ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: राज्यसभा की कार्यवाही से नाखुश सपा सांसद जया बच्चन, बोलीं- ऐसा माहौल कभी नहीं देखा
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNationalPolitics

राज्यसभा की कार्यवाही से नाखुश सपा सांसद जया बच्चन, बोलीं- ऐसा माहौल कभी नहीं देखा

By @dmin
Published: November 29, 2021
Share
जया बच्चन बोलीं- शर्म आती है, चांद और मंगल पर जाने की बात करते हैं, और मैला ढोने के मुद्दे पर करनी पड़ रही चर्चा
जया बच्चन बोलीं- शर्म आती है, चांद और मंगल पर जाने की बात करते हैं, और मैला ढोने के मुद्दे पर करनी पड़ रही चर्चा
SHARE

नई दिल्ली (एजेंसी)। समाजवादी पार्टी (सपा) की राज्यसभा सांसद जया बच्चन ने सोमवार को बिना चर्चा के उच्च सदन में कृषि कूनन की वापसी वाले विधेयक को पारित करने को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधा है। जया बच्चन ने कहा कि उन्होंने संसद में ऐसा माहौल कभी नहीं देखा, जहां विपक्ष को भी बोलने की अनुमति नहीं दी गई।

न्यूज एजेंसी एएनआई से बात करते हुए जया बच्चन ने कहा कि मेरा प्वाइंट ये है कि इतना महत्वपूर्ण बिल राज्यसभा में बिना किसी चर्चा के पारित हो गया। मुझे समझ नहीं आ रहा है कि संसद में कार्यवाही कैसे चल चल रही है। उन्होंने आगे कहा ‘मैं कई सालों से सांसद हूं, लेकिन यह पहली बार है जब मैं ऐसा माहौल देख रही हूं, जहां विपक्ष के नेता, जो कि बोल रहे थे को केंद्रीय मंत्री की ओर से बीच में रोका गया और उन्हें मौका भी नहीं दिया गया। हंगामे के बीच बिल पास हो गया, यह क्या है?

संसद की सुरक्षा के लिए विशेष विधेयक की मांग
जया बच्चन ने संसद की सुरक्षा करने के लिए एक विशेष विधेयक की मांग की। उन्होंने कहा कि छोटी-छोटी पार्टियां हैं, उन्हें बोलने का मौका नहीं मिलता है। किसानों को होने वाले नुकसान, विरोध में जान गंवाने वाले, महंगाई जैसे मुद्दों पर चर्चा होनी चाहिए थी। उन्होंने कहा किसानों ने आंदोलन के दौरान काम नहीं किया और इससे फसलों के उत्पादन पर असर पड़ा। सरकार क्या कर रही है? आप क्या खाएंगे? पानी भी दूषित है, हवा भी दूषित है।

दोनों सदनों से पास हुआ कृषि कानून की वापसी वाला बिला
संसद के शीतकालीन सत्र के पहले दिन राज्यसभा ने सोमवार को तीन विवादित कृषि कानूनों को निरस्त करने वाले विधेयक को बिना चर्चा के मंजूरी प्रदान कर दी। इससे पहले इस निरसन विधेयक को लोकसभा में बिना चर्चा के पारित किया गया। विपक्षी दलों ने इस विधेयक पर चर्चा कराने की मांग को लेकर हंगामा किया लेकिन इसे नजरअंदाज करते हुए विधेयक को पहले लोकसभा ओर फिर उसके बाद राज्यसभा में पारित कर दिया गया।

सीएम बघेल ने किया प्रदेश के किसानों, मजदूरों, परिवारों और समूहों को 1124 करोड़ 92 लाख की राशि जारी
गौतम गंभीर को जान से मारने की धमकी, दिल्ली पुलिस में की शिकायत
रायगढ़ में बड़ा हादसा : स्कॉर्पियो – ट्रक में भिड़ंत, तीन लोगों की मौत, दो की हालत गंभीर
‘योग संगम थीम’ के अंतर्गत निशुल्क योग शिविर में समनवित सामूहिक योग का प्रदर्शन, शिविर में जनसमुदाय को आहार विहार की जानकारी दी
बारात में डीजे गाड़ी से घायल हुए बाराती, बलौदा बाजार में वाहन चालक नाचने लगा, बच्चों ने लगा दिया गियर
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article डेंगू का डंक: लगातार बढ़ रहे मामले, हल्का बुखार होने से भी डर रहे लोग डेंगू का प्रकोप: इस साल दर्ज किए 8200 से अधिक मामले, नवंबर में मिले 6700 मरीज
Next Article बड़ा हादसा: रोडवेज बस में लगी भीषण आग, 12 से ज्यादा झुलसे बड़ा हादसा: रोडवेज बस में लगी भीषण आग, 12 से ज्यादा झुलसे

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?