ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: छत्तीसगढ़ के इस जिले में दिखा दुर्लभ प्रजाति का यह पक्षी, सर्दियों में जानें कहां से आते हैं प्रवासी पक्षी…
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeatured

छत्तीसगढ़ के इस जिले में दिखा दुर्लभ प्रजाति का यह पक्षी, सर्दियों में जानें कहां से आते हैं प्रवासी पक्षी…

By @dmin
Published: December 3, 2021
Share
SHARE

बिलासपुर के पक्षी प्रेमियों के सुखद खबर है। यहां ठंड बढऩे के साथ ही दुर्लभ साइबेरियन रूबीथ्रोट बर्ड ने डेरा जमा लिया है। इन पक्षियों को वाइल्ड लाइफ फोटोग्राफर ने अपने कैमरे में कैद किया है। आमतौर पर यह पक्षी यूरोप, अलास्का और एशिया के देशों में झील, दलदल व झाडिय़ों में दिखाई देता है।
पक्षी के जानकार बताते हैं साइबेरियन रूबीथ्रोट मूलत: साइबेरिया की पक्षी प्रजाति है। जैसे उसके नाम से जाहिर होता है। यह विंटर विजिटर बर्ड है। यह पक्षी भोज वृक्ष और दलदली झाडिय़ों में ब्रीडिंग करती है। सर्दियां शुरू होते ही यह प्रवास के लिए अफ्रीका और भारतीय उपमहाद्वीप के देशों का रुख करते हैं। बताया जा रहा है कि बहुत पहले यह पक्षी अमरकंटक की झाडिय़ों के साथ ही अंबिकापुर में भी नजर आते थे। इन्हें झील व झरनों के ऊपर उड़ान भरते देखा जाता था, लेकिन, वर्तमान में यह दुर्लभ हो गई है। एक बार इन पक्षियों का नजर आना एक सुखद अहसास है।

बिलासपुर के राजकिशोर नगर स्थित ऊर्जा पार्क के आसपास पहली बार इसे कैमरे में कैद करने का दावा किया जा रहा है। इसे देखने के लिए और फोटोग्राफ लेने के लिए प्रदेश के कई जिलों से फोटोग्राफर बिलासपुर भी पहुंच रहे है। गुरुवार को वाइल्ड लाइफ फोटोग्राफर शिरिष डामरे के साथ रायपुर से वाइल्डलाइफ फोटोग्राफर हैप्पी सिंग और यश शुक्ल पहुंचे थे। जिन्होंने साइबेरियन रूबीथ्रोट को अपने कैमरे में कैद किया। उन्होंने बताया कि अभी तक प्रदेश गिने चुने जिलों में इन पक्षियों को देखा गया था। साल 2018 में रायपुर के बरबंदा और अम्बिकापुर में साइबेरियन रूबीथ्रोट नजर आया था।

अनुकूल है यहां का वातावरण

जानकारों का कहना है कि जैव विविधता से भरपूर छत्तीसगढ़ प्रदेश में ऐसे कई प्रमाण मिल चुके हैं कि यहां भी विभिन्न देशों से पक्षी भ्रमण के लिए आते हैं। कई दुर्लभ प्रजातियों के पक्षी यहां अलग-अलग जगहों में देखे गए हैं। जो मौसम के हिसाब से विचरण करते हैं। दुर्लभ साइबेरियन रूबीथ्रोट इनमें से एक है। जो इन दिनों बिलासपुर में नजर आ रहे हैं।

क्रेडा द्वारा भवनों में ऊर्जा संरक्षण तकनीक पर कार्यशाला का आयोजन
देश में कोरोना : सामने आए 46232 मामले, 564 की मौत
Breaking News : अमित जोश का एक और साथी पकड़ाया, दादर नगर हवेली से गिरफ्तार, एक सप्ताह तक छिपाए रखा
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का 2 मई से मैराथन दौरा, सीधे जनता से सवाल-जवाब कर सरकार के कामकाज का करेंगे आंकलन
युक्तियुक्तकरण की प्रक्रिया में लापरवाही का मामला, जगदलपुर के बीईओ को कलेक्टर ने किया निलंबित
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article सीएम बघेल बोले- छत्तीसगढ़ की औद्योगिक नीति देश में सबसे अधिक आकर्षक…. राज्य में श्रम शक्ति और शांति का माहौल उद्योग व्यापार के लिए अनुकूल सीएम के निर्देश पर किसानों की सुविधाओं में बढ़ोतरी, खुलेेंगे 16 नये धान खरीदी केंद्र
Next Article नामांकन का आखिरी दिन, निगम में बढऩे लगी भीड़, प्रत्याशियों के साथ समर्थक भी पहुंचे नामांकन दाखिले के आखिरी दिन प्रत्याशियों का रैला, समर्थकों के साथ पहुंचे नगर निगम
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?