ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: छत्तीसगढ़ के गोधन न्याय और मितान योजना को मिली प्रशंसा
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeaturedRaipur

छत्तीसगढ़ के गोधन न्याय और मितान योजना को मिली प्रशंसा

By @dmin
Published: July 7, 2022
Share
SHARE

‘डिजिटल इंडिया सप्ताह अंतर्गत छत्तीसगढ़ का प्रस्तुतिकरण’
रायपुर। छत्तीसगढ़ के महत्वाकांक्षी गोधन न्याय योजना और मितान योजना को गुजरात के अहमदाबाद स्थित गांधीनगर महात्मा मंदिर में 4 से 9 जुलाई 2022 तक आयोजित डिजिटल इंडिया सप्ताह में सराहना मिली है। छत्तीसगढ़ की ओर से आज तीसरे दिन आयोजित कांफ्रेंस में भाग लेते हुए इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी विभाग के विशेष सचिव एवं छत्तीसगढ़ इन्फोटेक प्रमोशन सोसायटी के मुख्य कार्यपालन अधिकारी समीर विश्नोई ने राज्य की महत्वाकांक्षी मितान योजना की विस्तृत जानकारी प्रदान की।

समीर विश्नोई ने बताया कि राज्य शासन द्वारा प्रारंभ की गई मितान योजना का मुख्य उद्देश्य शासकीय सेवा वितरण प्रणाली में सुधार लाते हुए नागरिकों को घर पहुंच सेवा का लाभ प्रदान करना है। इसके अलावा गोधन न्याय योजना की भी जानकारी प्रदान की गई। मंच संचालन कर रहे भारत शासन सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के सचिव राजेंद्र कुमार ने राज्य सरकार द्वारा नवाचार का प्रयोग करते हुए संचालित योजनाओं और छत्तीसगढ़ के नवीन पहलुओं की प्रशंसा की है। सीएससी के मुख्य कार्यपालन अधिकारी डॉ. दिनेश त्यागी ने मितान योजना की प्रशंसा करते हुए कहा यह नागरिक सशक्तिकरण के लिए आईटी का वास्तविक उपयोग है। अनेक देशों में इस तरह के पहल होने लगे हैं।

इससे पूर्व डिजिटल इंडिया सप्ताह के तीसरे दिन गुजरात सरकार की माइ हवअ पोर्टल, आईटी पॉलिसी की मार्गदर्शिका और आईटी क्षेत्र में सब्सिडी प्रदान करने हेतु एकल खिड़की पोर्टल का शुभारंभ गुजरात सरकार के शिक्षा मंत्री जीतू भाई वाघनी ने किया। कार्यक्रम में देश भर से आए आईटी विशेषज्ञों ने भाग लिया। इनमें डॉ. जे सतनारायण, सलाहकार वल्र्ड इकोनामिक फोरम, सामान्य सेवा केंद्र के मुख्य कार्यपालन अधिकारी डॉ. दिनेश कुमार त्यागी, आंध्र प्रदेश के आईटी विभाग के प्रमुख सचिव सौरभ गोरे, उत्तर प्रदेश सरकार के सचिव श्री कुमार विनीत सहित अनेक विशेषज्ञों ने भाग लिया।

मुख्य सचिव का कलेक्टरो को निर्देश: सीएम कर रहे क्वारेंटाइन सेंटरों की मानिटरिंग, कोरोना को लेकर बरते सतर्कता
प्रथम खेलो इंडिया जनजाति खेल राष्ट्रीय प्रतियोगिता: छत्तीसगढ़ फुटबाल विमेंस टीम ने जीता गोल्ड
पहले डोज के 90 प्रतिशत कवरेज वाले राज्यों में छत्तीसगढ़ भी शामिल
अब बस्तर के गांवों में वीडियो कॉल पर मिलेंगे वकील, टेली-लॉ योजना से घर बैठे सुलभ हुआ न्याय
तीन दिवसीय मैनपाट उत्सव का रंगारंग शुभारंभ, मंच पर बिखरी छत्तीसगढिय़ा गीत-संगीत की संस्कृति
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article अब स्कूलों में शनिवार को बच्चे खेल-खेल में करेंगे पढ़ाई, बिना बस्ते के जाएंगे स्कूल अब स्कूलों में शनिवार को बच्चे खेल-खेल में करेंगे पढ़ाई, बिना बस्ते के जाएंगे स्कूल
Next Article पौधों का वितरण नहीं उसकी देखभाल की जिम्मेदारी भी ले पार्षद – महापौर शशि सिन्हा

Ro. No.-13759/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?