ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: छत्तीसगढ़ की जूही के माथे मिसेज इंडिया आईएनसी फर्स्ट रनर अप का खिताब
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhDurg-BhilaiFeaturedRaipur

छत्तीसगढ़ की जूही के माथे मिसेज इंडिया आईएनसी फर्स्ट रनर अप का खिताब

By @dmin
Published: June 18, 2022
Share
छत्तीसगढ़ की जूही के माथे मिसेज इंडिया आईएनसी फस्र्ट रनर अप का खिताब
छत्तीसगढ़ की जूही के माथे मिसेज इंडिया आईएनसी फस्र्ट रनर अप का खिताब
SHARE

आज ही लौटी छत्तीसगढ़, अजहरुद्दीन व सोहा अली सहित कई विख्यात हस्तियों ने दिया खिताब
भिलाई। छत्तीसगढ़ की प्रतिभाशाली व्यक्तित्व जूही व्यास ने मुंबई में आयोजित एक भव्य समारोह में मिसेज इंडिया आईएनसी में फर्स्ट रनर अप का खिताब जीता है। उन्होंने अपनी इस उपलब्धि के लिए अपने छत्तीसगढ़वासियों का आभार जताया है। इस उल्लेखनीय सफलता के बाद जूही 18 जून को छत्तीसगढ़ पहुंच रही है। संयुक्त परिवार में निवासरत जूही के परिजन दुर्ग व रायपुर में रहते हैं।

पेशे से साफ्टवेयर इंजीनियर जूही व्यास ने सौंदर्य प्रतियोगिता में भाग लेने के अपने जुनून को अपने पेशे पर हावी नहीं होने दिया और दोनों क्षेत्रों में सफलतापूर्वक अपना दखल बरकरार रखा। जूही ने बताया कि मिसेज इंडिया आईएनसी का ग्रैंड फिनाले 15 जून को नेस्को सेंटर, गोरेगांव, मुंबई में आयोजित किया गया। इस शो के सम्मानित जूरी पैनल में अभिनेत्री सोहा अली खान, अभिनेता विवेक ओबेरॉय, क्रिकेटर मोहम्मद अजहरुद्दीन, पूर्व मिसेज़ वर्ल्ड अदिति गोवित्रिकर और मिसेज इंडिया आईएनसी की संस्थापक और सीईओ मोहिनी शर्मा जैसी हस्तियां शामिल थीं। इस प्रतियोगिता में सरगम कौशल विजेता रहीं और उन्हें फर्स्ट रनर अप घोषित किया गया। इस शो को सचिन कुम्भर ने होस्ट किया

31 वर्षीय जूही ने बताया कि परिवार में पति शांतनु व्यास (पेशे से व्यवसायी) और दो बच्चों की जिम्मेदारी का निर्वहन करते हुए उन्होंने इस महत्वपूर्ण प्रतियोगिता की तैयारी की। इसके अलावा वह स्वयं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रमाणित मेकअप आर्टिस्ट और हेयर ड्रेसर हैं और सफलतापूर्वक अपना सैलून और स्पा चलाती है। अपनी सफलता के बारे में जूही का कहना है कि वह जो कुछ भी करती है, उसके मूल में कड़ी मेहनत और समर्पण है और वह हार मानने में विश्वास नहीं रखती।

इन्होंने कहा कि वह फिटनेस के प्रति पूरी तरह सचेत रहते हुए सेहत को जीवन की सबसे बड़ी पूंजी मानती है। उन्होंने बताया कि फिटनेस के लिए वह सबसे बड़ा योगदान भरतनाट्यम नृत्य को मानती है, जो उन्होंने शादी के बाद सीखना शुरू किया था। जूही का कहना है कि भरतनाट्यम सीखने से उनके जीवन में अनुशासन के साथ एक नया अध्याय जुझ गया। जूही कहती है मैं वास्तव में संतुलित तरीके से जीवन जीने के ढंग को पसंद करती है। इसलिए अपने व्यक्तिगत और व्यावसायिक जीवन को समान रूप से समय देने की कोशिश करती है। समाज की चुनौतियों की चर्चा करते हुए जूही ने कहा कि एक माँ के रूप में, बच्चों के यौन शोषण के बारे में सोचकर ही मेरा दिल टूट जाता है और मैं एक सुरक्षित समाज में यौन अपराध के आरोपियों के लिए कठोर दंड की दिशा में काम करना चाहती हूँ।

प्रतियोगिता के संबंध में वह कहती है मेरा मानना है कि मिसेज इंडिया आईएनसी के प्रतिष्ठित मंच के माध्यम से अपनी राय जाहिर करने और इस दुनिया में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए मेरी पहुंच अधिक से अधिक लोगों तक होगी। जूही ने बताया कि अगले साल वह मिसेज गैलेक्सी में विश्व स्तर पर भारत का प्रतिनिधित्व करने जा रही हैं। शिक्षक नगर दुर्ग स्थित निवास में जूही के स्वागत की तैयारियां चल रही है। उनके परिवार में ससुर स्व. कैप्टन सुभाष व्यास थे वहीं परिवार के अन्य सदस्यों में सास डॉ. सविता व्यास, गौतम व्यास, ग्रीष्मा व्यास, कुसुमलता अग्रवाल, मिस थी, व्यास, पूर्वी ओस्तवाल व सिद्धार्थ ओस्तवाल सहित तमाम लोग उनके स्वागत की तैयारियों में जुटे हैं।

Video: अलग-अलग जगहों पर छह घंटे के अंदर हुई 300 मिमी बारिश, सड़कों पर भरा पानी; ट्रेनों पर भी असर
सीएम भूपेश बघेल ने आज राजधानी रायपुर में राष्ट्रीय सहकारी सम्मेलन एवं राष्ट्रीय पुरस्कार वितरण समारोह का शुभारंभ किया…
छत्तीसगढ़ के इतिहास में पहली बार पेश होगा पेपरलेस डिजिटल बजट, अमृतकाल के नींव व GREAT CG की थीम पर है बजट
कोरोना टीकाकरण: विश्व में भारत तीसरे स्थान पर….अब तक 94 लाख से ज्यादा लोगों को लगाए गए टीके
एसडीएम कोर्ट से भिलाई स्टील प्लांट प्रबंधन को जारी होगा नोटिस, तय समय से ज्यादा की लीज देने का मामला
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article भारत-चीन सीमा विवाद के बीच रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह रूस के लिए रवाना हुए हिंसा के बीच राजनाथ सिंह ने ‘अग्निपथ’ योजना को सही ठहराया, कहा- काफी विचार-विमर्श के बाद लिया गया फैसला
Next Article छत्तीसगढ़ में चिप्स द्वारा किये जा रहे आधार सेवाओं के कार्य प्रशंसनीय: डॉ. सौरभ गर्ग छत्तीसगढ़ में चिप्स द्वारा किये जा रहे आधार सेवाओं के कार्य प्रशंसनीय: डॉ. सौरभ गर्ग

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?