ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: चारागाह विकास के लिए गौठाने में रोपे गए नेपियर घास, पशुओं के लिए साल भर रहेगी चारे की व्यवस्था
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeaturedRaipur

चारागाह विकास के लिए गौठाने में रोपे गए नेपियर घास, पशुओं के लिए साल भर रहेगी चारे की व्यवस्था

By @dmin
Published: July 31, 2021
Share
चारागाह विकास के लिए गौठाने में रोपे गए नेपियर घास, पशुओं के लिए साल भर रहेगी चारे की व्यवस्था
चारागाह विकास के लिए गौठाने में रोपे गए नेपियर घास, पशुओं के लिए साल भर रहेगी चारे की व्यवस्था
SHARE

सुकमा। छत्तीसगढ़ शासन की महात्वाकांक्षी योजना नरवा, गरूवा, घुरवा, बारी योजना के अंतर्गत जिले के स्वीकृत 80 गौठानों में चारागाह का विकास किया जा रहा है। इस योजना के तहत् पशुधन विकास विभाग द्वारा जिले के तीनों विकासखंडों के गौठान ग्रामों के चारागाह स्थल में पशुओं के लिए पौष्टिक हरा चारा उपलब्ध कराने हेतु हाईब्रिड नेपियर घास का रोपण किया गया है। चारागाह हेतु आरक्षित भूमि को तार से फेंसिंग कर संरक्षित किया गया तथा सिंचाई सुविधा भी उपलब्ध कराई जा रही है। नेपियर घास से 4-5 वर्षों तक हरा चारा का उत्पादन किया जा सकता है। एक बार घास की कटाई करने के बाद उसकी शाखाएं पुन: फैलने लगती है और 40 दिन बाद कटाई हेतु पुन: तैयार होती है। हाईब्रिड नेपियर घास में क्रुड प्रोटिन 8-10 फीसदी, क्रुड रेशा 30 फीसदी और कैल्सियम 0.5 फीसदी होता है। इसके अलावा 16-20 फीसदी शुष्क पदार्थ, 60 फीसदी पाचन क्षमता और 03 फीसदी औक्सालेट होता है।

133.7 एकड़ भूमि पर रोपे गए नेपियर घास
डॉ एस. जहीरूद्दीन, उपसंचालक पशु चिकित्सा विभाग सुकमा ने बताया कि जिले में 88 गौठान स्वीकृत है जिसमें 80 चारागाह (विकासखण्ड सुकमा 22, छिदगढ 39 एवं काण्ेटा 19) स्वीकृत है। कलेक्टर श्री विनीत नंदनवार एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सुकमा के निर्देशानुसार गौठान के 133.7 एकड़ भूमि में पशुधन विकास विभाग के अधिकारी/कर्मचारी एवं गौठान प्रबंधन समिति के स्व-सहायता समूह द्वारा हाईब्रिड नेपियर घास का रोपण कार्य पूर्ण कर लिया गया है। हरा चारा उत्पादन की सत्त निगरानी हेतु विकासखंड स्तर पर विभागीय निरीक्षण दल का गठन भी किया गया है।

स्व-सहायता समूहों को होगी शुद्ध आय
नेपियर घास रोपण कार्य के संबंध में स्व-सहायता समूहों एवं विभाग के अधिकारी/कर्मचारियों को प्रशिक्षण दिया गया। साथ ही चारागाह विकास कार्य के संचालन का जिम्मा संबंधित गौठान के गौठान प्रबंधन समिति की निगरानी में स्व-सहायता समूह द्वारा किया जा रहा है। इस हेतु स्व-सहायता समिति के सदस्यों को चारे के रख रखाव संबंधी प्रशिक्षण दिया गया है। हरा चारा उत्पादन से होने वाली शुद्ध आय स्व-सहायता समूह के सदस्यों की आय होगी। जिले में चारागाह विकास कार्य का संचालन होने से गौठान के पशुओं को हरा चारा उपलब्ध होगा एवं गौठान प्रबंधन समिति तथा स्व-सहायता समूहों को आय अर्जित करने की सफल योजना है जो कि जिला सुकमा आगामी समय में प्रत्यक्ष रूप से देखने को मिल सकता है।

बारनवापारा में होगा बटरफ्लाई एंड मॉथ सर्वे का आयोजन,तितली और पतंगों की प्रजातियों को समझने का मिलेगा अवसर
रूस मिसाइलें गिरा रहा है और आप कायरता दिखा रहे, बाइडेन के भाषण के बाद बोले जेलेंस्की
नक्सलियों का उत्पात: लोकसभा चुनाव से पहले अप्रिय घटनाओं को दे रहा अंजाम, मोबाइल टावर में लगाई आग
खनिज के अवैध उत्खनन से संबंधित प्रकरणों पर विधायक रिकेश सेन ने पूछा विधानसभा में सवाल, कहा- जांच कर की जाए कड़ी कार्रवाई
जनता को एक और झटका, 25 रुपये महंगा हुआ रसोई गैस सिलिंडर, जानिए नई कीमत
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article पशुओं को ठौर मिलने के साथ ही महिलाओं को मिला आय का साधन पशुओं को ठौर मिलने के साथ ही महिलाओं को मिला आय का साधन
Next Article टोक्यो ओलंपिक-वंदना ने इतिहास रचा: इंडियन हॉकी में हैट्रिक लगाने वाली पहली महिला, ओलंपिक में 37 साल बाद किसी भारतीय के तीन गोल, देखे विडियो टोक्यो ओलंपिक-वंदना ने इतिहास रचा: इंडियन हॉकी में हैट्रिक लगाने वाली पहली महिला, ओलंपिक में 37 साल बाद किसी भारतीय के तीन गोल, देखे विडियो
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?