ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: चुनावी वायदों में फँसा बड़ा पेंच! कम हुई धान की आवक, किसानों को नई सरकार का इंतजार
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhFeaturedPoliticsRaipur

चुनावी वायदों में फँसा बड़ा पेंच! कम हुई धान की आवक, किसानों को नई सरकार का इंतजार

By Om Prakash Verma
Published: November 30, 2023
Share
धान खरीदी
SHARE

रायपुर। छत्तीसगढ़ की मुख्य फसल धान को लेकर किसानों से राजनीतिक दलों के चुनावी वादों और त्यौहार का असर यहां खरीदी में हुआ है। राज्य में न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर धान खरीदी शुरू होने के करीब एक महीने बाद किसानों से लगभग 13.21 लाख मीट्रिक टन धान खरीदा गया है जो पिछले वर्ष खरीदी गई मात्रा से कम है। राज्य के राजनीतिक जानकारों के मुताबिक, चुनाव प्रचार में राजनीतिक दलों द्वारा अधिक कीमत पर धान खरीदी का वादा, त्यौहार और धान में नमी ने राज्य में धान बेचने की गति को प्रभावित किया है।

राज्य के वरिष्ठ अधिकारियों के अनुसार, राज्य में एक नवंबर से किसानों से धान खरीदी शुरू होने के बाद से मंगलवार तक 3,17,223 किसानों से 13,20,457.80 मीट्रिक टन धान खरीदा गया है। उन्होंने बताया कि पिछले खरीफ मौसम (2022-23) में 5.42 लाख किसानों ने इसी अवधि (एक नवंबर से 29 नवंबर) के दौरान 19.30 लाख मीट्रिक टन धान बेचा था। राज्य सरकार ने चालू मौसम के दौरान 130 लाख मीट्रिक टन धान खरीदने का लक्ष्य रखा है।

26.87 लाख किसानों ने कराया है पंजीयन
एक सरकारी अधिकारी ने बुधवार को बताया कि किसानों से धान खरीदी के लिए 2739 खरीद केंद्र स्थापित किए गए हैं। खरीद अभियान एक नवंबर को शुरू हुआ है तथा अगले वर्ष 31 जनवरी तक जारी रहेगा। उन्होंने बताया, ‘लगभग 26.87 लाख किसानों ने अपनी उपज बेचने के लिए पंजीकरण कराया है। मौजूदा कांग्रेस सरकार केंद्र द्वारा निर्धारित न्यूनतम समर्थन मूल्य पर धान की खरीद कर रही है और धान किसानों को प्रति एकड़ नौ हजार रुपए ‘इनपुट सब्सिडी’ दे रही है। राज्य सरकार ने चालू खरीफ मौसम के लिए खरीद की सीमा 15 क्विंटल प्रति एकड़ से बढ़ाकर 20 क्विंटल प्रति एकड़ कर दी थी। इस निर्णय को पार्टी के चुनावी घोषणापत्र में भी शामिल किया गया है। कांग्रेस ने यह भी वादा किया है कि यदि वह राज्य में सत्ता बरकरार रखती है, तो किसानों को प्रति क्विंटल 3,200 रुपये मिलेंगे। पार्टी ने किसानों को लुभाने के लिए ऋण माफी का भी वादा किया है। पार्टी ने इससे पहले 2018 के चुनाव में भी किसानों से ऋण माफी का वादा किया था। माना जाता है कि इसका असर चुनाव में हुआ था।

भाजपा ने भी खेला है बड़ा दांव
भारतीय जनता पार्टी ने वादा किया है कि अगर वह राज्य में सत्ता में आई तो ‘कृषि उन्नति योजना’ शुरू की जाएगी, जिसके तहत किसानों से 3,100 रुपये प्रति क्विंटल की दर से 21 क्विंटल प्रति एकड़ धान खरीदा जाएगा। दोनों प्रमुख दलों ने यह स्पष्ट नहीं किया है कि धान की ऊंची कीमत फसल खरीद के किस मौसम से दी जाएगी। 90 सदस्यीय राज्य विधानसभा के लिए दो चरणों में सात और 17 नवंबर को मतदान हुआ है। वोटों की गिनती तीन दिसंबर को होगी। राज्य के किसान मानते हैं कि राजनीतिक दलों के वादों का असर धान खरीद पर हो रहा है। राजनीतिक विशेषज्ञ आर कृष्ण दास के मुताबिक, ‘धान खरीद की धीमी गति की ऐसी ही स्थिति 2018 के चुनावों के दौरान देखी गई थी जब कांग्रेस ने 2,500 रुपये में धान खरीदा और कर्ज माफी का वादा किया था। इस बार भी किसानों को चुनाव नतीजों का इंतजार है। उन्होंने कहा, ‘राजनीतिक दलों ने अपने घोषणापत्र में यह उल्लेख नहीं किया है कि धान खरीद के बदले अधिक कीमत किस खरीफ सीजन से दी जाएगी।

