ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: Breaking News : अमित जोश का एक और साथी पकड़ाया, दादर नगर हवेली से गिरफ्तार, एक सप्ताह तक छिपाए रखा
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhCrimeDurg-BhilaiFeatured

Breaking News : अमित जोश का एक और साथी पकड़ाया, दादर नगर हवेली से गिरफ्तार, एक सप्ताह तक छिपाए रखा

By Mohan Rao
Published: November 23, 2024
Share
अमित जोश का साथी गिरफ्तार
SHARE

भिलाई। हिस्ट्रीशीटर अमित जोश के एनकाउंटर के बाद भी पुलिस द्वारा उसके सहयोगियों की लगातार गिरफ्तारी की जा रही है। कुछ दिन पहले अमित जोश की मदद करने वाले संतोष राव को गिरफ्तार किया गया। वहीं अब पुलिस ने उसके एक और साथी अभिषेक कुमार पिता देवेश कुमार (31) को एआरवी रिवरडेल सिलवासा दादर नगर हवेली से गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ आगे की कार्रवाई भिलाई नगर पुलिस द्वारा की जा रही है। बताया जा रहा है कि अमित जोश की मदद करने वाला अभिषेक भविष्य वक्ता है ओर यू ट्यूब पर उसके वीडियो भी हैं। अमित जोश के दोस्त रूपेश ने उससे अमित जोश की मदद करने कहा था।

बता दें भिलाई नगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्लोब चौक के पास 25 और 26 जून की दरमियानी रात 1 से 2 बजे के बीच युवकों के दो गुटों में विवाद हो गया। इस विवाद के बाद एक गुट जिसमें बदमाश अमित जोश शामिल था, उसने विश्रामपुर के रहने वाले आदित्य सिंह एवं सुनील यादव को पर गोली चला दी। इस हमले में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। इस मामले में रमनजीत सिंह पिता अवतार सिंह साकिन जेएमक्यु, कालोनी क्वाटर 07 विश्रामपुर जिला सूरजपुर द्वारा शिकायत दर्ज कराई थी। घटना के बाद पुलिस ने आर. यशवंत नायडू, अंकुर शर्मा, बी लक्की जार्ज, शकर भाट, सागर उर्फ डागी, मुकुल सोना, रुपेश सिंह व बिज्जी मोरिस को अलग अलग तिथियों में गिरफ्तार किया।

मुख्य आरोपी अमित जोश का हुआ एनकाउंटर
इस मामले में मुख्य आरोपी लगातार फरार चल रहा था। सप्ताह भर पहले 8 नवंबर को की शाम करीबन 5:00 बजे अमित जोश को भिलाई में देखा गया। जयंती स्टेडियम के पीछे झाड़ी के पास दिखने पर पुलिस के द्वारा पौछा करने पर उसने पुलिस वालो पिस्टल से फायरिंग शुरू कर दी। इसके बाद पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की जिसमें अमित जोश की मौत हो गई। एनकाउंटर के बाद दुर्ग जिले के एसपी जितेन्द्र शुक्ला ने मीडिया से चर्चा कर एनकाउंटर से जुड़ी खास बातें साझा की और यह भी कहा कि केस अभी खत्म नहीं हुआ। अमित जोश का साथ देने वालों की तलाश की जा रही है।

पुलिस को थी सहयोगियों की तलाश
इस मामले में पुलिस को अमित जोश के सहयोगी डी संतोष राव अन्य की तलाश थी। अमित जोश के एनकाउंटर के बाद संतोष राव भी पुलिस से बचने छिप रहा था। मुखबिर की सूचना पर उसे हिरासत में लिया गया और पूछताछ में उसने अमित जोश की मदद करना स्वीकार किया। पुलिस ने संतोष राव की निशानदेही पर अमित जोश द्वारा भागने के लिए इस्तेमाल किए गए एक्टिवा को पेंड्रा रोड रेलवे स्टेशन के पार्किंग से बरामद किया है। डी संतोष राव की गिरफ्तारी के लगभग एक सप्ताह बाद अमित जोश के एक और सहयोगी अभिषेक कुमार को रिवरडेल सिलवासा दादर नगर हवेली से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि अभिषेक ने आरोपी अमित जोश को गिरफ्तारी से बचाने एवं छिपाने में करीब एक हफ्ते तक सह देकर मदद किया। आगे भी आरोपी अमित जोश को मदद करने वालो की सूची तैयार कर कार्यवाही कि जायेगी। उक्त कार्यवाही में उप निरीक्षक परस ठाकुर थाना मोहन नगर, एएसआई सुरेन्द्र राजपुत, प्रधान आरक्षक चंद्र प्रकाश थाना भिलाई नगर एवं एसीसीयु से आरक्ष्क सनत भारती, अवश्नी यदु की उल्लेखनीय भूमिका रही।

शराब के मनपसंद ब्रांड की नहीं होगी दिक्कत, मोबाइल ऐप बताएगा दुकान का पता… जानिए क्या है सरकार का प्लान
किसानों को ट्रैक्टर रैली के लिए मिली सशर्त अनुमति… पुलिस को अलर्ट रहने के आदेश
गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई अब पैरेंट कंपनी अल्फाबेट के भी सीईओ बने; फाउंडर लैरी पेज का इस्तीफा
राजनांदगांव और धमतरी जिले को मिली 828 करोड़ रुपए के विकास कार्यों की सौगात…. सीएम बघेल ने कहा- आम छत्तीसगढिय़ा का अनुभव और उनकी जरूरतें हैं योजनाओं का आधार
तेंदुए की खाल बोरी में भरकर निकले थे बेचने, 3 गिरफ्तार
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article सामाजिक न्याय की योद्धा अनुप्रिया सामाजिक न्याय की योद्धा अनुप्रिया
Next Article Breaking News: भिलाई में एसीबी की कार्रवाई, प्रधान आरक्षक रामकृष्ण सिन्हा 10000 की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार Breaking News: भिलाई में एसीबी की कार्रवाई, प्रधान आरक्षक रामकृष्ण सिन्हा 10000 की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?