ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: चाय के साथ इन चीजों का सेवन हो सकता है हानिकारक, अक्सर लोग करते हैं ऐसी गलतियां
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedHealth

चाय के साथ इन चीजों का सेवन हो सकता है हानिकारक, अक्सर लोग करते हैं ऐसी गलतियां

By @dmin
Published: July 12, 2022
Share
SHARE

चाय दुनियाभर में सबसे ज्यादा पसंद किए जाने वाले पेय पदार्थों में से एक है। दिनभर के थकान को दूर करने के साथ शरीर को रिफ्रेशिंग एनर्जी देने के लिए चाय को काफी पसंद किया जाता है। वैसे तो देश के अलग-अलग हिस्सों में भिन्न-भिन्न प्रकार की चाय का सेवन किया जाता रहा है, हालांकि दूध वाली चाय आपको हर जगह आसानी से मिल जाती है। समय के साथ कई तरह के स्वास्थ्य लाभ के देखते हुए ग्रीन टी और ब्लैक टी से लेकर कैमोमाइल और हिबिस्कस टी जैसी चाय को भी लोगों ने प्रयोग में लाना शुरू कर दिया है।

Contents
  • चाय के साथ पकौड़े या नमकीन का सेवन
  • चाय के साथ न खाएं आयरन वाली चीजें
  • नींबू वाली चाय के नुकसान
  • ठंडी चीजों के साथ न करें चाय का सेवन

कुछ लोगों की चाय के साथ कुछ खाने की आदत होती है। चाय के साथ किन चीजों को खाना चाहिए, किन्हें नहीं, इसको लेकर भी विशेष सावधानी बरतने की आवश्यकता होती है।

स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, कुछ लोग खाने के साथ भी चाय पीते रहते हैं, जबकि कुछ लोगों को भोजन के तुरंत बाद चाय की आवश्यकता होती है। पर हमेशा इस बात का ध्यान रखें कि चाय के साथ कुछ चीजों का सेवन करना शरीर के लिए नुकसानदायक हो सकता है। कुछ स्थितियों में इससे कई तरह की स्वास्थ्य समस्याओं के विकसित होने का भी जोखिम हो सकता है। आइए जानते हैं कि चाय के साथ किन चीजों का सेवन करना नुकसानदायक हो सकता है।

चाय के साथ पकौड़े या नमकीन का सेवन

चाय को पकौड़े या नमकीन के साथ पीने के आप भी शौकीन हैं? यह आदत आपके लिए नुकसानदायक हो सकती है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों का कहना है कि बेसन की चीजों को चाय के साथ खाने पाचन से संबंधित समस्याओं का जोखिम रहता है। जो लोग अक्सर इस तरह की चीजों का सेवन करते हैं उनमें पाचन की दिक्कत, कब्ज, अपच जैसी समस्याएं अधिक देखने को मिलती रही हैं। चाय के साथ बेसन वाली चीजों का सेवन कम मात्रा में ही करें।

चाय के साथ न खाएं आयरन वाली चीजें

स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, चाय पीते समय कभी भी हरी पत्तेदार सब्जियों का सेवन नहीं करना चाहिए। विशेषकर आयरन से भरपूर खाद्य पदार्थों के साथ चाय पीना शरीर के लिए कई प्रकार से नुकसानदायक हो सकता है। चाय में टैनिन और ऑक्सालेट होते हैं जो शरीर को आयरन वाले खाद्य पदार्थों से आयरन के अवशोषण को रोकते हैं। आपको आयरन से भरपूर खाद्य पदार्थ जैसे नट्स, हरी पत्तेदार सब्जियां, अनाज, दाल आदि के साथ चाय का सेवन नहीं करना चाहिए।

नींबू वाली चाय के नुकसान

क्या आप भी नींबू वाली चाय पीने के शौकीन हैं? स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, इससे पेट में अम्लता बढऩे का खतरा हो सकता है। चाय की पत्तियों को नींबू के रस के साथ मिलाने से चाय अम्लीय हो जाती है जिसके कारण पेट में सूजन होने का खतरा रहता है। नींबू की चाय का सेवन अगर सुबह खाली पेट करते हैं तो इससे एसिड रिफ्लक्स और हार्टबर्न जैसी समस्याएं भी हो सकती है। यदि आप पहले से ही एसिडिटी से पीडि़त हैं तो इससे बिल्कुल बचाव किया जाना चाहिए।

ठंडी चीजों के साथ न करें चाय का सेवन

चाय की तासीर गर्म होती है ऐसे में इसका सेवन ठंडी चीजों के साथ करने से यह पाचन प्रक्रिया को बाधित कर सकती है। अलग-अलग तापमान वाले खाद्य पदार्थों का एक साथ सेवन करने से पाचन क्रिया कमजोर हो सकती है। कुछ भी ठंडा खाने से कम से कम 30 मिनट तक चाय नहीं पीना चाहिए। यदि आप चाय के पहले ठंडा पानी भी पीते हैं तो इससे भी पेट से संबंधित समस्याओं के साथ दांतों में झनझनाहट का खतरा हो सकता है।

बड़ी आतंकी साजिश नाकाम: जम्मू-कश्मीर को दहलाने की कोशिश, सिदड़ा में सुरक्षाबलों ने नष्ट किया आईईडी
Breaking News : दुर्ग में बॉयफ्रेंड के घरवालों ने किया शादी से इनकार, नाबालिग ने फांसी लगाकर दे दी जान
धर्मांतरण के खिलाफ बनेगा सख्त कानून, एक हजार धर्मांतरितों की हुई घर वापसी
जिला पंचायत चुनाव में ओबीसी का आरक्षण शून्य, प्रेस कॉन्फ्रेंस में भाजपा बोली जनरल सीटों पर OBC कैंडिडेट देंगे मौका
रजत जयंती वर्ष में छत्तीसगढ़ को मिलेगा नया विधानसभा भवन, अंतिम चरण में निर्माण कार्य, निर्धारित समय पर होगा लोकार्पण
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article कई तरह के संक्रमण से बचाने में सबसे कारगर है यह औषधि, खून साफ रखने का भी है रामबाण तरीका
Next Article रिश्ते में आ रही है शक की वजह से दरार तो प्रॉब्लम दूर करेंगे ये उपाय…

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?