ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: छत्तीसगढ़ में ईडी के छापों पर भड़के सीएम बघेल, कहा… रेड के बाद क्यों नहीं बताते कहां क्या मिला
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeatured

छत्तीसगढ़ में ईडी के छापों पर भड़के सीएम बघेल, कहा… रेड के बाद क्यों नहीं बताते कहां क्या मिला

By Mohan Rao
Published: October 13, 2022
Share
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल
SHARE

रायपुर। छत्तीसगढ़ में ईडी लगातार कार्रवाई व अफसरों व कारोबारियों के यहां छापों के बाद मुख्यमंत्री भूपेश बघेल कड़ी नाराजगी जताई है। सीएम बघेल ने कहा है कि ईडी लगातार कार्रवाई तो कर रही है लेकिन रेड के बाद यह क्यों नहीं बताते कि किससे यहां क्या मिला है। यही नहीं सीएम बघेल ने पूरी कार्रवाई पर भी सवाल उठाया है। साथ ही उन्होंने पूर्व सीएम डॉ रमन सिंह पर भी तंज कसा है।

बता दें छत्तीसगढ़ में पिछले तीन दिन से ED की टीम लगातार अफसरों व कारोबारियों के यहां रेड कर रही है। दो दिन पहले मंगलवार को छत्तीसगढ़ के कई ठिकानों में ईडी की रेड पड़ी। प्रदेश के नेताओं के साथ ही अफसरों करोबारियों के यहां कार्रवाई हुई। कार्रवाई के बाद गुरुवार को ईडी ने IAS समीर विश्नोई सहित दो अन्य कारोबारियों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया। इस दौरान कोर्ट ने समीर बिश्नोई को 8 दिन की रिमांड पर भी लिया है।

ईडी की कार्रवाई पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने जमकर नाराजगी जताई की है। सीएम ने कहा कि ईडी की टीमें लगतार कार्रवाई कर रही है लेकिन यह नहीं बता रही कि किसके यहां पर उसे कितनी संपत्ती मिली है। ईडी यह क्यों नहीं बता रही है कि कहां कितना कैश मिला, कितनी अवैध संपत्ति मिली और क्या- क्या गड़बड़ी मिली। सीएम भूपेश बघेल भाजपा व केन्द्र सरकार को घेरते हुए कहा कि यह सभी छापे भाजपा के इशारे पर हो रहे हैं। केन्द्रीय एजेंसियों के नाम पर छत्तीसगढ़ को डराने की कोशिश हो रही है लेकिन हम डरने वाले नहीं है।

रमन सिंह को बताया ईडी का प्रवक्ता
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने यह भी कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह ईडी के प्रवक्ता बन गए हैं। उन्हें भी तो यह बताना चाहिए कि किसके घर पर क्या-क्या मिला है। सीएम बघेले कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह के कार्यकाल में जो सबसे बड़ा नान घोटाला हुआ ईडी उसकी जांच क्यों नहीं कर रही है। इस घोटाले से जुड़े जो दस्तावेज सामने आए उसके साफ-साफ लिखा हुआ था कि ‘सीएम और सीएम मैडम’ के नाम पर करोड़ों रुपए का लेनदेन हुआ है। यही नहीं पनामा पेपर घोटाले में अब तक ईडी ने क्या किया। सीएम बघेल इस पूरे घटना को भाजपा का चुनावी स्टंट बताया और कहा कि चुनाव तक ईडी छत्तीसगढ़ में ही रहने वाली है ।

छत्तीसगढ़ में आईएएस ट्रांसफर : 11 अफसरों का तबादला, भोसकर विलास संदिपान मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी
लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी एवं ग्रामोद्योग मंत्री गुरु रूद्र कुमार ने ग्राम ननकट्टी में विभिन्न विकास कार्यों का किया भूमि पूजन और लोकार्पण
महासमुंद में लेपर्ड और हिरण की खाल के साथ 3 गिरफ्तार…. अंतरराष्ट्रीय बाजार में 30 लाख ज्यादा है कीमत…. जाने कैसे करते थे शिकार
छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णुदेव साय 13 दिसंबर को लेंगे शपथ, पीएम नरेन्द्र मोदी सहित यह दिग्गज होंगे शामिल
CG Crime : गरियाबंद में पकड़ाया हीरा तस्कर, डेढ़ लाख के 47 हीरे जब्त, पेड़ के नीचे बेचने बैठा था आरोपी
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article क्या आप ढूंढ रहे हैं अपने लिए घर, तो यह मौका हाथ से न जाने दे, लेकिन…. ये जानना है जरूरी क्या आप ढूंढ रहे हैं अपने लिए घर, तो यह मौका हाथ से न जाने दे, लेकिन…. ये जानना है जरूरी
Next Article IAS समीर विश्नोई रहेंगे 8 दिन के न्यायिक रिमांड पर, ED रेड में घर से मिला 2 करोड़ से ज्यादा का सोना और 47 लाख कैश IAS समीर विश्नोई रहेंगे 8 दिन के न्यायिक रिमांड पर, ED रेड में घर से मिला 2 करोड़ से ज्यादा का सोना और 47 लाख कैश
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?