ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: चेतावनी: पटवारियों की हड़ताल को लेकर एक्शन मूड में सरकार, नोटिस जारी कर काम पर लौटने को कहा
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeaturedRaipur

चेतावनी: पटवारियों की हड़ताल को लेकर एक्शन मूड में सरकार, नोटिस जारी कर काम पर लौटने को कहा

By Om Prakash Verma
Published: June 12, 2023
Share
चेतावनी: पटवारियों की हड़ताल को लेकर एक्शन मूड में सरकार, नोटिस जारी कर काम पर लौटने को कहा
चेतावनी: पटवारियों की हड़ताल को लेकर एक्शन मूड में सरकार, नोटिस जारी कर काम पर लौटने को कहा
SHARE

कबीरधाम। प्रदेश में चल रही पटवारियों की हड़ताल को लेकर सरकार के बाद अब प्रशासन भी एक्शन में मूड में आ गया है। कबीरधाम में पटवारियों के धरना स्थल पर लगा पंडाल प्रशासन ने सोमवार के उखड़वा दिया। इसके अलावा उनके घरों के बाहर नोटिस चस्पा कर काम पर लौटने को कहा गया है। ऐसा नहीं करने पर कार्रवाई की चेतावनी दी गई है। पटवारी 15 मई से अपनी मांगों को लेकर हड़ताल पर हैं। इसके बाद सरकार ने 7 जून को एस्मा लगा दिया है। यह तीन महीने तक प्रभावी रहेगा।

सुबह से प्रदर्शन कर रहे पटवारी
राज्य सरकार के आदेश के बाद भी जिले के 100 से भी ज्यादा पटवारियों की हड़ताल सोमवार को भी जारी रही। पटवारी बड़ी संख्या में सुबह से ही राजीव गांधी पार्क स्थित धरना स्थल पर एकत्र थे और प्रदर्शन कर रहे थे। इस बीच दोपहर करीब एक बजे प्रशासन की टीम पहुंची और पटवारियों के लगाए पंडाल को पार्क से हटवा दिया गया। इसके चलते पटवारियों ने प्रशासन और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। वहीं घरों के बाहर नोटिस लगाए जाने से भी पटवारी भड़के हुए हैं। उनमें नाराजगी है।

जिले के पटवारियों का कहना है कि जब तक मांग पूरी नहीं होती हड़ताल पर रहेंगे। इनकी आठ सूत्रीय मांगे हैं।
– वेतन विसंगति को दूर कर वेतन में बढ़ोत्तरी की जाए।
– वरिष्ठता के आधार पर प्रमोशन किया जाए. राजस्व निरीक्षक के कुल पदों मे 50 प्रतिशत पर पटवारियों के वरिष्ठता के आधार पर और 50त्न पदों पर विभागीय परीक्षा के आधार पर प्रमोशन किया जाए. साथ ही 5 वर्ष पूर्ण कर चुके पटवारियों को राजस्व निरीक्षक का प्रशिक्षण दिलाया जाए।
– संसाधन और भत्ते की मांग।
– स्टेशनरी भत्ते की मांग।
– अतिरिक्त प्रभार के हल्के का भत्ता की मांग।
– पटवारी भर्ती के लिए योग्यता स्नातक करने की मांग।
– मुख्यालय निवास की बाध्यता समाप्त की जाए।
– बिना विभागीय जांच के एफआईआर दर्ज ना किया जाए।

राजस्व मंत्री ने मांगे पूरी करने का दिया था आश्वासन
जिलालाध्यक्ष पालेश्वर सिंह ठाकुर के बताया कि सभी पटवारी साथी प्रतिदिन धरना स्थल पर शत प्रतिशत उपस्थित हो रहे हैं। यही पुरानी मांगो को लेकर वर्ष 2020 में भी 15 दिन की हड़ताल की गई थी। तब हड़ताल राजस्व मंत्री के आश्वासन बाद स्थगित की गई थी, लेकिन, अभी तक मांग पूरी नहीं की गई। यही कारण है कि सभी पटवारी हड़ताल पर जाने के लिए मजबूर हुए हैं। जब तक मांगो को सरकार पूरा नहीं करती तब तक मैदान में डटे रहेंगे। इस हड़ताल से जिले में करीब 800 से अधिक प्रकरण पेंडिंग हो गए हैं।

न प्रमाणपत्र बन रहे, न राजस्व के मामले हल हो रहे
शिक्षा सत्र चालू होने वाला है। रिक्त पदों की भर्ती प्रक्रियाधीन है। इसके कारण विद्यार्थियों को जाति, निवास, आय प्रमाण पत्र प्राप्त करना है, लेकिन पटवारियों की हड़ताल के चलते सारे काम ठप पड़े हुए हैं। राजस्व के मामले भी लटके हैं। इन जरूरी दस्तावेजों के नहीं बनने और विद्यार्थियों को आने वाली दिक्कतों को देखते हुए राज्य सरकार ने एस्मा लगाया है। साथ ही कृषि कार्य भी आरंभ होने वाला है। ग्रामीण क्षेत्रों में सीमांकन, बटांकन और नामांतरण की कार्रवाई शासकीय योजनाओं का लाभ लेने अत्यावश्यक है।

अच्छी खबर: छत्तीसगढ़ में बेरोजगारी दर में आई कमी: घटकर हुई 2 प्रतिशत
नक्सलियों का उत्पात, बीएसएनएल के दो टावरों को किया आग के हवाले
कांग्रेस सरकार के कार्यों से प्रभावित होकर भाजपा के सैकड़ो कार्यकर्ताओं ने किया कांग्रेस में प्रवेश
तमिलनाडु के सीएम पुत्र उदयनिधि स्टालिन भारतीय फैन्स पर भड़के, जय श्रीराम के नारे लगाने पर जताई नाराजगी
कोविशील्ड के टीके के बाद खून का थक्का जमने और ब्लीडिंग के मिले हैं 26 केस: पैनल रिपोर्ट
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article नल जल योजना के नाम पर युवती से ठगी, मजदूरों की सप्लाई के लिए लिंक भेजा और खाते से पार कर दिए रुपए
Next Article प्रथम खेलो इंडिया जनजाति खेल राष्ट्रीय प्रतियोगिता: छत्तीसगढ़ फुटबाल विमेंस टीम ने जीता गोल्ड प्रथम खेलो इंडिया जनजाति खेल राष्ट्रीय प्रतियोगिता: छत्तीसगढ़ फुटबाल विमेंस टीम ने जीता गोल्ड
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?