ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: चीन बढ़ा रहा हथियारों का जखीरा, 9 साल में 1000 परमाणु बम का टारगेट
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNationalWorld

चीन बढ़ा रहा हथियारों का जखीरा, 9 साल में 1000 परमाणु बम का टारगेट

By @dmin
Published: November 4, 2021
Share
चीन ने कहा- भारत के साथ बनी सहमति, स्थिति सामान्य बना रहे दोनों देश
चीन ने कहा- भारत के साथ बनी सहमति, स्थिति सामान्य बना रहे दोनों देश
SHARE

वाशिंगटन (एजेेंसी)। दुनिया को अंधेरे में रखकर चीन अपने परमाणु शक्तियों को लगातार बढ़ा रहा है। पीपुल्स रिपब्लिक चाइना (पीआरसी) 2030 तक 1,000 से अधिक हथियार बनाने के प्रोजेक्ट पर काम कर रहा है। पेंटागन की एक नई रिपोर्ट में इसका खुलासा हुआ है। संयुक्त राज्य अमेरिका के रक्षा विभाग के मुख्यालय ने चीन के जनवादी गणराज्य (पीआरसी) 2021 को शामिल करने वाले सैन्य और सुरक्षा विकास शीर्षक के नाम से एक रिपोर्ट जारी किया है।

रिपोर्ट में यह भी कहा गया है यह पिछले साल के पेंटागन के अनुमानों से काफी आगे निकल जाएगा। 2020 में, अमेरिकी रक्षा विभाग ने अनुमान लगाया था कि चीन के पास 2030 तक 400 परमाणु हथियार होंगे।

अमेरिकी रक्षा विभाग की बुधवार को जारी एक रिपोर्ट में कहा गया है कि अमेरिका के अधिकारियों ने एक साल पहले जो अनुमान लगाया था, चीन उससे कहीं अधिक तेजी से अपनी परमाणु शक्ति में वृद्धि कर रहा है। इसके साथ ही रिपोर्ट में कहा गया है कि चीन की योजना शताब्दी के मध्य तक अमेरिकी वैश्विक शक्ति के बराबर पहुंचने या उससे कहीं आगे निकलने में सक्षम होने की है।

रिपोर्ट के अनुसार छह साल के भीतर चीनी परमाणु हथियारों की संख्या बढ़कर 700 तक हो सकती है और 2030 तक यह संख्या 1,000 से ऊपर हो सकती है। हालांकि रिपोर्ट में यह नहीं बताया गया है कि अभी चीन के पास कितने हथियार हैं। लेकिन एक साल पहले अमेरिकी रक्षा विभाग मुख्यालय पेंटागन ने कहा था कि उसके परमाणु हथियारों की संख्या 200 से कम है और इस दशक के अंत तक इसके दोगुना होने का अनुमान है।

अमेरिका के पास अभी 3,750 परमाणु हथियार हैं और इसे बढ़ाने की उसकी कोई योजना नहीं है। 2003 तक अमेरिका के परमाणु हथियारों की कुल संख्या लगभग 10,000 थी। बाइडन प्रशासन अपनी परमाणु नीति की व्यापक समीक्षा कर रहा है।

पेंटागन की यह रिपोर्ट दिसंबर 2020 तक जुटाई गई जानकारी पर आधारित है और इसलिए इसमें जनरल मार्क मिले की उन चिंताओं को शामिल नहीं किया गया है जो उन्होंने पिछले महीने चीनी हाइपरसोनिक हथियार परीक्षणों को लेकर जतायी थी।

केवल राजनीति पर क्यों उठे सवाल…
फिल्टर प्लांट से हो स्वच्छ पेयजल की सप्लाई, क्लोरिन प्लांट लगने के बाद भी 3 वर्षों में नहीं हो सका प्रारंभ-वोरा
महापौर नीरज पाल की अध्यक्षता में महापौर परिषद की बैठक… शहर हित में लिए गए कई महत्वपूर्ण फैसले
आयुक्त की फटकार के बाद स्पैरो ने टैक्स वसूली के लिए लगाया कैंप…. शिविर के लिए जारी हुआ शेड्यूल
CG Crime : पड़ोसी से झगड़े में सगे भाई की हत्या, लड़ाई-झगड़ा करने से मना करने पर गले में मारा चाकू
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article मुख्यमंत्री ने पूर्व विधायक भजन सिंह निरंकारी के निधन पर गहरा दु:ख व्यक्त किया खैरागढ़ विधायक देवव्रत सिंह के निधन पर सीएम बघेल ने जताया दुख, कहा- राजकीय सम्मान के साथ होगा अंतिम संस्कार
Next Article जहरीली शराब पीने से अब तक 16 की मौत, कई की हालत नाजुक जहरीली शराब पीने से अब तक 16 की मौत, कई की हालत नाजुक

Ro.-13624/52

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?