ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: चुनाव बिग ब्रेकिंग : 20 को वोटिंग, 23 को नतीजे, नगरीय निकाय चुनाव का ऐलान, 27 को जारी होगी अधिसूचना
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhDurg-BhilaiFeaturedNationalPoliticsRaipur

चुनाव बिग ब्रेकिंग : 20 को वोटिंग, 23 को नतीजे, नगरीय निकाय चुनाव का ऐलान, 27 को जारी होगी अधिसूचना

By @dmin
Published: November 24, 2021
Share
चुनाव बिग ब्रेकिंग : 20 को वोटिंग, 23 को नतीजे, नगरीय निकाय चुनाव का ऐलान, 27 को जारी होगी अधिसूचना
चुनाव बिग ब्रेकिंग : 20 को वोटिंग, 23 को नतीजे, नगरीय निकाय चुनाव का ऐलान, 27 को जारी होगी अधिसूचना
SHARE

भिलाई। नगरीय निकायों के बहुप्रतीक्षित चुनाव के लिए तारीखों का ऐलान कर दिया गया है। सभी 15 निकायों में एक ही दिन 20 दिसम्बर को मतदान होगा और इसके ठीक तीसरे दिन 23 दिसम्बर को मतगणना कराई जाएगी। चुनाव तारीखों की घोषणा के साथ ही आज से ही चुनाव वाले क्षेत्रों में आदर्श आचार संहिता प्रभावी हो गई है। 27 नवम्बर को चुनाव की अधिसूचना जारी होगी। इसी दिन से नामांकन की प्रक्रिया भी प्रारम्भ हो जाएगी। 6 दिसम्बर तक उम्मीदवार नाम वापस ले सकेंगे।

राज्य निर्वाचन आयुक्त ठाकुर रामसिंह ने प्रेस कांफ्रेंस कर चुनाव तारीखों का ऐलान किया। उन्होंने बताया कि इस बार मतदान मतपत्र के जरिए होंगे। आयोग ने इसके लिए तमाम तैयारियां पूरी कर ली है। वहीं आज शाम को चुनाव वाले जिलों में राजनीतिक दलों की बैठक होगी। जानकारियों के मुताबिक, आगामी चुनाव में उम्मीदवारों को अपना नाम निर्देशन पत्र (नामांकन) ऑनलाइन दाखिल करना होगा। अभ्यर्थी घर बैठे मोबाइल या कंप्यूटर के माध्यम से छग निर्वाचन आयोग की वेबसाइट में उपलब्ध ओनो साफ्टवेयर के जरिए नॉमिनेशन दाखिल कर सकेंगे। इस संबंध में उप जिला निर्वाचन अधिकारियों, रिटर्निंग एवं सहायक रिटर्निंग अधिकारियों की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से ऑनलाइन ट्रेनिंग भी दी गई है। दुर्ग जिले के भिलाई, रिसाली और चरोदा नगर निगमों के अलावा जामुल नगर पालिका में चुनाव होंगे।

राज्य निर्वाचन आयुक्त ठाकुर राम सिंह ने बताया कि छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग देश का पहला ऐसा आयोग है जिसने यह पहल की है। 2019 के नगरीय निकाय चुनावों में पहली बार इस सॉफ्टवेयर का उपयोग किया गया था, लेकिन उस समय ऑनलाइन और ऑफ लाइन दोनों तरीके उपलब्ध थे। इस बार 15 नगरीय निकायों में होने वाले आम चुनाव और 14 निकायों में होने वाले उप चुनाव में ऑनलाइन प्रक्रिया को अनिवार्य कर दिया गया है। नाम निर्देशन प्रपत्र शत प्रतिशत ऑनलाइन भरे जाएं। यह कोविड-19 के लिहाज से भी काफी उपयोगी साबित होगा। इसके लिए जिला स्तर पर भी मार्गदर्शन उपलब्ध रहेगा।

निरस्त होने की संभावना नहीं
ऑफ लाइन भरे गए नाम निर्देशन पत्र में कई बार लिपिकीय त्रुटियां और कांट-छांट बहुत अधिक होती है। इस वजह से नाम निर्देशन पत्र निरस्त होने की आश्ंाका बढ़ जाती है। ऑनलाइन हो जाने से इसमें कमी आएगी, क्योंकि फॉर्म सबमिट करने के पहले इसमें करेक्शन किया जा सकेगा। जब सारी प्रविष्टियां भरने के बाद अभ्यर्थी पूर्णत: संतुष्ट हो जाएं तब फॉर्म सबमिट करें। फॉर्म सबमिट करने के बाद इसका प्रिंट आउट लिया जा सकता है, ताकि एक बार पुन: फॉर्म पढ़ सकें। साथ ही आयोग द्वारा अभ्यर्थियों को 2 बार नाम निर्देशन पत्र दाखिल करने की सुविधा दी गई है ताकि यदि कोई त्रुटि रह गई हो तो उसे दूर किया जा सके।