क्या कहना है किसानों का
दुर्ग जिले के पाटन विधानसभा क्षेत्र के सावनी गांव के किसान लीलाराम चंद्राकर ने कहा कि उनके क्षेत्र के अधिकतर किसानों ने अपना धान नहीं बेचा है और इसका मुख्य कारण यह है कि वे नई सरकार के गठन का इंतजार कर रहे हैं। चंद्राकर ने कहा, ‘भाजपा ने प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान 3100 रुपये प्रति क्विंटल की दर से खरीदने का वादा किया है। पार्टी ने यह भी वादा किया है कि धान खरीद के लिए भुगतान एक बार में किया जाएगा, जबकि मौजूदा कांग्रेस सरकार चार किस्तों में एमएसपी पर ‘इनपुट सब्सिडी’ देती है। इसलिए किसान तीन दिसंबर तक इंतजार कर रहे हैं, जब चुनाव परिणाम आएंगे। चंद्राकर 18 एकड़ जमीन पर धान की खेती करते हैं और उन्होंने अभी तक अपनी उपज नहीं बेची है। उन्होंने कहा, ‘खरीद केंद्र (खरीद केंद्र) गांव में ही है। इस बार फसल कटाई में देरी भी हुई और धान में नमी अधिक है। 17 प्रतिशत तक नमी वाला धान खरीद केंद्रों में स्वीकार्य है। एक कारण यह भी है कि किसान धान नहीं बेच रहे हैं।

दुर्ग जिले के रौता गांव के किसान भीखम पटेल के विचार भी कमोबेश ऐसे ही हैं। वे कहते हैं,- ‘चुनावी वादों के अलावा, नवंबर में दिवाली सहित अन्य त्योहारों ने भी धान खरीद को प्रभावित किया है, क्योंकि किसान त्योहार में व्यस्त थे। पटेल 26 एकड़ भूमि में धान की खेती करते हैं और अब तक उन्होंने 7.50 एकड़ में उगाई गई अपनी उपज बेच दी है। उन्होंने यह भी कहा कि किसान यह सोचकर दुविधा में हैं कि यदि भाजपा जीतती है तब प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान खरीदा जाएगा और अगर वे चुनाव नतीजों से पहले अपना धान 20 क्विंटल प्रति एकड़ की सीमा पर बेचेंगे तो उन्हें नुकसान होगा।

एक विचार की कहानी, जिसे कई बार मिटाने की कोशिश की गई: आरएसएस के 100 वर्ष पर ‘शतक’ को मिला अजय देवगन का समर्थन
कलेक्टर व भिलाई निगम के प्रशासक डॉ सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे जन समस्याओं से हुए रूबरू…. जनता की समस्याओं से अवगत होकर निराकरण के दिए निर्देश
मुख्यमंत्री नेे निजी क्षेत्र की पहली फ्रोजन फूड इकाई गोल्ड का किया शुभारंभ
पाकिस्तानी ड्रोन पर बीएसएफ ने की फायरिंग, बच्चों के टिफिन बॉक्स में रखे तीन आईईडी बरामद
अक्तूबर में जीएसटी संग्रह आठ माह में पहली बार एक लाख करोड़ रुपये के पार
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article shreekanchanpath 53 # 06 December 2023 shreekanchanpath 47 # 30 November 2023
Next Article Ind vs Aus T20 Match: कल रायपुर में देखना है मैच तो जाने से पहले रूट चार्ट जरूर देखे, ऐसे पहुंचेंगे स्टेडियम तक Ind vs Aus T20 Match: कल रायपुर में देखना है मैच तो जाने से पहले रूट चार्ट जरूर देखे, ऐसे पहुंचेंगे स्टेडियम तक

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?