ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: चीन से निपटने की तैयारी, भारत को लड़ाकू विमान के इंजन की तकनीक देगा अमेरिका!
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNationalWorld

चीन से निपटने की तैयारी, भारत को लड़ाकू विमान के इंजन की तकनीक देगा अमेरिका!

By Om Prakash Verma
Published: February 1, 2023
Share
चीन से निपटने की तैयारी, भारत को लड़ाकू विमान के इंजन की तकनीक देगा अमेरिका!
चीन से निपटने की तैयारी, भारत को लड़ाकू विमान के इंजन की तकनीक देगा अमेरिका!
SHARE

वॉशिंगटन (एजेंसी)। भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोवाल अमेरिका के दौरे पर हैं। इस दौरे में भारत और अमेरिका के बीच कई अहम मुद्दों पर सहमति बन सकती है। खबर है कि अमेरिका, भारत को लड़ाकू विमानों के इंजन की अहम तकनीक देने पर विचार कर रहा है। दोनों देश जनरल इलेक्ट्रिक कंपनी के इंजनों का संयुक्त उत्पादन कर सकते हैं। क्रिटिकल एंड इमर्जिंग टेक्नोलॉजीज के तहत ये अहम तकनीक भारत को मिल सकती है। माना जा रहा है कि चीन की बढ़ती चुनौती से निपटने और भारत की रूसी हथियारों पर निर्भरता को कम करने के लिए यह बड़ा कदम साबित हो सकता है।

अमेरिका के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार जैक सुल्लिवन ने कहा कि क्रिटिकल एंड इमर्जिंग टेक्नोलॉजीज का फ्रेमवर्क सिर्फ मॉस्को या बीजिंग की वजह से भौगोलिक राजनीति में बढ़ रही चुनौती पर आधारित नहीं है बल्कि यह चीन के सैन्य उकसावे और उसकी आर्थिक गतिविधियों के भारत और अन्य देशों पर असर पर भी आधारित है। बता दें कि अमेरिका की जनरल इलेक्ट्रिक कंपनी के इंजन लड़ाकू विमानों में इस्तेमाल किए जाते हैं और भविष्य में इनका भारत में उत्पादन हो सकता है।

अमेरिका, जनरल इलेक्ट्रिक कंपनी के प्रस्ताव पर विचार कर रहा है और जल्द ही भारतीय लड़ाकू विमानों में इन इंजनों को इस्तेमाल करने की मंजूरी दे सकता है। हालांकि अभी तक यह तय नहीं है कि इसकी मंजूरी कब तक मिल सकेगी।

बता दें कि अगर अमेरिकी सरकार जनरल इलेक्ट्रिक कंपनी के प्रस्ताव को मंजूर कर लेती है तो यह भारत की रूस के हथियारों पर निर्भरता कम करने की दिशा में ऐतिहासिक कदम होगा। यूक्रेन पर रूस के हमले के बाद से ही अमेरिका कूटनीतिक तौर पर रूस को अलग-थलग करने में जुटा है। फिलहाल भारतीय लड़ाकू विमान, रूस, यूरोप और भारत की खुद की मिश्रित तकनीक से बनाए जाते हैं।

लड़ाकू विमानों के इंजन के संयुक्त उत्पादन के साथ ही अमेरिका भारत के साथ आर्टिलरी सिस्टम, आर्मर्ड इंफेंट्री व्हीकल, सेमीकंडक्टर, क्वाटंम कंप्यूटिंग और आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस के साथ ही मेरीटाइम सिक्योरिटी जैसे क्षेत्रों में सहयोग कर सकता है।

विश्व क्षय दिवस पर छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान: टीबी मुक्त ग्राम पंचायत अभियान में उल्लेखनीय उपलब्धि पर देश में प्रथम स्थान
भिलाई में लीजिए चाय का अलग जायका – सलोनी स्वीट्स
भूचाल के बाद संभला बाजार; सेंसेक्स 650 अंक चढ़ा, निफ्टी 22000 के पार पहुंचा
Big news : बिना अनुमति निर्माण पर गिरी निगम की गाज, 8 जगह भवनों को निगम ने किया सील
पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव : कांग्रेस ने कसी कमर, ‘वार’ रूम में हो रही भाजपा को मात देने की तैयारी
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Bhilai Breaking : छावनी थाने में जब्त वाहनों में लगी आग… मौके पर फायर ब्रिगेड… जानिए क्या है हादसे की वजह
Next Article Budget 2023 : भिलाई के लोगों को कैसे प्रभावित करेगा बजट, 14 प्वाइंट में सीए पीयूष जैन ने बताई बजट की खास बातें  

Ro.-13624/52

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?