मोबाइल नंबर से बनेगा एकाउंट
अभ्यर्थियों को ओनो सॉफ्टवेयर के माध्यम से फॉर्म भरने के लिए पहले एक अकाउंट बनाना होगा। यह सॉफ्टवेयर आयोग की वेबसाइट (डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यू डॉट सीजीईसी डॉट जीओवी डॉट इन) पर उपलब्ध है। सबसे अनिवार्य होगा अभ्यर्थी का मोबाइल नंबर। सुरक्षा की दृष्टि से यह बहुत महत्वपूर्ण है क्योंकि बिना ओटीपी के लॉगिन आईडी क्रिएट नहीं किया सकता। इसलिए अभ्यर्थी वही मोबाइल नम्बर चुनें जिनका उपयोग वे स्वयं कर रहे हैं। ओनो के पोर्टल पर नगरीय निकाय चुनाव वाले सेक्शन में जाकर अभ्यर्थी अपना मोबाइल नंबर डालकर अपनी आईडी क्रिएट करेंगे और 8 कैरेक्टर्स का पासवर्ड बनाएंगे। इसके बाद अभ्यर्थी के मोबाइल पर एक ओटीपी आएगा जिसे दर्ज करना होगा तभी अकॉउंट बनेगा। पासवर्ड भूलने की दशा में मोबाइल नंबर के माध्यम से ही दूसरा पासवर्ड बनाया जा सकेगा। यहां पर उम्मीदवार को सारे नियमों-अधिनियमों की जानकारी भी उपलब्ध रहेगी ताकि उनको फॅार्म भरने के पहले ही सारी ज़रूरी जानकारी मिल जाए। इसमें अभ्यर्थियों के लिए मार्गदर्शिका और चेक लिस्ट भी दी गई है।

सभी दस्तावेज करने होंगे अपलोड
अभ्यर्थियों को इस सॉफ्टवेयर में अपने सारे जरूरी दस्तावेज जैसे- शपथ पत्र, फोटो, मान्यता प्राप्त राजनीतिक दल के उम्मीदवार होने पर प्रारूप 8 व 9, जाति प्रमाणपत्र (यदि आवश्यक हो) आदि अपलोड़ करने होंगे। वहीं प्रतिभूति राशि भी ऑनलाइन जमा की जा सकती है। ऑफलाइन माध्यम से जमा कराने के बाद रसीद की प्रति भी अपलोड करनी होगी। ऑनलाइन पेमेंट की दशा में यह आवश्यक नहीं होगा।

पारदर्शिता का लाभ
इस सॉफ्टवेयर का एक उद्देश्य पारदर्शिता लाना भी है। यहां आमजनों को उम्मीदवार के संबंध में पूरी जानकारी मिल सकेगी। आयोग, जिला निर्वाचन अधिकारी और रिटर्निंग ऑफिसर के लिए अलग अलग डैशबोर्ड भी बनाए गए हैं ताकि काम करने में आसानी हो। मतगणना और उसके बाद विजयी प्रत्याशी के सर्टिफिकेट जेनरेशन की भी सुविधा रहेगी।

इन निकायों के बजा बिगूल

जिला निकायों के नाम

  • दुर्ग:- नगरपालिक निगम भिलाई
  • नगरपालिक निगम रिसाली
  • नगरपालिका परिषद् जामुल
  • नगरपालिक निगम चरोदा
  • बीजापुर:- नगर पंचायत भैरमगढ़
  • नगर पंचायत भोपालपट्टनम
  • रायपुर:- नगरपालिका निगम बीरगांव
  • कांकेर:- नगर पंचायत नरहरपुर
  • राजनांदगांव:- नगरपालिका परिषद् खैरागढ़
  • बेमेतरा:- नगर पंचायत मारो
  • कोरिया:- नगरपालिका परिषद् बैकुंठपुर
  • नगरपालिका परिषद् शिवपुर चरचा
  • सूरजपुर:- नगर पंचायत प्रेमनगर
  • सुकमा:– नगर पंचायत कोटा
  • रायगढ़:- नगर पालिका सारंगढ़
छत्तीसगढ़ राज्य वेटलैण्ड प्राधिकरण की बैठक, वेटलैण्ड क्षेत्रों के संरक्षण, संवर्धन और विकास पर विस्तार से चर्चा
भिलाई में जुटेंगे छत्तीसगढ़-एमपी के उद्यमी, 18 अक्टूबर को अग्रसेन भवन खुर्सीपार में बैठक
मुरादाबाद में भीषण हादसा: कैंटर-बस की टक्कर में 10 की मौत, 20 से ज्यादा घायल
IPL 2020 में खेलेगी 16 साल की ये लड़की, रचा था वो इतिहास… कायल हो गए सचिन-विराट
हर घर जल से बदली बिराजपाली की तस्वीर
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Chief Minister Baghel appeals to industrialists: make more jobs available to local people खुशखबरी : छावनीवासियों को बड़ी सौगात: वर्षो पुरानी मांग हुई पूरी, जल्द मिलेगा पट्टा
Next Article Chief Minister Baghel wrote a letter to Union Road Transport and Highways Minister Nitin Gadkari: Demand for roads of the state मुख्यमंत्री ने वृद्धाश्रम में लिया बुजुर्गो का आर्शिवाद, सियान वाटिका में फिजियोथेरेपी केंद्र का किया शुभारंभ

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?