ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: छत्तीसगढ़ निजी विश्वविद्यालय विनियामक आयोग के अंतर्राष्ट्रीय वेबिनार को राज्यपाल ने किया संबोधित
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeaturedRaipur

छत्तीसगढ़ निजी विश्वविद्यालय विनियामक आयोग के अंतर्राष्ट्रीय वेबिनार को राज्यपाल ने किया संबोधित

By @dmin
Published: February 16, 2022
Share
SHARE

रायपुर। राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके छत्तीसगढ़ निजी विश्वविद्यालय विनियामक आयोग द्वारा आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर ‘भारतीय ज्ञान एवं संस्कृति का वैश्विक आयाम विषय पर आयोजित अंतर्राष्ट्रीय वेबिनार में शामिल हुई। आयोग द्वारा आयोजित वेबिनार को गोल्डन बुक ऑफ वल्र्ड रिकार्ड में दर्ज होने पर राज्यपाल सुश्री उइके ने आयोग के अध्यक्ष डॉ. शिववरण शुक्ल सहित आयोजकों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

राज्यपाल सुश्री उइके ने निजी विश्वविद्यालय विनियामक आयोग द्वारा आयोजित अंतर्राष्ट्रीय वेबिनार को संबोधित करते हुए कहा कि ‘भारतीय ज्ञान एवं संस्कृति का वैश्विक आयाम विषय वर्तमान समय में भी प्रासंगिक है। भारत की संस्कृति शुरू से ही वसुधैव कुटुम्बकम की अवधारणा से प्रचलित है। भारतीय ज्ञान और परंपरा, ज्ञान और विज्ञान, लौकिक पारलौकिक और त्याग का अद्भुत समन्वय है। भारतीय शिक्षण पद्धति में केवल किताबी ज्ञान नहीं बल्कि व्यावहारिक पक्षों पर भी जोर दिया जाता था। नई शिक्षा नीति 2020 में प्राचीन भारतीय ज्ञान और विचार की समृद्ध परंपरा का ध्यान रखा गया है। राष्ट्रीय शिक्षा नीति का लक्ष्य देश के विकास के लिए अनिवार्य आवश्यकताओं को पूरा करना भी है। अपने सिद्धांतों और विचारों में बिना किसी बदलाव के अपनी सेवा भावना और शांत स्वभाव के लिए भारतीयों की हमेशा तारीफ होती है।

राज्यपाल सुश्री उइके ने अपने संबोधन में वेबिनार में पूर्व वक्ताओं द्वारा उल्लेखित महत्वपूर्ण बिन्दुओं में हुए विमर्श पर भी प्रकाश डाला। उन्होंने विश्वविद्यालयों में राज्य से संबंधित कला को बढ़ावा देने, छात्रों के संचार कौशल को निखारने, छत्तीसगढ़ी जैसे क्षेत्रीय विषयों को पाठ्यक्रम में स्थान देने, संस्कृत और योग को शामिल करने, रोजगारोन्मुखी विषयों और गतिविधियों को प्राथमिकता देने, ग्रामीण साक्षरता में सुधार, उद्योगों की जरूरत के अनुरूप पाठ्यक्रम तथा छात्रों को राज्य व केन्द्र सरकार से संबंधित परीक्षाओं में सफल होने के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजन करने के सुझाव पर विचार करने को कहा। राज्यपाल सुश्री उइके ने अपने संबोधन के अंत में पुन: सर्वाधिक कुलपतियों के साथ आयोजित वेबिनार को गोल्डन बुक ऑफ वल्र्ड रिकार्ड में दर्ज होने पर आयोग को बधाई और शुभकामनाएं दी।

पुलवामा हमले की बरसी पर सेना ने जारी किया वीडियो, शाह बोले- देश कभी नहीं भूलेगा जवानों का बलिदान
बीएसएफ का आदिवासी युवा आदान-प्रदान कार्यक्रम : कांकेर से कोच्चि और कोलकाता के लिए रवाना हुए दो दल
छत्तीसगढ़ के राजनीतिक अखाड़े में आप की एंट्री, केजरीवाल ने किया विधानसभा चुनाव लडऩे का ऐलान
विधायक रिकेश ने खुद थामा उस्तरा, ग्राहक की बनाने लगे दाड़ी… Video शेयर कर बताया क्यों किया ऐसा
आकांक्षी जिलों के विकास को परखने सांस्कृतिक उत्थान को भी पैमाना बनाया जाए : भूपेश बघेल
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article प्रदेश के नगरीय निकायों की टैंकर मुक्त बनाया जाएगा: शिवकुमार डहरिया
Next Article बड़ा हादसा: केंद्री गांव बना हादसे का केंद्र, 6 महिलाओं की मौत, 4 घायल बड़ा हादसा: केंद्री गांव बना हादसे का केंद्र, 6 महिलाओं की मौत, 4 घायल

Ro.-13624/52

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?