ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: चाय पर चर्चा: सेक्टर 6 पहुंच आमजन से मिले विधायक देवेंद्र… लोगों की मांग पर घोषणा…डी मार्केट में लगेगा स्ट्रीट लाइट… ई मार्केट में बनेगा शौचालय
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Durg-BhilaiFeatured

चाय पर चर्चा: सेक्टर 6 पहुंच आमजन से मिले विधायक देवेंद्र… लोगों की मांग पर घोषणा…डी मार्केट में लगेगा स्ट्रीट लाइट… ई मार्केट में बनेगा शौचालय

By @dmin
Published: October 6, 2021
Share
चाय पर चर्चा: सेक्टर 6 पहुंच आमजन से मिले विधायक देवेंद्र… लोगों की मांग पर घोषणा…डी मार्केट में लगेगा स्ट्रीट लाइट… ई मार्केट में बनेगा शौचालय
छत्तीसगढ़ में आरक्षण पर हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, 58% रिजर्वेशन असंवैधानिक, जानिए क्यों दायर की गई थी याचिकाएं
SHARE

भिलाई। भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव ने शहर के आम नागरिकों के साथ चाय पर चर्चा की। लोगों से मिल उनके साथ बाजार में बैठकर चाय पी और शहर के विकास कार्यों से लेकर विभिन्न विषयों पर चर्चा की गई। इस अवसर पर लोगों ने बताया कि सेक्टर 6 के डी मार्केट में अंधेरा छा जाता है। स्ट्रीट लाइट नहीं जलती। तब विधायक देवेंद्र यादव ने तत्काल मामले को गंभीरता से लिया और तुरंत अधिकारियों को निर्देशित कर बाजार में स्ट्रीट लाइट लगाने का निर्देश।

गौरतलब है कि भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव आज सुबह करीब 6 बजे सेक्टर 6 भिलाई पहुंचे। जहां वे सेक्टर 6 ए मार्केट में लोगों से मिले। उनके साथ बैठे। लोगों का हालचाल जाना। इसके साथ ही विधायक देवेंद्र यादव लोगों के साथ बैठक् कर चाय पीते हुए विभिन्न विषय पर लोगों से चर्चा की। इस दौरान उन्होंने लोगों से पूछा कि शहर में कैसा विकास कार्य हो रहा है। क्या उन्हें बीते कुछ सालों में शहर में परिर्वतन नजर आ रहा है। अभी भी उनके वार्डों में क्षेत्र में किस तरह की मूलभूत समस्याएं है। इन सभी विभिन्न विषय पर चर्चा की। इसके बाद वे सेक्टर 6 ई मार्केट गए। वहां भी लोगों से मिले। उनके साथ बैठे और चर्चा की। इसी प्र्रकार फिर वे सेक्टर 6 डी मार्केट गए। बारी-बारी से सभी जगह वे लोगों से मिलते रहे और लोगों से आम विषयों से लेकर भिलाई की भलाई के लिए चर्चा किए। इस दौरान लोगों ने अपनी समस्या बताया कि ई और डी मार्केट में रात में अंधेरा रहता है। स्ट्रीट पोल की लाइटें खराब हो चुकी है। इस पर विधायक देवेंद्र यादव ने तत्काल अधिकारियेां को निर्देश किया और एलईडी लाइट लगाने का निर्देश दिए। अब जल्द ही यह सभी मार्केट विधायक की पहल पर एलईडी की दुधिया रौशन से रौशन होंगे।

15 लाख की लागत से शौचालय बनेगा
भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव ने बाजार में खरीदी करने आने वाले लोगों ने बताया कि सेक्टर 6 के ई और डी मार्केट में शौचालय नहीं है। शौचालय नहीं होने की वजह से बड़ी समस्या होती है। खास कर सब्जी व अन्य सामान लेने आने वाली महिलाओं को। जनता की इस गंभीर समस्या का तत्काल समाधान विधायक देवेंद्र यादव ने किया। तत्काल स्टीमेंट तैयार किया गया और मौके पर ही स्टीमेंट पास कर 15 लाख की लागत से शौचालय बनाने का काम जल्द शुरू करने का निर्देश दिए।

रोड किनारे बनेंगे पाथवे
विधायक देवेंद्र यादव की पहल से भिलाई के महाराणा प्रताप चौक से लेकर ग्लोब चौक तक सड़क के दोनों ओर पाथवे निर्माण किया जाएगा। इसके लिए विधायक देवेंद्र यादव ने स्वीकृति दे दी है और जल्द ही काम शुरू हो जाएगा। पाथवे निर्माण के लिए क्षेत्र के नागरिकों की मांग थी। लोगों की मांग पर विधायक देवेंद्र यादव ने पहल की और सड़क किनारे पाथवे निर्माण किया जाएगा। जिससे एक ओर जहां कीचड़ से मुक्ति मिलेगी वहीं दूसरी ओर सुंदरता भी बढ़ेगी।

जनता की मन की बात जानने जनता की बीच पहुंचे
आम जन क्या सोंचते हैं। उनके मन की बात जानने के लिए हम सुबह आम नागरिकों से मिले। उनके साथ एक सामान्य नागरिक की तरह बैठक कर बातचीत की। इस दौरान लोगों ने खुलकर अपनी बात रखी। कई रोचक बांते सामने आई। कुछ लोगों ने अपनी समस्याएं बताई। मार्केट की स्ट्रीट लाइट नहीं जलती, शौचालय नहीं है। इस गंभीर समस्या का निदान जल्द किया जाएगा।
देवेंद्र यादव भिलाई नगर विधायक

धान खरीदी में लापरवाही पर सख्ती, खैरागढ़ में 4 समिति प्रबंधक निलंबित,  50 पर एफआईआर की तैयारी
शक्तिमान से लेकर शाका लाका बूम बूम तक ओटीटी पर मौजूद हैं ये पुराने टीवी शोज
फिलस्तीनी राजदूत ने मुख्यमंत्री बघेल को भेजा पत्र: राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव पर आतिथ्य-सत्कार की प्रशंसा करते हुए फिलीस्तीन ने कहा- शुक्रिया
सीएम बघेल ने लोगों को दी बिजली बचाने की सलाह, भाजपा ने पूछा- क्या अपने घर में पावर कट किया?
छत्तीसगढ़ में बेकाबू कोरोना: रोजना बढ़ रहे मामले…. सक्रिय मरीजों का आंकड़ा 7 हजार के पार
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Airtel tower was being installed on the roof of the house without permission बिना अनुमति घर की छत पर लगाया जा रहा था एयरटेल का टॉवर… शिकायत पर कार्रवाई की निगम ने जब्त किए उपकरण
Next Article Lakhimpur Kheri Violence लखीमपुर खीरी हिंसा: न्यायिक जांच आयोग का गठन, रिटायर्ड जज प्रदीप कुमार करेंगे जांच, दो महीने में देंगे रिपोर्ट

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?