ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: छत्तीसगढ़ के मनोनीत राज्यपाल विश्व भूषण हरिचंदन राजधानी रायपुर पहुंचे, सीएम बघेल ने आत्मीय स्वागत किया
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeaturedRaipur

छत्तीसगढ़ के मनोनीत राज्यपाल विश्व भूषण हरिचंदन राजधानी रायपुर पहुंचे, सीएम बघेल ने आत्मीय स्वागत किया

By Om Prakash Verma
Published: February 22, 2023
Share
छत्तीसगढ़ के मनोनीत राज्यपाल विश्व भूषण हरिचंदन राजधानी रायपुर पहुंचे, सीएम बघेल ने आत्मीय स्वागत किया
छत्तीसगढ़ के मनोनीत राज्यपाल विश्व भूषण हरिचंदन राजधानी रायपुर पहुंचे, सीएम बघेल ने आत्मीय स्वागत किया
SHARE

राज्यपाल को गार्ड आफ ऑनर देकर सम्मानित किया गया
रायपुर। छत्तीसगढ़ के मनोनीत राज्यपाल विश्व भूषण हरिचंदन आज सवेरे राजधानी रायपुर के स्वामी विवेकानंद विमानतल पहुंचे। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने विमानतल परिसर स्थित नवीन स्टेट हैंगर में पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका आत्मीय स्वागत किया। राज्यपाल को गार्ड आफ ऑनर देकर सम्मानित किया गया। उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट के माननीय मुख्य न्यायाधीश अरुप कुमार गोस्वामी राजभवन में 23 फरवरी को सवेरे 11:30 बजे उन्हें शपथ दिलाएंगे।

इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत, नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल, स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम, छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल के अध्यक्ष कुलदीप जुनेजा, रायपुर महापौर एजाज ढेबर सहित अनेक जनप्रतिनिधि, मुख्य सचिव अमिताभ जैन, पुलिस महानिदेशक अशोक जुनेजा, अपर मुख्य सचिव सुब्रत साहू, रायपुर संभाग के आयुक्त यशवंत कुमार, मुख्यमंत्री के सचिव सिद्धार्थ कोमल सिंह परदेशी, आईजी अजय यादव, कलेक्टर रायपुर सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रशांत कुमार अग्रवाल और वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे।

राज्यपाल विश्व भूषण हरिचंदन अनुभवी राजनेता, मिलेगा उनके अनुभवों का लाभ: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने स्टेट हैंगर में छत्तीसगढ़ के मनोनीत राज्यपाल विश्व भूषण हरिचंदन का स्वागत करने के बाद मीडिया प्रतिनिधियों से चर्चा करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ के मनोनीत राज्यपाल विश्व भूषण हरिचंदन अनुभवी राजनेता हैं। वे पांच बार विधायक रहे, अनेक विभागों के मंत्री रहे और राज्यपाल के रूप में भी उन्होंने अपनी सेवाएं दी। छत्तीसगढ़ को उनके अनुभवों का लाभ मिलेगा।

छत्तीसगढ़ शराब व्यसन मुक्ति अभियान … नशे से समाज को बचाने सामूहिक प्रयत्न की जरूरत : मंत्री श्रीमती भेंड़िया
मोर महापौर,मोर द्वार शिविर: बुर्जुग और बालक को सुनने में थी दिक्कत, महापौर ने दिलाया श्रवण यंत्र
स्कूल में बिच्छू के डंक मारने से आठ साल की बच्ची की मौत, सीएम ने जताया दुख
नेशनल गेम्स में छत्तीसगढ़ के लिए एक और पदक पक्का, एमपी को हराकर महिला सॉफ्ट टेनिस की टीम पहुंची सेफा में
चाहे अफसर का लड़का हो या किसी बड़े नेता का, महिला को कार से कुचलने के मामले पर मंत्री सख्त
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article नए राज्यपाल विश्व भूषण हरिचंदन अनुभवी राजनेता, छत्तीसगढ़ को मिलेगा उनके अनुभवों का लाभ: CM भूपेश बघेल नए राज्यपाल विश्व भूषण हरिचंदन अनुभवी राजनेता, छत्तीसगढ़ को मिलेगा उनके अनुभवों का लाभ: CM भूपेश बघेल
Next Article विकलांग बुजुर्गों को जल्द मिलेगा शासन की योजना का लाभ : अरुण वोरा विकलांग बुजुर्गों को जल्द मिलेगा शासन की योजना का लाभ : अरुण वोरा
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?