पहली बार हुआ ऐसा… एक मैच में दो सुपर ओवर… पंजाब की मुंबई पर रोमांचक जीत
एनआईटी रायपुर में वार्षिक खेल महोत्सव ‘समर 2025’ का हुआ शानदार आग़ाज़, चार दिनों तक चलेगा खेल महाकुम्भ
रियूमेटिक हार्ट डिजीज से पीडित है 11 वर्षीय बच्ची, स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने दिया संपूर्ण इलाज का भरोसा
सुपेला रेलवे फाटक पर 22 से 24 दिसंबर की रात को वाहनों की आवाजाही पर रोक… रात 8 से सुबह 8 बजे तक बंद रहेगा फाटक
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Good News : छत्तीसगढ़ में 77 जवानों को आउट ऑफ टर्न प्रमोशन, दो महिला महिला कांस्टेबल भी शामिल
Next Article अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को कुचला, मौके पर ही हुई मौत; जांच में जुटी पुलिस मैजिक की टक्कर से स्कूटर सवार की मौत, घर लौट रहा था युवक और हुआ हादसे का शिकार

Ro. No.-13759/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?