ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: केवल राजनीति पर क्यों उठे सवाल…
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
National

केवल राजनीति पर क्यों उठे सवाल…

By Om Prakash Verma
Published: October 16, 2024
Share
केवल राजनीति पर क्यों उठे सवाल…
केवल राजनीति पर क्यों उठे सवाल…
SHARE

अतुल मलिकराम (लेखक और राजनीतिक रणनीतिकार)
आज कल एक शब्द बड़ा प्रचलित हो चला है, जो आपने भी अक्सर सुना होगा, नेपोटिज़्म, या हिंदी में कहें तो भाई-भतीजावाद । आज हर क्षेत्र और स्तर पर आपको इसका असर देखने को मिल जाएगा। लेकिन इस आरोप से सबसे ज्यादा राजनीति बदनाम है। हालाँकि ज्यादा दूर ना जाए ; आप अपने आस-पास ही देखें तो आपको इसके उदाहरण बड़ी आसानी से देखने को मिल जाएँगे। ऐसे में मेरे मन में अक्सर यह सवाल उठता है कि जब यह चलन हर स्तर और हर क्षेत्र में हैं तो फिर क्यों इस आरोप से केवल राजनीति या राजनेता ही बदनाम हैं…..?

भले ही यह शब्द आजकल कुछ ज्यादा ही चलन में है। लेकिन यह प्रथा सालों से हमारे देश में है। तभी तो पुराने समय में राजा का बेटा राजा बनाता था और शिक्षक का बेटा शिक्षक। यह तो हमारी प्राचीन सभ्यता का सामाजिक चलन रहा है। आज भी एक व्यापारी अपनी अगली पीढ़ी को अपने व्यापर में ही शामिल करना चाहता है या एक डॉक्टर अपनी संतान को भी डॉक्टर बनाने की चाह रखता है। यह एक सामान्य मनोविज्ञान है कि कोई व्यक्ति जिसने बड़ी मेहनत से किसी क्षेत्र में सफलता पाई, एक विरासत खड़ी की, वह इसे आगे बढ़ाने के लिए बेशक किसी परिचित और विश्वसनीय हाथों में सौपना चाहेगा। यह सामान्य इंसानी सोच है। आप भी मेरी इस बात से सहमत होंगे इसलिए हमें यह मान लेना चाहिए कि थोड़ा-बहुत नेपोटिज्म हम सबके अंदर भी है। लेकिन यह आपराधिक नहीं होना चाहिए। अगर आप बिना किसी योग्यता के अपने सगे सम्बन्धी को उच्च पद दे रहे हैं या अपनी पहचान के दम पर उसे आगे बढ़ने का कोई अवसर दिलवा रहे हैं, तो यह बिलकुल गलत है। इसका खुलकर विरोध होना चाहिए।

लेकिन आज के समय में राजनीति इससे सबसे ज्यादा बदनाम है। हाँ इसका एक कारण यह हो सकता है कि राजनीति में भाई-भतीजावाद के उदाहरण बहुतायत में मिल जाते हैं। एक परिवार की कई पीढ़ियों के राजनीति में सक्रिय रहने के कारण यह हमारी सोच बन गई है और राजनीति को नेपोटिज्म का गढ़ मान लिया गया है। परंतु, अगर हम अन्य क्षेत्रों पर नजर डालें तो वहाँ भी स्थिति बहुत अलग नहीं है। मनोरंजन उद्योग में भी अक्सर देखा गया है कि फिल्मी हस्तियों के बच्चे आसानी से अवसर प्राप्त करते हैं। खेलों में, कई बार खिलाड़ी अपने परिवारिक संबंधों के आधार पर चयनित हो जाते हैं। व्यापार में, बड़े व्यापारिक घरानों के वारिस बिना किसी विशेष योग्यता के महत्वपूर्ण पदों पर आसीन हो जाते हैं। बस बात इतनी है कि इनमें से कुछ क्षेत्र छुपे हुए हैं या छोटे हैं, जहां लोगों का ध्यान नहीं जाता। लेकिन राजनीति का क्षेत्र हर किसी की नजर में है इसलिए इसके बारे में हमें पता चल जाता है।

यहाँ मैं भाई-भतीजावाद की पैरवी नहीं कर रहा हूँ, लेकिन केवल एक क्षेत्र विशेष को निशाना बनाने वाली विचारधारा का भी समर्थन नहीं करता हूँ। वैसे भी क्षेत्र कोई भी हो मैं योग्यता के आधार पर ही अवसर या पद मिलने का पक्षधर हूँ। लेकिन राजा का बेटा योग्य होने के बावजूद भी केवल भाई-भतीजावाद के आरोप के डर से राजा न बनें, यह भी अन्याय ही होगा। हमें यहाँ यह भी समझना होगा कि कोई चलन सही या गलत नहीं होता। गलत होती है उसके पीछे की सोच। कोई केवल अपना स्वार्थ देख रहा है और केवल अपनों के हित का सोच रहा है तो यह सरासर गलत है। लेकिन उस काम के पीछे देश और समाज का कल्याण और सद्भावना छुपी है तो यह गलत नहीं होगा ।

इसी संदर्भ में, नेपोटिज्म एक ऐसी समस्या है जो समाज के हर क्षेत्र में मौजूद है। इसे केवल राजनीति से जोड़ना और अन्य क्षेत्रों को नजरअंदाज करना समस्या को और बढ़ावा देने जैसा है। क्योंकि जब हम भाई-भतीजावाद को केवल एक क्षेत्र तक सीमित कर देते हैं, तो हम इस महत्वपूर्ण मुद्दे की जड़ तक नहीं पहुँच पाते। हमें समझना होगा कि जब तक हम हर क्षेत्र में समान रूप से नेपोटिज्म के खिलाफ आवाज नहीं उठाएंगे, तब तक इसका समाधान संभव नहीं है। समाज में योग्य व्यक्तियों को उचित अवसर देने के लिए हमें हर क्षेत्र में पारदर्शिता और निष्पक्षता को प्राथमिकता देनी होगी। इस प्रकार ही हम एक समतावादी और योग्यता-आधारित समाज की स्थापना कर सकते हैं।

छत्तीसगढ़ के भालुमुड़ा से ओड़िशा के सारडेगा तक बिछेगी दोहरी रेल लाइन, केन्द्र सरकार ने दी स्वीकृति
अब भारत में होगी ‘ड्राई स्वाब आरटी-पीसीआर जांच’…. समय की होगी बचत और टेस्ट की घटेगी कीमत
कांग्रेस के बाद भाजपा का भी ‘चिंतन शिविर’, अहमदाबाद में तैयार होगा ‘गुजरात’ जीतने का प्लान
Big News: बालाघाट में चार्टर प्लेन क्रैश, 100 फीट गहरी खाई में मिला मलबा, दोनों पायलटों की मौत
धर्मसभा में बोले स्वामी निश्चलानंद सरस्वती महाराज, साढ़े तीन वर्षों में हिंदू राष्ट्र बन जाएगा भारत
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article shreekanchanpath 04 # 16 October 2024
Next Article हॉकी इंडिया लीग (एचआईएल) में खिलाड़ियों की नीलामी में दबदबा कायम करने के बाद अब वेदांता ने कलिंगा लांसर्स के लिए खड़ी की हॉकी खिलाड़ियों की दमदार टीम हॉकी इंडिया लीग (एचआईएल) में खिलाड़ियों की नीलामी में दबदबा कायम करने के बाद अब वेदांता ने कलिंगा लांसर्स के लिए खड़ी की हॉकी खिलाड़ियों की दमदार टीम

Ro.No.-13848/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?